लंबे समय से टलती आ रही Sidharth Malhotra की फिल्म Yodha फाइनली बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो चुकी है. Karan Johar के प्रोडक्शन हाउस से निकली इस पिक्चर ने रिलीज़ के लिए सब्र तो बहुत किया मगर उस सब्र के मुताबिक फल नहीं मिला. 15 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से बहुत कम कमाई की.
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' पहले दिन 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई
पिछले साल Shahrukh Khan की सबसे बड़ी फिल्म Jawan की वजह से Yoddha टलती रही. इसका क्लैश किसी बड़ी फिल्म से ना हो इसलिए मेकर्स लगातार इसकी रिलीज़ डेट में बदलाव करते रहे.

पिछले साल Shahrukh Khan की सबसे बड़ी फिल्म Jawan की वजह से Yodha टलती रही. इसका क्लैश किसी बड़ी फिल्म से ना हो इसलिए मेकर्स लगातार इसकी रिलीज़ डेट में बदलाव करते रहे. 'शेरशाह' के बाद वैसी ही एक और फिल्म बनाकर प्रोड्यूसर्स सिद्धार्थ की पॉपुलैरिटी को भुनाना चाहते थे. मगर ऐसा हो नहीं पाया. पहले ही दिन फिल्म मुंह के बल गिर गई.
ट्रेकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'योद्धा' पहले दिन 5 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर सकी. इसने इंडिया में कुल 4.25 करोड़ रुपए का ही बिज़नेस किया. नाइट शोज़ में सबसे ज़्यादा ऑक्यूपेंसी देखी गई. सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली दो फिल्मों से भी कम 'योद्धा' का फर्स्ट डे कलेक्शन रहा. इसे आंकड़ों से समझते हैं -
सिद्धार्थ की पिछली कुछ फिल्में और उनका फर्स्ट डे कलेक्शन -
थैंक गॉड - 8.1 करोड़ रुपए
मरजावां - 7.03 करोड़ रुपए
जबरियां जोड़ी - 2.7 करोड़ रुपए
अय्यारी - 3.36 करोड़ रुपए
इत्तेफाक - 4.05 करोड़ रुपए
(ये सभी आंकड़े बॉलीवुड हंगामा से लिए गए हैं)
साल 2021 में आई सिद्धार्थ की फिल्म 'शेरशाह', डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज़ हुई थी. फिल्म को खूब पसंद भी किया गया था. मगर 'योद्धा' को जनता ने ठंडा रिस्पॉन्स दिया है. उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो. वैसे 'योद्धा' के सामने अजय देवगन की 'शैतान' थिएटरों में चल रही है. जिसे वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फायदा मिल रहा है. लोग इसे देखने थिएटर में जा रहे हैं.
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ फिल्म 'थैंक गॉड' में काम किया था. वो फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब अजय की 'शैतान' की बात करें तो वो जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है. 'योद्धा' से भी मेकर्स उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मूवी कुछ कमाल कर जाए. राशि खन्ना और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों के साथ बनी ये फिल्म भविष्य में कितनी कमाई करेगी ये तो वक्त बताएगा.
वैसे मेकर्स ने इसी रिस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म को चलाने का एक और फॉर्मूला निकाला है. उन्होंने अनाउंस किया है कि वीकेंड पर 'योद्धा' की एक के साथ एक मुफ्त टिकट दी जाएगी. जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग ये फिल्म देख सकें. हमने 'योद्धा' का रिव्यू किया है. जिसे आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं. साथ ही इसका वीडियो देखना चाहें तो भी हमारे यू-ट्यूब चैनल पर आपको इसका लिंक मिल जाएगा. आपने फिल्म देख ली हो तो कमेंट सेक्शन में बताइए, कैसी लगी आपको ये फिल्म.













