IPL 2024 खत्म हो गया है. Shahrukh Khan की KKR ने SRH को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. 2012 और 2014 के बाद KKR तीसरी बार IPL चैंपियन बनी है. जीत के बाद से ही KKR को लगातार बधाइयां मिल रही थीं. अब जीत के तीन दिन बाद KKR के को-ओनर शाहरुख खान ने भी अपनी टीम को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के बीच बॉन्डिंग की भी बात की.
KKR के तीसरी बार IPL जीतने के बाद शाहरुख ने अपना दिल खोल के रख दिया
Shahrukh Khan की KKR ने SRH को हराकर IPL 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की थी. जीत के तीन दिन बाद अब शाहरुख ने टीम को बधाई दी है.

शाहरुख खान ने X (ट्विटर) पर लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा,
ये मेरे लड़कों के लिए....मेरी टीम...मेरे चैंपियन....रात की चमकती रोशिनियों, मेरी KKR के सभी सितारे. मैं बहुत सारी चीज़ें नहीं कर सकता हूं. और, तुम भी सब कुछ नहीं कर सकते हो. लेकिन साथ मिल कर हम सब कुछ संभाल सकते हैं. यही केकेआर का मतलब है. बस साथ में रहना.. गौतम गंभीर का मार्गदर्शन उनकी क्षमता के परे. चंदू की ईमानदारी, अभिषेक नायर का प्यार और श्रेयस अय्यर की लीडरशिप. टीम के लिए रायन, अरुण और नेथन का डेडिकेशन. ये टीम किसी पद(hierarchy) से नहीं बल्कि एक दूसरे के सम्मान और साथ से बनी है. गौतम गंभीर ने कहा कि अगर तुम एक नज़रिए को सहयोग नहीं दे सकते, तो फिर आप टीम में बंटवारे को लीड करते हो. हर खिलाड़ी ने इसे समझा, चाहे जवान हो या बुज़ुर्ग. ये ट्रॉफी सिर्फ इस बात का सबूत नहीं है कि टीम में सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं. बल्कि हर खिलाड़ी इस बात का सबूत है कि ये टीम के लिए सबसे अच्छे हैं. भाइयों तुम सब स्टार हो. मैं तुम सभी से बहुत प्यार करता हूं और इस डांस या सेलिब्रेशन को कभी मत रुकने देना. मैं हर एक केकेआर फैन के लिए बहुत खुश और शुक्रगुज़ार हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि पूरी दुनिया के युवा ये सीख लें कि मुश्किल वक्त ज़्यादा देर तक नहीं रहता. कोरबो..लोरबो..जीतबो हमेशा. 2025 में स्टेडियम में मिलेंगे.
इससे पहले KKR की जीत पर अजय देवगन ने भी शाहरुख को बधाई दी थी. उन्होंने X पर लिखा था,
कोलकाता नाइट राइडर्स और मेरे दोस्त शाहरुख खान को सफल सीज़न के लिए बधाई. फाइनल में वाकई आपकी परफॉरमेंस दबदबे वाली रही.
अजय देवगन अपनी फिल्मों के प्रमोशन या इक्का-दुक्का सेलेब्रिटीज़ को बर्थडे विश करने के सिवा ट्वीट नहीं करते. मगर उन्होंने KKR के IPL जीतने पर ट्वीट किया और अपने ‘दोस्त’ शाहरुख खान को भी बधाई दी. इस बात से पब्लिक ज़्यादा हैरान है. क्योंकि काजोल और शाहरुख भले लंबे समय से दोस्त रहे हों. मगर शाहरुख और अजय के रिश्ते हमेशा से ठीक नहीं थे.
बाकी शाहरुख खान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो ‘किंग’ की तैयारियों में लगे हुए हैं. इस फिल्म में वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ दिखेंगे. फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने की खबरे हैं. शाहरुख ने एक वीडियो में अनऑफिशियली भी ‘किंग’ का टाइटल अनाउंस कर दिया है. इसे सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे.
वीडियो: ब्लैंक चेक...शाहरुख खान गंभीर को KKR में लाने के लिए किस हद तक चले गए थे?









