The Lallantop

'किंग' से पहले शाहरुख और सुहाना का ये प्रोजेक्ट रिलीज़ हो गया

King के आने से पहले ही Shahrukh-Suhana का एक स्पेशल प्रोजेक्ट रिलीज़ हो गया है. जिसमें दोनों बाप-बेटी एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिख रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान और सुहाना, सुजॉय घोष की फिल्म 'किंग' में साथ दिखाई देने वाले हैं.

Shahrukh Khan और Suhana Khan जल्द ही एक साथ एक फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. दोनों Sujoy Ghosh की फिल्म King में साथ काम करेंगे. मगर King के आने से पहले ही शाहरुख और सुहाना का एक स्पेशल प्रोजेक्ट रिलीज़ हो गया है. जिसमें दोनों बाप-बेटी एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आ रहे हैं. क्या है ये प्रोजेक्ट, आइए बताते हैं.

Advertisement

कुछ वक्त पहले खबरें आ रही थीं कि 'किंग' डिब्बाबंद हो गई है. मेकर्स ने इसपर काम रोक दिया है. मगर 08 मार्च को फिर अपडेट आया कि इस साल मई से शाहरुख-सुहाना 'किंग' की शूटिंग शुरू करेंगे. जिसके लिए सुहाना स्पेशल ट्रेनिंग भी ले रही हैं. ख़ैर, 'किंग' जब आएगी, तब आएगी. फिलहाल शाहरुख, सुहाना खान के साथ एक नए विज्ञापन में दिखाई दिए हैं.

ये नया वीडियो शाहरुख के बेटे और सुहाना के भाई Aryan Khan के प्रीमियम क्लोदिंग ब्रांड का है. जिसका नाम D'Yavol है.  इसके ब्रांड एम्बैसेडर शाहरुख खान हैं. कुछ समय पहले इस ऐड का टीज़र आया था. जिसमें शाहरुख के साथ एक लड़की भी दिख रही थी. जो जादुई छड़ी उठाती है. यही लड़की सुहाना खान हैं.

Advertisement

ऐड की शुरुआत में शाहरुख खान, उंगलियों में DY AV OL की अंगूठी  पहनते दिखते हैं. इसके बाद वो उसी अंगूठी से लाल रंग के डिब्बे पर घूसा मारते हैं और अपने सामने D'Yavol का लोगो बनाते हैं. फिर सुहाना की एंट्री होती है. जो नीले रंग की जादूई छड़ी से डिज़्नी का लोगो बनाती हैं.

इस ऐड में मैजिक दिखाने की वजह इस ब्रांड का नाम है. रशियन भाषा में D'Yavol का मतलब 'डेविल' होता है. ये अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि ये विज्ञापन एंजेल और डेविल जैसे कॉन्सेप्ट पर आधारित हो सकता है. फिलहाल पूरा ऐड रिलीज़ नहीं किया गया है. पूरा विज्ञापन 17 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement

बीते दिनों आर्यन खान ने GQ के साथ इस ब्रांड और शाहरुख के बारे में बात की थी. आर्यन ने इस इंटरव्यू में कहा था-

"मेरे लिए ये बड़ा खुशनुमा और सीखने वाला अनुभव रहा है. लोग हमेशा उनके काम करने के तरीके की तारीफ करते हैं. लेकिन मैंने ये सब काफी करीब से एक्सपीरियंस किया है. ये वाकई बहुत रोमांचक था. उनके पास बहुत जानकारी है, जिससे मेरा काम काफी आसान हो गया. मेरा ब्रांड काफी नया था. जिसके सफल होने में मेरे पिता ने एक खास भूमिका निभाई. वो ब्रांड का चेहरा हैं. उससे ब्रांड का काफी प्रमोशन हुआ. कुछ चीजें हैं, जिन्हें समझने में मुझे काफी वक्त लगता था. वो उनके लिए काफी आसान थीं. मेरे पास सोचने के काफी अलग-अलग तरीके थे और मेरे पिता इसमें काफी मच्योरिटी लाते हैं."

D'Yavol के अलावा 'स्टारडम' सीरीज़ को लेकर भी आर्यन चर्चा में हैं. आर्यन इस सीरीज़ से बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू कर रहे हैं. उधर सुहाना की बात करें तो वो सुजॉय घोष की फिल्म 'किंग' की तैयारियों में जुटी हुई हैं.  इससे पहले वो ज़ोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज़' में नज़र आ चुकी हैं. जिसे पब्लिक का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था.

शाहरुख खान की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'डंकी' थी. वहीं उनके आने वाले किसी प्रोजेक्ट पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगी. 'पठान 2' और 'टाइगर वर्सज़ पठान' को लेकर भी बस चर्चा चल रही है. कुछ भी आधिकारिक रूप से अनाउंस नहीं किया गया है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो- Shahrukh Khan, Sujoy Ghosh वाली फिल्म King के लिए Suhana स्पेशल ट्रेनिंग ले रही हैं?

Advertisement