The Lallantop

सनी देओल का ख़ौफ! कार्तिक आर्यन-करण जौहर ने अपनी फिल्म पोस्टपोन कर दी

कार्तिक आर्यन की 'नागज़िला' क्लैश सनी देओल की 'लाहौर 1947' से होने वाला था.

Advertisement
post-main-image
'लाहौर 1947' को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है.

साल 2026 में कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने को तैयार बैठी हैं. कई एक-दूसरे से टकराते-टकराते रह गईं. मसलन, Dhurandhar 2 और Toxic की भिड़ंत होनी थी. मगर ‘टॉक्सिक’ वालों ने अपने पांव पीछे खींच लिए. अब Kartik Aaryan-Karan Johar की Naagzilla ने भी ऐसा ही कुछ किया है. इंडिपेंडेंस डे यानी 15 अगस्त वाले हफ्ते में रिलीज़ के लिए शेड्यूल इस मूवी को पोस्टपोन कर दिया गया है. मेकर्स के इस फैसले के पीछे लोग Sunny Deol और Aamir Khan की Lahore 1947 का हाथ बता रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'नागज़िला' एक सुपरनैचुरल-क्रीचर मूवी है. पहले ये 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. चूंकि सनी देओल की 'लाहौर 1947' का थीम भारत-पाकिस्तान के पार्टिशन से जुड़ा है, इसलिए उन्होंने भी इंडिपेंडेंस डे रिलीज़ को ही टार्गेट किया था. आमिर ने ऑफिशियली बताया कि वो अपनी मूवी 13 अगस्त को रिलीज़ करेंगे. यानी 'नागज़िला' से ठीक एक दिन पहले. 

naazilla
‘नागज़िला’ का नया पोस्टर.

दोनों हिंदी फिल्में हैं. दोनों में पॉपुलर स्टार्स हैं. दोनों को बड़े प्रोडक्शन हाउस ने बैक किया है. ऐसे में लोग ये मानकर चल रहे थे कि इन मूवीज़ के बीच मजबूत टक्कर देखने को मिलेगी. मगर अब 'नागज़िला' के मेकर्स ने अचानक घोषणा की कि वो अपनी फिल्म की रिलीज़ आगे बढ़ा रहे हैं. 2026 का सेकेंड हाफ़ कई दूसरी बड़ी फिल्मों ने बुक कर लिया था. इसलिए उन्हें क्लीन विंडो रिलीज़ के लिए अपनी मूवी को छह महीने आगे बढ़ाना पड़ गया. मेकर्स ने ऑफिशियली बताया कि वो ‘नागज़िला’ को वैलेंनटाइन्स डे वीक में रिलीज़ करेंगे. फिल्म की नई रिलीज़ डेट 12 फरवरी, 2027 तय की गई है.

Advertisement

वैसे तो 'नागज़िला' के मेकर्स ने फिल्म को टालने की पीछे की कोई ठोस वजह नहीं बताई. मगर इंटरनेट पर लोगों का मानना है कि उन्होंने 'लाहौर 1947' से क्लैश टालने के लिए ऐसा किया है. हालांकि वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट में एक दूसरी संभावना भी जताई गई है. उसके मुताबिक, मेकर्स ‘नागज़िला’ को काफी बड़े स्केल पर बना रहे. ऐसे में फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन में काफी समय जाएगा. चूंकी ये एक क्रीचर फिल्म है, इसलिए इसमें VFX का भी काम रहने वाला है. ऐसे में करण जौहर नहीं चाहते कि अगस्त की डेडलाइन के कारण फिल्म की क्वालिटी से कोई समझौता हो. इन्हीं वजहों से उन्होंने अपनी मूवी को पोस्टपोन कर दिया है. 

वीडियो: सनी देओल की 'लाहौर 1947' की स्क्रिप्ट में मेकर्स बदलाव करने वाले हैं

Advertisement
Advertisement