The Lallantop

तो इसलिए शाहरुख, सलमान, आमिर के साथ हॉरर फिल्में नहीं करना चाहते मेकर्स?

Aamil Keeyan Khan, Shaitaan से पहले Ajay Devgn की फिल्म 'रनवे 34', 'दृश्यम 2' और 'भोला' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
अजय देवगन की 'शैतान' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कर रहे है. जल्द ही ये 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

Ajay Devgn की हॉरर-थ्रिलर फिल्म Shaitaan बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कर रही है. मूवी को लोगों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिसेंटली फिल्म के राइटर आमिल कीयान खान ने अजय देवगन के साथ काम करने पर बात की. साथ ही ये भी बताया कि बतौर राइटर तीनों खान के साथ किसी भी हॉरर फिल्म पर काम करना उन्हें मुश्किल क्यों लगता है.

Advertisement

आमिल, 'शैतान' से पहले अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34', 'दृश्यम 2' और 'भोला' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. तीनों फिल्मों को ही जनता का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. एक इंटरव्यू में आमिल ने पिंकविला को बताया कि इंडस्ट्री के तीनों खान, शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ किसी भी हॉरर फिल्म पर काम करना मुश्किल है. आमिल ने कहा,

''एक खान रोमांस के लिए जाने जाते हैं. एक एक्शन के लिए. मुझे लगता है आमिर खान ही हैं जो जॉनर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं. मुझे ये भी नहीं पता कि इन तीनों खानों के फैन्स उन्हें हॉरर फिल्म में देखना चाहते हैं या नहीं. किसी भी हॉरर फिल्म में काम करने से पहले ये ज़रूरी है कि आप इस जॉनर को पसंद करें. उसमें इंट्रस्ट शो करें. जैसे अजय देवगन सर को हॉरर जॉनर में बहुत दिलचस्पी है. वो कुछ उन लोगों में से हैं जो इस जॉनर को एक्सप्लोर करना चाहते हैं. उन्होंने 'भूत' और 'काल' जैसी सुपरनेचुरल शक्तियों वाली फिल्में भी कर रखी हैं.''

Advertisement

आमिल ने अजय देवगन पर भी बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या अजय देवगन डायरेक्टर्स के विज़न पर या उनके डायरेक्शन पर सवाल उठाते हैं तो आमिल बोले,

''अजय सर के पास हमेशा इनपुट्स होते हैं. मगर उनकी खासियत यही है कि बतौर एक्टर, जब वो किसी और फिल्ममेकर के सेट पर होते हैं, तो वो पूरी तरह डायरेक्टर के विजन पर भरोसा करते हैं. वो खुद को अपने किरदार को समर्पित कर देते हैं. वो एक डायरेक्टर भी हैं मगर इसके बाद भी वो किसी दूसरे डायरेक्टर के विजन पर कभी कोई सवाल नहीं उठाते.''

ख़ैर, विकास बहल की फिल्म 'शैतान' की बात करें तो वो गुजराती मूवी 'वश' का हिंदी रीमेक है. इसे बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक इंडिया में 74 करोड़ रुपए और वर्ल्ड वाइड 113 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. आमिल की बात करें तो वो शैतान के बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' पर भी काम कर रहे हैं. जिसे इस साल 02 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाना है. 

Advertisement

वीडियो: अजय देवगन की 'मैदान' के मेकर्स का बड़ा दांव, रिलीज से पहले ही दिखा दी

Advertisement