The Lallantop

इम्तियाज़ अली के लव लेटर 'जब वी मेट' का सीक्वल बनने वाला है!

अनुमान लगाइए करीना के गीत और शाहिद कपूर के आदित्य वाले रोल कौन करेगा?

Advertisement
post-main-image
करीना और शाहिद की जोड़ी को फिल्म में खूब सराहा गया था

इम्तियाज अली ने इक्कीसवीं सदी में एक पिक्चर बनाई, जिसे नई पीढ़ी के लिए उनका लव लेटर कहा जा सकता है. जनता ने उसे रिसीव भी उसी तरह से किया. इस फिल्म ने पूरी एक पीढ़ी को मुतास्सिर किया है. समझ तो गए ही होंगे, हम बात कर रहे हैं 'जब वी मेट' की. इस फिल्म ने शाहिद कपूर और करीना कपूर को बहुत कुछ दिया. दोनों की जोड़ी बहुत पसंद की गई. उनके निभाए आदित्य का रोल पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया. मीम चलते हैं कि एक आदित्य तो मैं भी अपनी लाइफ में डिजर्व करती हूं. करीना का गीत वाला रोल भी कल्ट बन गया. अब खबर है कि 'जब वी मेट' का सीक्वल बनने वाला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अगर पिछले कुछ सालों में आई फिल्मों की एक लिस्ट बनेगी, जिनका सीक्वल बनना चाहिए. इस लिस्ट में 'जब वी मेट' तो होगी ही. कुछ समय पहले शाहिद ने 'जब वी मेट' के सीक्वल का हिंट दिया था. कई दिनों से हवा भी उड़ रही है कि इसका दूसरा पार्ट बनने वाला है. अब इस पर ZOOM ने एक रिपोर्ट छापी है. इसके अनुसार 'जब वी मेट' का दूसरा पार्ट बनाने का प्लान मेकर्स कर रहे हैं. ये खबर उन्हें मिली कहां से?

दरअसल 'जब वी मेट' प्रोड्यूस की थी, श्री अष्टविनायक सिने विजन नाम की कम्पनी ने. ZOOM की रिपोर्ट के अनुसार इसके मालिक थे राज मेहता. 'थे' इसलिए क्योंकि ये कम्पनी किन्हीं कारणों से बंद हो गई. इसी कम्पनी के पास फिल्म के राइट्स थे. इन्हीं के ज़रिए ZOOM की रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहिद की फिल्म का सीक्वल आने वाला है. अब राज गांधार फिल्म्स में हैं. इसी बैनर के तले सीक्वल बन सकता है. गांधार ग्रुप, तेल रिफाइनरी क्षेत्र में 30 साल से काम कर रही है. 2021 में गांधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना हुई. इसका मकसद था एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अपने बिजनेस का विस्तार करना.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'जब वी मेट' में अंशुमन का रोल करने वाले तरुण अरोड़ा आज कल कहां हैं?

बहरहाल, अभी सीक्वल की कास्ट और क्रू के बारे में जानकारी नहीं है. ये भी नहीं पता कि इम्तियाज़ अली फिल्म डायरेक्ट करेंगे या नहीं. हालांकि जिस तरह से उन्होंने पहला पार्ट डायरेक्ट किया था, सम्भव है वो ही दूसरा पार्ट भी डायरेक्ट करें. इसकी भी कोई जानकारी नहीं है कि शाहिद और करीना फिल्म में होंगे या नहीं. या फिर नई कास्ट के साथ सीक्वल बनाया जाएगा. कुछ समय पहले शाहिद से सीक्वल के बारे में पूछा भी गया था. इस पर उनका जवाब था:

ये स्क्रिप्ट की क्वालिटी पर निर्भर करता है. अगर कोई ऐसी स्क्रिप्ट हो, जो सीक्वल की डिमांड करती है. और मुझे पढकर लगता है कि ये ओरिजनल वाली से बेहतर है या उसकी क्वालिटी को मैच कर सकती है. मैं उसे ज़रूर करूंगा. लेकिन अगर ऐसा नहीं है और मैं बस ओरिजनल चीज़ की ब्रांड वैल्यू को भुनाने की कोशिश कर रहा हूं, तो मुझे लगता है कि 'आप ऐसा क्यों कर रहे हैं, ऐसा मत करो.'

Advertisement

कुछ समय पहले इन्स्टा पर भी उनसे एक फैन ने पूछा था कि इम्तियाज़ और आप बहुत मिलजुल रहे हैं. क्या कोई प्रोजेक्ट करने वाले हैं? इस पर शाहिद ने जवाब दिया था, 'स्मार्ट बॉय'. लोगों ने इसका मतलब निकाला कि दोनों 'जब वी मेट' के सीक्वल पर काम कर सकते हैं. हालांकि जब तक कुछ ऑफिशियल नहीं हो जाता, हम कुछ कन्फर्म कर नहीं सकते. 

वीडियो: फ़िल्म 'जब वी मेट' का हिट गाना 'नगाड़ा नगाड़ा' न प्रीतम को पसंद था न इम्तियाज़ को

Advertisement