The Lallantop

क्लासेन ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो धोनी-डिवीलियर्स और रैना भी नहीं बना पाए

हेनरिक क्लासेन IPL के एक सीजन में मिडिल ऑर्डर में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए हैं. मौजूदा सीजन में उन्होंने धमाकेदार बैटिंग करते हुए यह मुकाम हासिल किया. IPL 2026 में क्लासेन अब तक 14 इनिंग्स में 2 बार नॉट आउट रहते हुए मिडिल ऑर्डर में 606 रन बना चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
हेनरिक क्लासेन ने IPL में बनाया अनूठा रिकॉर्ड. (फोटो-PTI)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विस्फोटक बैटर हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ जबरदस्त पावर हिटिंग दिखाई. उन्होंने आतिशी बैटिंग करते हुए इस सीजन की छठी हाफ सेंचुरी जड़ी. अपनी इनिंग्स के दौरान उन्होंने IPL में एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया. क्लासेन IPL इतिहास के पहले बैटर हैं, जिन्होंने एक सीजन में मिडिल ऑर्डर में सबसे ज्यादा 600 रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया. यह रिकॉर्ड एमएस धोनी (MS Dhoni), एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) और सुरेश रैना (Suresh Raina) जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं बना पाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मिडिल ऑर्डर में बनाए 606 रन

हेनरिक क्लासेन के लिए IPL 2026 ड्रीम सीजन रहा है. इस सीजन वह अपनी टीम के संकटमोचक साबित हुए. मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी टीम की जरूरत के मुताबिक बैटिंग की. उन्हेोंने बल्लेबाजी में गजब की निरंतरता दिखाई. यही वजह रही कि वह IPL 2026 में अपने नाम खास उपलब्धि जोड़ने में सफल रहे.

हेनरिक क्लासेन IPL के एक सीजन में मिडिल ऑर्डर में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए. मौजूदा सीजन में उन्होंने धमाकेदार बैटिंग करते हुए यह मुकाम हासिल किया. IPL 2026 में क्लासेन अब तक 14 इनिंग्स में 2 बार नॉट आउट रहते हुए मिडिल ऑर्डर में 606 रन बना चुके हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 69 रन है. उन्होंने इस सीजन 6 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: RCB को ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, टॉप-2 से बाहर होने का खतरा!

लिस्ट में कौन-कौन शामिल

इससे पहले, ऋषभ पंत के नाम IPL के एक सीजन में मिडिल ऑर्डर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था. पंत ने IPL 2018 में 11 मैचों में 579 रन बनाए थे. लेकिन, 22 मई को आरसीबी के खिलाफ 51 रनों की पारी के दौरान क्लासेन ने पंत को पीछे छोड़ दिया. अब पंत दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं.

आंकड़ों पर नजर डालें, तो IPL के एक सीजन में मिडिल ऑर्डर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स में रियान पराग भी शामिल हैं. पराग ने IPL 2024 में मिडिल ऑर्डर में 573 रन बनाए थे. इस लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं. IPL 2013 में हिटमैन ने मिडिल ऑर्डर में 538 रन स्कोर किए थे. वहीं, IPL 2021 में ग्लेन मैक्सवेल ने RCB के लिए खेलते हुए मिडिल ऑर्डर में 513 रन बनाए थे.

Advertisement
क्लासेन ने खेली तूफानी पारी

RCB के खिलाफ मैच में हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 24 गेंदों पर 51 रन बनाए. इस शानदार पारी में क्लासेन ने 2 चौके और 5 छक्के जड़े. IPL 2026 में यह उनकी छठी फिफ्टी है. उनकी इस धमाकेदार पारी के चलते सनराइजर्स की टीम अपनी इनिंग्स में 4 विकेट पर 255 रन बनाने में सफल रही.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement