The Lallantop

सलमान, अनु का सामना करने वालीं सोना की मूवी इंटरनेशनल वाहवाही क्यूं लूट रही?

ऐसा क्या है इस डॉक्यू-ड्रामा में, कि दुनिया के सबसे बड़े फेस्टिवल्स में से एक में इसकी एंट्री हुई है?

Advertisement
post-main-image
लेफ्ट में सोना मोहपात्रा अपनी डॉक्यूमेंट्री 'शट अप सोना' में. राईट में वो दो लोग जिनको हाल ही में सोना ने सीधे कन्फ्रंट किया था.
‘शट अप सोना’ का सफर तीन साल पहले शुरू हुआ था. जिसमें कई पड़ाव आए, कई खोजें हुईं. इसका पूरा क्रेडिट मेरे संगीत के सफर को जाता है. मुझे अपनी पहचान पर गर्व है. मैं बात करती हूं, लिखती हूं, क्रिएट करती हूं, एक टीम चलाती हूं और यथास्थिति में बदलाव की लड़ाई के अलावा एक कामकाजी महिला के रूप में बहुत कुछ करती हूं. लेकिन मेरा सबसे बड़ा टूल मेरा संगीत ही है.
मेरा सबसे बड़ा प्यार भी वही, संगीत और संगीतकार!
ये सिंगर सोना मोहापात्रा ने लिखा था. आज से लगभग 4 महीने पहले. अपने इन्स्टा अकाउंट में. इस कैप्शन के साथ उन्होंने ‘शट अप सोना’ के कुछ अंश शेयर किए थे. ये पोस्ट लिखते वक्त सोना बहुत खुश थीं. क्यूंकि तब ‘शट अप सोना’ को मुंबई के 21वां मामी फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा रहा था. बाद में ‘शट अप सोना’ ने मामी में 'जेंडर सेंसिटिविटी' के लिए प्राइज़ भी जीता था.

# क्या है ‘शट अप सोना’-

‘शट अप सोना’. एक डॉक्यू-ड्रामा. सोना महापात्रा पर बनी. 90 मिनट की ये फिल्म देश के शहरों में रहने वाली कामकाज़ी महिलाओं की हालत पर बात करती है. इस डॉक्यूमेंट्री को दीप्ति गुप्ता ने बनाया है. और इसकी प्रोड्यूसर सोना मोहापात्रा खुद हैं.
एक स्त्री होने के नुकसान, समाज के हर क्षेत्र में अलग-अलग तरीके मुखरित होते हैं. म्यूज़िक के फील्ड में स्त्री होने के चलते आपको किन-किन कठिनाइयों से गुज़रना पड़ता है, डॉक्यूमेंट्री उसी का लेखा-जोखा है. सोना मोहापात्रा की रियल लाइफ डायरी के तौर पर. जिसमें कई और चीज़ों के अलावा शामिल है-
# उनको ‘तोरी सूरत’ गीत के लिए मिलीं मौत की धमकियां, क्यूंकि उसकी वीडियो में छोटे कपड़े थे.
# आईआईटी मुंबई और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर उनको सोलो (अकेले) शो करने की इजाज़त न मिलना.
# मोरल पुलिसिंग का उनके पीछे लगना, क्यूंकि उन्होंने मीरा के भजन गाते वक्त ‘आपत्तिजनक’ कपड़े पहने थे.
सलमान खान ने एक बार ‘रेप’ शब्द को बहुत ही प्रॉब्लमेटिक मेटाफर के तौर पर यूज़ किया था. तब सोना ने इसका विरोध किया था. उस दौरान भी उनको डेथ थ्रेट्स मिले थे. डॉक्यूमेंट्री में इस इंसिडेंट को भी जगह मिली है.

# आज क्यूं बात कर रहे हैं-

देसी फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा चुकने के बाद अब इस डॉक्यूमेंट्री का नीदरलैंड वीज़ा लगा है. खबर ये है कि इस फीचर-लेंथ फिल्म का इंटरनेशनल प्रीमियर रॉटरडैम फिल्म फेस्टिवल में होगा. रॉटरडैम फिल्म फेस्टिवल, दुनिया के शीर्ष 5 फिल्म समारोहों में से एक है.
इस बारे में सोना खुद बताती हैं-
मैं फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर को लेकर उत्साहित हूं. 2020 की शुरुआत काफी जोरदार रही है. रॉटरडैम में ‘शट अप सोना’ के सेलेक्शन ने मुझे विश्वास दिलाया है कि अच्छी कहानियां एक दिन अपना रास्ता ढूंढ ही लेती हैं. रॉटरडैम में हमें भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है, जहां 'शट अप सोना' के इंटरनेशनल प्रीमियर को लेकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.
सोना मोहापात्रा ने बताया कि वो रॉटरडैम फिल्म फेस्टिवल में भी परफॉर्म भी करेंगी. वो बताती है-
मैं अपनी इस परफॉरमेंस को एक बहुत ही खास और अनूठी प्रस्तुति बनाने का प्लान कर रही हूं. जो भारत को पॉप कल्चर के नजरिए से प्रस्तुत करेगी.

# नेवर शट अप सोना-

तो इस सारी इनफार्मेशन के बाद हम यहीं कहेंगे- नेवर शट अप सोना. ठीक जैसे सलमान खान- प्रियंका चोपड़ा वाले इंसीसिडेंट
में चुप नहीं थीं. ठीक जैसे अनु मलिक वाले #MeToo इंसीसिडेंट
में चुप नहीं थीं.

स्पिक लाउड सोना... क्यूंकि हमारा समाज ज़रा ऊंचा सुनता है.


 
वीडियो देखें-
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement