The Lallantop

रिपोर्टर को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने वाली फिल्म का सीक्वल ला रहे 'पठान' के डायरेक्टर

Nayak 2 को Siddharth Anand नहीं बल्कि वो डायरेक्टर बनाएंगे जो इससे पहले Ajay Devgn और Akshay Kumar के साथ फिल्में बना चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
'किक' और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्में लिख चुके रजत अरोड़ा ने 'नायक 2' लिखी है.

साल 2001 में S. Shankar की फिल्म Nayak आई थी. फिल्म में अनिल कपूर एक रिपोर्टर बने थे. शिवाजी राव उनका नाम था. शिवाजी मुख्यमंत्री से कठिन सवाल पूछता है, और बदले में उसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है. आगे वो एक दिन में पूरा सिस्टम बदल के रख देता है. ज़ी सिनेमा में ये फिल्म इतनी बार देखी कि कंठस्थ हो रखी है. खैर ‘नायक’ के 23 साल बाद अब फिल्म का सीक्वल आ रहा है. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक Pathaan के डायरेक्टर Siddharth Anand Nayak 2 को बनाएंगे. रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया:   

Advertisement

सिद्धार्थ और ममता आनंद अपने बैनर मारफ्लिक्स पिक्चर्स के तले इस फिल्म का निर्माण करेंगे. ओरिजनल फिल्म की तरह ये भी एक बड़े स्केल की कमर्शियल एंटरटेनर होगी जिसे पॉलिटिक्स का बैकड्रॉप लेकर ही रचा गया है. इस फिल्म को मिलन लुथरिया बनाएंगे. मेकर्स के पास ऐसी कहानी है जिसमें अपने आप सीक्वल के लिए जगह बन जाती है. फिल्म में विजिलांटे वाला ऐंगल है. 

विजिलांटे वो शख्स होता है जो कानून के दायरे से बाहर जाकर काम करता है. जिन सुपरहीरोज़ की फिल्में आप देखते आए हैं, उनमें से अधिकांश इसी कैटेगरी में आते हैं. बाकी ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’, ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘कच्चे धागे’ जैसी फिल्में बना चुके मिलन लुथरिया ‘नायक 2’ को डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है. बतौर राइटर उनका नाम ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘किक’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ चुका है. ‘नायक 2’ में एक्शन के लिए बहुत जगह होने वाली है. फिर भी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये टिपिकल एक्शन फिल्म नहीं होने वाली. यहां फुल डायलॉग-बाज़ी और ड्रामा होने वाला है. मिलन लुथरिया की फिल्में तुकबंदी वाले डायलॉग्स के लिए जानी भी जाती हैं. 

Advertisement

‘नायक’ में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी अहम भूमिकाओं में थे. हालांकि सीक्वल के लिए मेकर्स नई कास्ट लाने वाले हैं. कास्टिंग पर अभी काम चल रहा है. बीती जनवरी में रिलीज़ हुई ‘फाइटर’ सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन बैनर की पहली फिल्म थी. 20 मार्च को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है. खैर इसके बाद वो जयदीप अहलावत और सैफ अली खान को लेकर Jewel Thief नाम की फिल्म बना रहे हैं. शाहरुख और सुहाना की फिल्म ‘किंग’ को भी वही प्रोड्यूस कर रहे हैं. उस फिल्म के एक्शन सीक्वेंसेज़ पर काम करना भी सिद्धार्थ आनंद की ही ज़िम्मेदारी है. इनके अलावा टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘रैम्बो’ भी मारफ्लिक्स ही बना रहा है. ‘नायक’ का सीक्वल उनकी प्रोडक्शन कंपनी का पांचवा प्रोजेक्ट है.                 
 

वीडियो: शाहरुख, सुहाना की फिल्म किंग के लिए सिद्धार्थ आनंद पर बड़ी ज़िम्मेदारी

Advertisement
Advertisement