The Lallantop

शाहरुख की 'किंग' का क्लाइमैक्स-गाने लीक हुए, सिद्धार्थ आनंद ने हाथ जोड़ लिए

'किंग' के सेट से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण का लुक, एड शीरन का गाना लीक हो गया. जिसे फिल्म के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल किया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
सिद्धार्थ आनंद ने कन्फर्म किया है कि वो 'किंग' 24 दिसंबर को ही रिलीज़ करेंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान स्टारर फिल्म किंग के क्लाइमैक्स की शूटिंग साउथ अफ्रीका में शुरू हुई, लेकिन शूटिंग के दौरान कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गए।
  • शाहरुख ने मूल रूप से क्लाइमैक्स सीन दुबई में शूट करने का फैसला किया था, लेकिन मिडल-ईस्ट में युद्ध की वजह से शूटिंग साउथ अफ्रीका में स्थानांतरित करनी पड़ी।
  • डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर फैन्स से लीक हुई सामग्री को साझा न करने की अपील की ताकि फिल्म का अनुभव दर्शकों को मूल रूप में मिले।

Shah Rukh Khan स्टारर King शुरुआत से ही लीक का शिकार रही है. पहले पोलैंड शेड्यूल से इसके एक्शन सीक्वेंस बाहर आए. फिर शाहरुख का पूरा लुक ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. अब जब साउथ अफ्रीका में इसके क्लाइमैक्स की शूटिंग शुरू हुई, तो किसी ने उसकी भी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर डाल दिए. मामला बिगड़ता देख डायरेक्टर Siddharth Anand को खुद ही सामने आकर लोगों से अपील करनी पड़ी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने लिखा,

"सभी फैन्स से ये गुज़ारिश है कि प्लीज़ किंग के सेट से लीक हुआ कोई भी मल्टीमीडिया पोस्ट या सर्कुलेट मत कीजिए. हमारी टीम सबको बेस्ट सिनेमैटिक एक्सपीरियन्स देने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है. आइए, हम बड़े पर्दे पर इस सरप्राइज़ का इंतज़ार करें. साथ ही इसके एसेट्स को उसी तरह सामने आने दें, जैसा किंग की टीम ने ओरिजिनली तय किया था. आपके प्यार, सपोर्ट और को-ऑपरेशन के लिए शुक्रिया."

Advertisement
king
सिद्धार्थ आनंद की अपील.

दरअसल, फिल्म के क्लाइमैक्स शूट के दौरान कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ इंटरनेट पर वायरल हो गईं. उनमें से एक में शाहरुख कार में बैठे दिख रहे. उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म के अंत में दर्शकों को एक कार चेज़ देखने को मिलेगा. दूसरी तस्वीर में शाहरुख और दीपिका साथ नज़र आ रहे. उसमें शाहरुख स्ट्राइप्ड शर्ट, पैंट और सनग्लास पहने दिखाई दिए. सेट पर उनके आने-जाने की कुछेक अन्य फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गईं. यही नहीं, इंटरनेट पर एक वीडियो भी वायरल है. इसमें सेट पर इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन की आवाज़ में एक गाना बज रहा. इस मूवी में उनका भी एक गाना होगा. बताया जा रहा है कि लीक हुआ गाना वही है, जिसे फिल्म के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल किया जाएगा. 

बता दें कि इस क्लाइमैक्स को दो शेड्यूल और 18 दिनों में शूट किया जाएगा. पहला शेड्यूल साउथ अफ्रीका और दूसरा मुंबई में शूट होने वाला है. इसके लिए मेकर्स ने लार्ज स्केल एक्शन सीक्वेंस प्लान किए हैं. शाहरुख ये शेड्यूल पहले दुबई में फिल्माना चाहते थे. मगर मिडल-ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण उन्होंने इसे साउथ अफ्रीका शिफ्ट कर दिया. रिपोर्ट्स हैं कि लास्ट मोमेंट पर शूटिंग परमिशन लेने के लिए उन्होंने सीधे साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से कॉन्टैक्ट किया था. उनसे बात होते ही शाहरुख को महज तीन दिनों के भीतर वहां काम करने की इजाज़त मिल गई. हालांकि मेकर्स ने अपनी तरफ़ से इस बात की पुष्टि नहीं की है.

वीडियो: शाहरुख की ‘किंग’ पर नहीं पड़ेगा ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून 3’ का असर? ट्रेड का बड़ा दावा

Advertisement

Advertisement