The Lallantop

लखनऊ की पूरी इमारत आग में झुलसी, डिप्टी सीएम ने 14 शव देखने का दावा किया

लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से कई लोगों की मौत की खबर है. आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल राहत और बचाव का काम चल रहा है. कई लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना है.

Advertisement
post-main-image
लखनऊ में आग लगने से कई लोगों की मौत की खबर है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 22 जून को लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई, जिसकी पुष्टि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मौके पर की।
  • बिल्डिंग में आग लगने का कारण गेमिंग जोन और पेट शॉप के परिचालन से जुड़ा है, जहां फर्शों पर विभिन्न व्यवसाय चल रहे थे।
  • आग पर नियंत्रण पाने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
author-image
कुमार अभिषेक

लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से कई लोगों की मौत होने की खबर है. मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 14 डेडबॉडी देखने का दावा किया है. बिल्डिंग में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदने लगे. आग की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा. कई लोगों को जख्मी या झुलसी हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
लखनऊ की बिल्डिंग में आग, कई लोगों की मौत

लखनऊ शहर के अलीगंज इलाके के पुरनिया चौराहे के पास लोक सेवा आयोग के पीछे एक इमारत में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें देख ऊपरी मंजिल के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं. फिलहाल राहत और बचाव का काम चल रहा है. 

कई लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना है. घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने बताया कि कुछ लोग इमारत के एक बाथरूम में भी फंसे हैं. डीएम विशाख और एडीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन भी मौके पर मौजूद हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की. मीडिया से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि उन्होंने खुद 14 डेडबॉडी देखी हैं.

Advertisement

आग पर काबू पाया गया

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है ताकि दोबारा से आग न भड़के. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है. 

इंडिया टुडे से जुड़े कुमार अभिषेक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना को लेकर शुरुआती जानकारी में कोचिंग और लाइब्रेरी का बात सामने आई थी. लेकिन सीनियर पुलिस अधिकारियों ने इसका खंडन किया है. अधिकारियों के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन था, जहां कर्मचारी गेमिंग सॉफ्टवेयर पर काम करते थे.

Advertisement

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: AC कमरों वाली सरकारें आग वाले हादसे रोकने में फेल

Advertisement