Saurabh Shukla ने एक इंटरव्यू में कहा था कि Shah Rukh Khan की King में 70 परसेंट बॉलीवुड काम कर रहा है. वैसे तो ये अतिशयोक्ति है मगर Siddharth Anand इस बात को सही साबित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे. इसलिए अब वो इस फिल्म में Kareena Kapoor Khan को ले आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वो ‘किंग’ में Daddy Cool नाम के एक स्पेशल गाने में फीचर होंगी.
'किंग' के सबसे बड़े गाने के लिए 15 साल बाद साथ आए शाहरुख और करीना!
इससे पहले करीना कपूर, शाहरुख के सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट 'रा-वन' में नज़र आई थीं.

पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया कि करीना करीब 15 साल बाद शाहरुख के साथ फीचर होंगी. दोनों पिछली बार 2011 में रिलीज़ हुई 'रा-वन' में साथ नजर आए थे. करीना ‘किंग’ में स्पेशल अपीयरेंस देंगी. सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख और उनके साथ ‘डैडी कूल’ गाना शूट करने वाले हैं. इसे फिल्म की बड़ी हाइलाइट्स में से एक बताया जा रहा है. इस गाने को अक्टूबर के अंत में साउथ अफ्रीका में शूट किया जाएगा. करीना ने इसके लिए 5 दिन का समय दिया है.
शाहरुख और करीना इससे पहले 'रा-वन' के 'छम्मक-छल्लो' और 'डॉन' के 'ये मेरा दिल' जैसे स्पेशल नंबर्स में साथ नजर आ चुके हैं. मगर 'किंग' का 'डैडी कूल' गाना उनसे बड़े स्केल पर शूट किया जाएगा. इसका म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी ने दिया है. वहीं एक नेशनल और एक इंटरनेशनल सिंगर ने इसमें प्लेबैक सिंगिंग की है. हो सकता है कि यहां अरिजीत सिंह और एड शीरन की बात हो रही हो. दोनों इस मूवी में काम कर रहे हैं. हालांकि संभावना इस बात की भी है कि यहां अरिजीत की जगह किसी फीमेल सिंगर की आवाज़ हो. मगर इस पर ऑफिशियली कुछ बताया नहीं गया है.
रिपोर्ट है कि मेकर्स 'किंग' का अगला बड़ा एसेट 02 नवंबर को शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज़ करेंगे. उसके साथ फिल्म का ऑफिशियल प्रमोशन भी शुरू हो जाएगा. जहां तक मूवी की बात है, इसमें शाहरुख के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी और कई अन्य एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'रामायण' या फिर 'किंग'! किस फिल्म की राह का रोड़ा बनेगी 'मातृभूमि'?










