पेट्रोल और डीजल के दाम आज यानी 23 मई से एक बार फिर बढ़ गए हैं. पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. अब दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 92.49 रुपये हो गई है. कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. सीएनजी 1 रुपया प्रति किलो महंगी हो गई. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीनएजी की नई कीमत 81.09 रुपये किलो पहुंच गई.
पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में महंगाई का तीसरा अटैक!
Petrol Diesel Price Hike: फ्यूल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (CNG Hike) के दाम बढ़ा दिए हैं. बीते 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 15 मई और 19 मई को पेट्रोल-डीजल और 15 मई और 17 मई को सीएनजी के रेट में इजाफा हुआ था.


यह बढ़ोतरी शनिवार, 23 मई को सुबह छह बजे से लागू हो गई है. बीते 10 दिनों में फ्यूल के दाम में यह तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 15 मई और 19 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे. जबकि 15 मई और 17 मई को सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी.
पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें| शहर | पेट्रोल की नई कीमत (बढ़ोतरी) | डीजल की नई कीमत (बढ़ोतरी) |
| दिल्ली | ₹99.51/लीटर (+₹0.87) | ₹92.49/लीटर (+₹0.91) |
| मुंबई | ₹108.49/लीटर (+₹0.90) | ₹95.02/लीटर (+₹0.94) |
| कोलकाता | ₹110.64/लीटर (+₹0.94) | ₹97.02/लीटर (+₹0.95) |
| चेन्नई | ₹105.31/लीटर (+₹0.82) | ₹96.98/लीटर (+₹0.87) |
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम ऐसे समय पर बढ़ाए गए, जब केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक दिन पहले ही भरोसा दिलाया था कि भारत के पास पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त सप्लाई मौजूद है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा था,
“भारत में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और पूरे देश में सप्लाई स्थिर बनी हुई है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराकर खरीदारी न करें और अपनी असल जरूरत के हिसाब से ही ईंधन खरीदें.”
क्यों बढ़ रही हैं ईंधन की कीमतें?ईरान जंग के बाद से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. भारत जिस कच्चे तेल का आयात करता है, फरवरी में उसकी औसत कीमत 69 डॉलर प्रति बैरल थी. इसके बाद के महीनों में यह औसत कीमत 113-114 डॉलर प्रति बैरल हो गई. मार्च के आखिर में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी भी कम कर दी थी. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी. इसी तरह, डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म करके ‘जीरो’ कर दी गई थी.
ये भी पढ़ें: पेट्रोल, दूध, ब्रेड के बढ़े दाम तो बस शुरुआत है, असली संकट जानकर पसीने छूटेंगे
अब किन-किन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं?पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर अब आम लोगों की जेब पर भी दिख सकता है. सबसे पहले माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा. ट्रकों और दूसरे कमर्शियल वाहनों का किराया बढ़ने से सब्जियां, फल, राशन और डेजी यूज के सामान महंगे हो सकते हैं. खेती की लागत भी बढ़ेगी, क्योंकि ट्रैक्टर और सिंचाई पंप डीजल से चलते हैं. इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. यानी आने वाले दिनों में महंगाई फिर बढ़ने की आशंका है.
वीडियो: एक हफ्ते में 4 रुपए लीटर तक कैसे महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल?






















