The Lallantop

'स्त्री 2' की कमाई 500 करोड़ पार, तोड़ा 'बाहुबली 2' का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

Gadar 2, Pathaan, Jawan, Animal और Baahubali 2 के बाद अब Stree 2 भी 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Advertisement
post-main-image
'स्त्री 2' ने बॉक्सऑफिस पर तगड़ा बिजनेस किया है. (फोटो: आजतक)

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की Stree 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना तीसरा वीकेंड पूरा कर लिया है. जबरदस्त कमाई के साथ 'स्त्री 2' ने प्रभास की 'बाहुबली 2' का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है. 'स्त्री 2' तीसरे वीकेंड पर 'बाहुबली 2' से ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन ने अपने तीसरे वीकेंड में 42.55 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं 'स्त्री 2' ने अपने तीसरे वीकेंड 48.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘स्त्री 2’ की कमाई को लेकर ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने X पर पोस्ट किया है. तरण आदर्श ने बताया कि ‘स्त्री 2’ ने तीसरे शुक्रवार को 9.25 करोड़ रुपए, शनिवार को 17.40 करोड़ रुपए और रविवार को 22.10 करोड़ रुपये कलेक्ट किए. यानी तीसरे वीकेंड पर फिल्म की टोटल कमाई रही रिकॉर्ड 48.75 करोड़ रुपए. तीसरे वीकेंड पर इससे ज़्यादा कमाई आज तक कोई भी हिंदी फिल्म नहीं कर पाई है.  

Advertisement
500 करोड़ी फिल्मों में शामिल हुई 'स्त्री 2'

अपनी रिलीज के पहले हफ्ते 'स्त्री 2' ने 307.80 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते 145.80 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते 48.75 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे वीकेंड की कलेक्शन के बाद ‘स्त्री 2’ की कुल कमाई इंडिया में 502.35 करोड़ पहुंच गई है. इस तरह ‘स्त्री 2’, सनी देओल की 'गदर 2', शाहरुख खान की ‘पठान’ और 'जवान', प्रभास की 'बाहुबली 2' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' के बाद 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाई करने वाली छठी हिंदी फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें- 'स्त्री 2' वाले सरकटा ने 'कल्कि' में सबसे अहम रोल किया और किसी को खबर तक नहीं हुई!

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपनी फिल्म की कमाई को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसमें मेकर्स ने फिल्म का ग्रॉस और नेट कलेक्शन बताया है-

Advertisement

‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी, पंकज त्रिपाठी और तमन्ना भाटिया जैसे एक्टर्स ने काम किया है. वरुण धवन और अक्षय कुमार फिल्म में गेस्ट रोल्स में नज़र आए हैं. ‘स्त्री 2’ को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में उन्होंने कैमियो भी किया है. ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन चुकी है. 15 अगस्त को ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ जैसी फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी. अक्षय कुमार स्टारर ‘खेल खेल में’ ने अब तक देशभर से 30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ ने देशभर से 20.75 करोड़ रुपए कमाए हैं.

वीडियो: 'स्त्री 2' वाले सरकटा ने 'कल्कि' में भी रोल किया और किसी को खबर तक नहीं हुई!

Advertisement