The Lallantop

'पुष्पा 2' भगदड़ मामले में कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को समन भेजा, बनाए गए आरोपी नंबर 11

भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी. वहीं उनका बेटा कोमा में चला गया था.

Advertisement
post-main-image
'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1742 करोड़ रुपए कमाए थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Pushpa 2 Stampede Case में हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट ने Allu Arjun को आरोपी नंबर 11 मानते हुए दिसंबर 2024 में हुई घटना के लिए समन भेजा है, जहां भगदड़ में एक महिला की मौत हुई थी।
  • संध्या थिएटर में अरिजन के अचानक पहुंचने से बड़ी भीड़ जमा हुई, जिसके कारण अभाव सुरक्षा व्यवस्था और बिना पुलिस सूचना के होने वाली यह भगदड़ हुई, जिससे रेवती की मौत और उसके बेटे को गंभीर चोटें आईं।
  • अरिजन और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत ट्रायल 22 जून को शुरू होगा, जिसमें अदालत चार्जशीट और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय करेगी।

Pushpa 2 Stampede Case में हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट ने Allu Arjun को समन भेजा है. उन्हें दिसंबर 2024 को Sandhya Theatre में हुई उस घटना का आरोपी नंबर 11 बनाया गया, जहां उनके अचानक पहुंचने से भगदड़ मच गई थी. उस घटना में रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई थी. वहीं उनका बेटा श्रीतेज बुरी तरह घायल हो गया था. आरोपियों की सूची में एक से दस नंबर तक संध्या थिएटर मैनेजमेंट के लोग शामिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भगदड़ के इस मामले में रेवती के पति एम भास्कर ने पुलिस FIR दर्ज करवाई थी. तब टोटल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई. लेकिन अभी अर्जुन और उनके बॉडीगार्ड्स समेत 19 को समन भेजा गया है. 22 जून यानी सोमवार को उन्हें कोर्ट में हाज़िरी लगानी होगी. उन पर भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है, जो लापरवाही के कारण हुई मौत से जुड़े हैं. सोमवार से उनका ट्रायल शुरू होगा. वहां अदालत पुलिस चार्जशीट और सभी बयानों के आधार पर तय करेगी कि मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाए.

04 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो रखा गया था. इस दौरान अर्जुन भी वहां फैंस को सरप्राइज़ देने पहुंच गए. उनके आने की खबर सुनते ही वहां हजारों लोग जमा हो गए. भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसी भगदड़ में 35 वर्षीय रेवती की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं उनका बेटा 9 साल का बेटा श्रीतेज बुरी तरह घायल हो गया. लोगों ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, जहां वो कोमा में चला गया था.

Advertisement

घटना होने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ़ चार्जशीट फ़ाइल कर ली. उसमें ज्यादातर थिएटर मैनेजमेंट के लोगों को आरोपी बनाया गया. पुलिस का कहना था कि उन्होंने बगैर किसी खास सुरक्षा इंतज़ाम के अर्जुन का विजिट प्लान कर दिया था. सबसे बड़ी बात ये कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को पहले से इन्फॉर्म भी नहीं किया. 09 दिसंबर 2024 को पुलिस ने थिएटर से जुड़े लोगों को अरेस्ट किया. 13 दिसंबर को अर्जुन भी गिरफ्तार हो गए. लेकिन तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें उसी दिन अंतरिम जमानत दे दी. अर्जुन ने तब पब्लिकली रेवती की मौत पर अफ़सोस जताया था. साथ ही श्रीतेज के इलाज और उनकी बहन की पढ़ाई से जुड़े सभी खर्च उठाने का वादा भी किया था.

वीडियो: AA22xA6 में अल्लू अर्जुन का रोल सुन, दिमाग नाच जाएगा

Advertisement
Advertisement