The Lallantop

अमेरीकी थिएटर्स वाले बोले, "रामायण बनेगी भारत से निकली पहली ग्लोबल ब्लॉकबस्टर"

दुनिया में थिएटर ओनर्स के सबसे बड़े ट्रेड एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रह चुके जॉन फिदियन ने बताया कि नॉर्थ अमेरिका समेत वेस्ट के बड़े सिनेमा सर्किट के लोग 'रामायण' की टीम से मिलने को बेताब हैं.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज़ होगा.

हर साल अमेरिका में CinemaCon ऑर्गेनाइज़ किया जाता है. ये दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों का सबसे बड़ा मीट-एंड-ग्रीट इवेंट है. इस बार वाले सिनेमा कॉन में Ramayana का भी डेब्यू हुआ. प्रोड्यूसर Namit Malhotra और Yash जोरों-शोरों से इस मूवी को वेस्टर्न ऑडियंस के बीच प्रमोट कर रहे हैं. उनकी इस कोशिश का नतीजा भी दिखने लगा है. वो भी ऐसा कि दुनिया में थिएटर ओनर्स के सबसे बड़े ट्रेड एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रह चुके John Fithian ने भी इस प्रोजेक्ट को शाउटआउट दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिदियन 23 सालों तक National Association of Theatre Owners (NATO) के प्रेसिडेंट और सीईओ थे. इस दौरान वो फिल्म बिजनेस से लगातार जुड़े रहे. पिछले दिनों सिनेमा कॉन में 'रामायण' को देखकर उन्होंने लिंक्डइन पर लोगों से अपील करते हुए लिखा,

"क्या आप सिनेमा कॉन में आ रहे हैं? अगर हां, तो प्लीज़ ओपन हाउस टाइम पर मिलानो 3 बॉलरूम में ज़रूर आइए और रामायण की दुनिया का एक्सपीरियन्स लीजिए. The Fithian Group LLC में मैं और मेरे पार्टनर्स मानते हैं कि ये बेहतरीन फिल्म भारत से निकलने वाली पहली सच्ची ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बन सकती है. मैं पूरे हफ्ते उस बॉलरूम में मौजूद रहूंगा. मेरे साथ इस प्रोजेक्ट के विजनरी फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा भी होंगे."

Advertisement
fidiyan
जॉन फिदियन का पोस्ट.

फिदियन ने बताया कि नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया समेत कई बड़े सिनेमा सर्किट्स के लोग 'रामायण' की टीम से मिलने का एपॉइंटमेंट ले चुके हैं. ऐसा इसलिए ताकि वो फिल्म के कूल फुटेज देख सकें. उन्होंने जानकारी दी कि बहुत सारे जर्नलिस्ट्स ने भी उनसे समय मांगा है. कुल मिलाकर, फिदियन ने इस बात को कन्फर्म किया कि 'रामायण' वेस्ट की ऑडियंस के बीच अपनी मजबूत पैठ बना रही है.

'रामायण' के दोनों पार्ट्स का टोटल बजट 4000 करोड़ रुपये है. नमित इसे एक ग्लोबल मूवी की तरह प्रोजेक्ट कर रहे. यही कारण है कि पिछले कुछ समय में इसे दिन-रात प्रमोट किया जा रहा है. मेकर्स ने कुछ समय पहले अमेरिका से मूवी का ऑफिशियल प्रमोशन शुरू किया था. फिर उन्होंने भारत में एक अन्य इवेंट के दौरान इसका टीज़र रिलीज़ कर दिया. अब वो दोबारा अमेरिका में हो रहे सिनेमा कॉन में ‘रामायण’ की बात कर रहे हैं. इतना सब कुछ पिछले 15 दिनों के भीतर हो चुका है. अभी मूवी की रिलीज़ में सात महीनों का समय बचा है. अनुमान है कि तब तक ये फिल्म काफी बड़ा ऑडियंस बेस तैयार कर चुकी होगी.

वीडियो: 'रामायण' की तुलना 'दी ऑडिसी' और 'ड्यून 3' से होने पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement