The Lallantop

शाहरुख-सलमान के को-एक्टर ने कहा, "डॉक्टर के पास जाने के पैसे चाहिए..."

अमिताभ बच्चन, राकेश रोशन सहित इंडस्ट्री के कई लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ. मगर...

Advertisement
post-main-image
दिनेश हिंगू ने सलमान खान और अनिल कपूर स्टारर 'नो एंट्री' में भर काम किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिनेश हिंगू ने बताया कि 86 वर्ष की उम्र में भी वह अभिनय करना चाहते हैं, लेकिन चोट और पैसे की कमी के कारण काम सीमित हो गया है, जो हाल ही में इंटरनेट पर वायरल वीडियो में चर्चा का विषय बना।
  • दिनेश हिंगू ने बताया कि उनके कैरियर में वे ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से पहले भारत भूषण के साथ काम कर चुके हैं और कैरेक्टर कलाकारों को आर्थिक रूप से कम भुगतान मिलता है।
  • दिनेश हिंगू के परिजनों ने उनके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर गलतफहमी साफ की है तथा इंडस्ट्री के कई शख्सियतों ने मदद का प्रस्ताव दिया लेकिन उनकी मदद की आवश्यकता नहीं है।

अगर आप Cinema Lover हैं, तो Akshay Kumar स्टारर Hera Pheri का वो सीन आपको ज़रूर याद होगा, जिसमें Paresh Rawal फोन पर बात करते हैं. फोन पर चमन झिंगा नाम का किरदार पूछता है- “हैलो, देवी प्रसाद है?" और बाबू भैया कहते हैं, “वो तो 10 मिनट पहले ही गुज़र गए”. परेश रावल से फोन पर बात करने वाले वो एक्टर हैं Dinesh Hingoo. दशकों तक हमने इन्हें फिल्मों में देखा. Shahrukh Khan की Baazigar, Sanjay Dutt की Khoobsurat और Salman Khan की No Entry. ये तो चंद नाम हैं. दिनेश हिंगू ने हर नामी एक्टर के साथ काम किया है. सैकड़ों फिल्में की हैं. और उनके कई सीन आइकॉनिक हैं. 86 बरस की उम्र में वो आज भी काम करना चाहते हैं. मगर अब काम मिलता नहीं. दरअसल इंटरनेट पर एक फैन से चर्चा का उनका वीडियो वायरल है. इसमें वो बता रहे हैं, कि अब वो पर्दे पर नज़र क्यों नहीं आते? उन्होंने कहा,

Advertisement

“मैं जाता हूं कभी-कभी बुलाया तो. (हाथ की चोट दिखाते हुए बोले) मैं 86 साल का हूं. कभी-कभी काम पर जाता हूं. हाल ही में मैं गिर गया था. मुझे चोट लग गई थी. अब ठीक है. चलता है. मगर डॉक्टर के पास जाने के लिए माल भी चाहिए ना! वो तो कहते हैं कभी पांच हज़ार लाओ, कभी तीन हज़ार लाओ. इतना पैसा भी तो चाहिए.”

Advertisement

वीडियो बना रहे फैन्स ने कहा कि इंडस्ट्री में आपके जैसे एक्टर्स अब नहीं हैं. इसके जवाब में दिनेश हिंगू ने कहा,

“फिर भी, पैसे नहीं मिलते थे. कैरेक्टर आर्टिस्ट को इतना पैसा नहीं मिलता. मैं ब्लैक एंड व्हाइट के ज़माने से काम करता आ रहा हूं. भारत भूषण के साथ भी पिक्चर की. कुर्बानी के बाद मुझे काम मिलने लगा.”

जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, प्रतिक्रिया भी आई. इंडस्ट्री से कुछ एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने मदद का हाथ बढ़ाया. और फिर इंडस्ट्री से लंबे समय से जुड़े पारस पब्लिसिटी के राजेश वसानी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा,

Advertisement

“पिछली रात से जो खबरें चल रही थीं, जिन्हें मैंने भी इंडस्ट्री में शेयर किया था, उन्हें देखकर मुझे लगा कि सच्चाई पता करना ज़रूरी है. मैंने अरुणा ईरानी के जरिए जमुना दिनेश हिंगू से बात की. उन्होंने बताया कि उनका परिवार अच्छे से सैटल्ड है. उनके दो बेटे और पोते-पोतियां हैं, और दिनेश हिंगू बिल्कुल ठीक हैं. लगता है कि कोई ग़लतफ़हमी हो गई थी.”

इस पोस्ट में राजेश वसानी ने उन एक्टर्स को धन्यवाद दिया, जिन्होंने ये वीडियो और इसके बाद आई ख़बरें देख मदद करने के इरादे से संपर्क किया था. उन्होंने लिखा,

“मैं उन सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने तुरंत मदद के लिए आगे आकर साथ दिया, जैसे राकेश रोशन जी, बोनी कपूर जी और कई अन्य, जिनमें हमारी एसोसिएशन भी शामिल है. अमिताभ बच्चन के ऑफिस से भी मदद की पेशकश के लिए फोन आया था. लेकिन उनकी पत्नी से सच्चाई जानने के बाद, मैंने सभी को धन्यवाद दिया और बता दिया कि उनका परिवार सैटल्ड है. और उन्हें आर्थिक मदद की ज़रूरत नहीं है.”

पारसी मूल के दिनेश हिंगू का ऑफिशियल नाम दिनेश हिंगोरानी है. और वो बरोडा (गुजरात) से हैं. कॉलेज में थिएटर से उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की. और फिर इसी में करियर बनाने मुंबई जा पहुंचे. हमने उन्हें ‘नमक हलाल’, ‘साजन’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी सुपरहिट्स सहित सैकड़ों फिल्मों में देखा है.  

वीडियो: अच्छे दोस्त और एक्टर..., परेश के हेरा-फेरी छोड़ने पर अक्षय ने क्या कहा?

Advertisement