The Lallantop

कॉलेज लाइफ़ नहीं, मिड लाइफ़ क्राइसिस है '3 इडियट्स 2' का प्लॉट

राजकुमार हीरानी फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट को फाइनल टच दे रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'3 इडियट्स' के सीक्वल में चारों लीड एक्टर्स के कमबैक की चर्चा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजकुमार हीरानी ने बताया कि '3 इडियट्स 2' की कहानी कॉलेज की जिंदगी से हटकर मिड-लाइफ क्राइसिस पर आधारित होगी और इसमें रैंचो, फ़रहान, राजू की वापसी होगी।
  • '3 इडियट्स 2' की स्क्रिप्ट इस बार नयी होगी क्योंकि पहली फिल्म में एजुकेशन सिस्टम पर फोकस था, जबकि अब किरदारों के जीवन के दूसरे पड़ाव को दर्शाया जाएगा।
  • इस फिल्म से जुड़े कलाकारों की वापसी की घोषणा के बाद, टीम ने ये भी कहा है कि बोमन ईरानी, ओमी वैद्य और मोना सिंह की उपस्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

Aamir Khan स्टारर 3 Idiots 2 के बारे में Rajkumar Hirani ने क्या कहा? Yash की Toxic Sankranti पर रिलीज़ होगी? Draupadi Murmu की Documentary Film के बारे में क्या अपडेट है? सिनेमा की ऐसी ही ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# मिड लाइफ़ क्राइसिस है '3 इडियट्स 2' का प्लॉट

राजकुमार हीरानी इन दिनों '3 इडियट्स 2' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. दी हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि इस बार कहानी कॉलेज लाइफ की नहीं होगी. रैंचो, फ़रहान और राजू इस पार्ट में मिड लाइफ़ क्राइसिस में नज़र आएंगे. उन्होंने ये भी बताया कि जिस तरह पिछली फिल्म में एजुकेशन सिस्टम से जुड़ा मैसेज दिया गया था. उसी तरह इसके सीक्वल में भी बड़ा मैसेज दिया जाएगा. आमिर, माधवन, शरमन और करीना तो सीक्वल में वापसी कर रहे हैं. मगर बोमन ईरानी, ओमी वैद्य और मोना सिंह सीक्वल में होंगे या नहीं, ये अब तक स्पष्ट नहीं है.

Advertisement

# ज़ेंडेया ने खोल दिया 'स्पाइडर-मैन' का बड़ा राज़

ज़ेंडेया ने 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' के बारे में बड़ा सीक्रेट रिवील कर दिया है. हाल ही में हुए फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में उनसे पूछा गया कि ऑडियंस को ये फिल्म देखने के लिए क्या तैयारी करके आना चाहिए. और ज़ेंडेया ने कहा कि लोग अपने साथ टिश्यू पेपर ज़रूर लेकर आएं. उनकी इस बात से कयासों के दौर चल पड़े हैं. लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि शायद फिल्म में ज़ेंडेया के कैरेक्टर MJ की मौत हो जाएगी. प्रमोशनल इवेंट्स में ज़ेंडेया के फुल ब्लैक आउटफिट्स को भी लोग इसी ट्रेजेडी का हिंट मान रहे हैं. ये फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# संक्रांति पर रिलीज़ होगी यश की 'टॉक्सिक'?

Advertisement

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज़ डेट के बारे में नया अपडेट है. न्यूज़ पोर्टल सिने जोश के मुताबिक यश इसे अगले साल संक्रांति पर लाने का प्लान बना रहे हैं. यानी 15 जनवरी के आसपास. चूंकि वो इसे ग्लोबली रिलीज़ करेंगे इसलिए इसकी ग्लोबल पोजिशनिंग में समय लग रहा है. फिर अक्टूबर में 'रामायण' आएगी. और यश अपनी दोनों फिल्मों के बीच ब्रीदिंग स्पेस चाहते हैं. इसीलिए उन्होंने 'टॉक्सिक' को इस साल लाने का अपना फ़ैसला बदल दिया है. फिर संक्रांति का अपना महत्व है. और अब तक संक्रांति के लिए कोई बड़ी फिल्म शेड्यूल्ड नहीं है. इसलिए ये दिन 'टॉक्सिक' के लिए मुफ़ीद लग रहा है. ऑफिशियल स्टेटमेंट आते ही हम आपको अपडेट करेंगे.

# राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर डॉक्यूमेंट्री बना रहे आमिर खान

आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये एक डॉक्यूमेंट्री है. इसमें दिखाया जाएगा कि ओडिशा के एक छोटे से गांव से देश की पहली ट्राइबल प्रेसिडेंट बनने तक का उनका सफ़र कैसा रहा. ओडिशा स्थित उनके गांव उपरबेड़ा में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. स्वाति चक्रवर्ती भटकल इसे डायरेक्ट कर रही हैं.

# रीशूट होगा सिद्धार्थ-तमन्ना की 'वन' का क्लाइमैक्स

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'वन' का शूट महीनों पहले पूरा हो चुका था. मगर अब मेकर्स इसके कुछ सीन और ख़ास तौर पर क्लाइमैक्स रीशूट करेंगे. मिड-डे के मुताबिक 10 दिन का रीशूट प्लान किया गया है. दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार इस फिल्म के डायरेक्टर्स हैं. ये 28 अगस्त को रिलीज़ होगी.

# जैकलीन ने साइन की हॉरर फिल्म, टीज़र भी तैयार

जैकलीन फर्नांडीज़ हॉरर जॉनर एक्सप्लोर कर रही हैं. हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' के बाद अब वो एक फुल फ्लेजेड हॉरर फिल्म करने जा रही हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक उन्होंने नॉट आउट एंटरटेनमेंट की एक हॉरर फिल्म साइन की है. फिल्म का एक गाना और टीज़र भी शूट हो चुका है. 

वीडियो: आमिर खान अपनी ही सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर नहीं आएंगे?

Advertisement