Namit Malhotra ने Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana पर 4000 करोड़ रुपये लगाए हैं. इसलिए इसके तमाम राइट्स पर भी बड़ा प्राइस टैग लगा है. खबर है कि वो फिल्म के हिन्दी थिएट्रिकल राइट्स इतने महंगे दाम पर बेचना चाह रहे हैं कि डिस्ट्रिब्यूटर्स का गला सूख गया. ये अमाउंट इतना बड़ा है कि Shah Rukh Khan स्टारर King के राइट्स इसके हिन्दी वर्जन के भी आसपास नहीं हैं.
'रामायण' के थिएट्रिकल राइट्स के लिए मेकर्स ने इतने पैसे मांगे कि डिस्ट्रिब्यूटर्स का हलक सूख गया
नमित मल्होत्रा, शाहरुख खान स्टारर 'किंग' से करीब डेढ़ गुना कीमत पर बेचना चाहते हैं 'रामायण' के हिन्दी राइट्स.


# ‘रामायण’ के हिन्दी थिएट्रिकल राइट्स की कीमत क्या है?
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स खरीदने के लिए करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस, AA फिल्म्स और PEN स्टूडियोज़ में होड़ चल रही. इस मूवी में हर भाषा और रीजन से दर्शक बटोरने की गुंजाइश है. इसलिए सभी इसके ऑल-इंडिया राइट्स खरीदना चाहते हैं. मगर नमित ने इसके लिए उनसे 450 करोड़ रुपये की मांग की है. वो भी सिर्फ हिन्दी वर्जन के लिए. यानी तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ा जैसी भाषाओं के लिए उन्हें अलग से डील करनी होगी. और उसकी अलग कीमत चुकानी पड़ेगी.
# शाहरुख खान की ‘किंग’ को कितने पैसे मिले?
450 करोड़ बहुत बड़ा आंकड़ा है. भारत में आज तक किसी भी फिल्म के ऑल इंडिया राइट्स भी इस दाम पर नहीं बिके. अब तक की सबसे बड़ी डील शाहरुख स्टारर 'किंग' को मिली है. PEN मरुधर ने उसके ऑल-इंडिया थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीदे थे. मतलब 'रामायण' के लिए यदि 300 करोड़ भी मांगे जाते तो ये रिकॉर्ड प्राइस होताी. यही कारण है कि नमित का प्राइस टैग देख डिस्ट्रिब्यूटर्स हिचकिचाने लगे. बताया जा रहा है कि AA फिल्म्स और PEN मरुधर ने उनसे पैसे कम करने की रिक्वेस्ट की है. मगर फिलहाल वो इसके लिए तैयार नहीं हुए हैं. इस वजह से अब तक कोई फाइनल डील साइन नहीं की गई है. हालांकि अभी ये कहना कठिन है कि ये 450 करोड़ रुपये का ये आंकड़ा केवल एक पार्ट के लिए है या दोनों पार्ट्स के लिए.
# ‘रामायण’ को मिली थी 700 करोड़ की OTT डील?
वैसे, ये पहला मौका नहीं है, जब नमित ने ‘रामायण’ से इस तरह की एक्सपेक्टेशन रखी हो. बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि 'रामायण' के लिए उन्हें भारत की सबसे बड़ी OTT डील मिली थी. तब किसी प्लेटफॉर्म ने उनके सामने दोनों पार्ट्स के लिए 700 करोड़ रुपये की डील ऑफर की थी. मगर उन्होंने इसे ठुकरा दिया. नमित का मानना है कि उनकी फिल्म इससे कहीं ज़्यादा पैसे डिज़र्व करती है. मगर तबसे लेकर अब तक फिल्म के डिजिटल राइट्स बिक नहीं पाए. जहां तक फिल्म का सवाल है, 'रामायण' का पहला पार्ट 2026 की दीपावली और दूसरा पार्ट 2027 की दीपावली पर रिलीज़ हो जाएगा.
वीडियो: रामायण के VFX पर यश ने क्या बता दिया?


















