The Lallantop

'रॉकी रानी...' में शबाना आज़मी के किसिंग सीन पर तबू की चुटकी, बोलीं- "इंडस्ट्री हिलाकर रख दिया"

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani में Dharmendra और Shabana Azmi के बीच एक किसिंग सीन था. इस पर शबाना की भतीजी और फिल्म एक्टर तबू का ये रिएक्शन था.

Advertisement
post-main-image
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र और शबानी के किसिंग सीन पर तब्बू ने मजेदार रिएक्शन दिया

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani 2023 की अच्छी फिल्मों में गिनी गई. फिल्म में Dharmendra और Shabana Azmi का एक किसिंग सीन था. जिसको लेकर खूब सारी बातें हुईं. नहीं होनी चाहिए थीं. मगर वो अलग मसला है. RRKPK के लिए शबाना ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का Filmfare Award मिला. इस इवेंट के रेड कार्पेट पर शबाना ने धर्मेंद्र के साथ उस किसिंग सीन के ऊपर बात भी की. शबाना ने बताया कि उस सीन पर तब्बू ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा था- "आपने इंडस्ट्री को हिला के रख दिया."

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अवॉर्ड शोज़ शुरू होने से पहले एक रेड कार्पेट इवेंट होता है. इसमें अवॉर्ड शो अटेंड करने वाले एक्टर्स से बातचीत की जाती है. ऐसी ही बातचीत में में शबाना ने ‘रॉकी रानी…’ के उस सीन पर तबू का रिएक्शन बताया. तबू, रिश्ते में शबाना की भतीजी लगती हैं. शबाना ने कहा- 

“तब्बू जो मेरी भतीजी है. इतनी शैतान है. वो कहती है- आपने हिला के रख दिया इंडस्ट्री को. अब आपकी उम्र की सब लड़कियां कह रही हैं कि किस होगा तभी हम फिल्म करेंगे.”

Advertisement

शबाना ने आगे कहा कि उनके लिए ये एक छोटी सी बात थी. लेकिन ऑडियंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज था. हकीकत में लोग उस सीन के वक्त थिएटर्स में सीटी बजा रहे थे. शबाना ने इसका पूरा क्रेडिट करण जौहर को दिया. उन्होंने कहा कि ये करण का भरोसा और विश्वास था, जो ऑडियंस को पसंद आया. शबाना ने ये भी बताया कि फिल्म से उनका पसंदीदा सीन ये किस नहीं है. बल्कि आलिया भट्ट के साथ का है. जहां वो गु्स्से में चिल्लाती है कि उन्होंने पति को धोखा दिया.  

इससे पहले धर्मेंद्र भी इस सीन और उसके इर्द-गिर्द हो रही चर्चा पर रिएक्ट किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो किसिंग सीन जबरदस्ती फिल्म में नहीं डाला गया था. वो कहानी की डिमांड थी. उन्होंने ये भी कहा कि इस सीन को फिल्माने में उन्हें या शबाना को किसी किस्म की असहजा नहीं हुई. क्योंकि इसे करण जौहर ने बड़े खूबसूरत तरीके से शूट किया था.

ख़ैर, पिछले साल आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को दर्शकों और समीक्षकों, दोनों ही पसंद किया. इस फिल्म ने दुनियाभर से 350 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है. वहीं देशभर से इस फिल्म ने 153 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की. इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे एक्टर्स ने काम किया था. ‘रॉकी और रानी…’ के लिए आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. 
 

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement