The Lallantop

आमिर खान बोले, "3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं, तब उनके बारे में पता भी नहीं था"

इस बीच इंटरनेट पर एक पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें वांगचुक ने बताया कि वो और आमिर 2008 में ही मिल चुके थे.

Advertisement
post-main-image
खुद सोनम वांगचुक भी ये बता चुके हैं कि '3 इडियट्स' का किरदार उन पर आधारित नहीं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल एक्टिविस्ट और इंजीनियर सोनम वांगचुक ने पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जो अब तक 20 दिन चल रही है।
  • साल 2008 में वांगचुक को उनके शिक्षा क्षेत्र में काम के लिए CNN-IBN का रियल हीरोज अवॉर्ड मिला था, जिसके बाद उनकी आमिर खान से मुलाकात भी हुई।
  • आमिर खान ने 3 इडियट्स के किरदार का वांगचुक से जुड़ाव अस्वीकृत किया है, जबकि वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में चर्चा जारी है।

सोशल एक्टिविस्ट और इंजीनियर Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल को 20 दिन हो गए हैं. वो पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान लोग Aamir Khan की खूब आलोचना कर रहे. उनका मानना है कि आमिर को वांगचुक के समर्थन में आना चाहिए. दरअसल, लंबे समय से ये धारणा रही है कि उनका 3 Idiots वाला किरदार Phunsukh Wangdu, वांगचुक पर आधारित था. मगर आमिर ने अब खुद ही इस बात का खंडन कर दिया है. उन्होंने बताया कि जब वो इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त उन्होंने वांगचुक के बारे में सुना भी नहीं था.

Advertisement

16 जुलाई को आमिर BFI साउथबैंक के एक इवेंट में गए थे. इस दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे सोनम वांगचुक से जुड़ा सवाल किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि '3 इडियट्स' वाला किरदार वांगचुक पर बेस्ड था. ये सुनते ही आमिर ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा,

"असल में इस बात में कोई सच्चाई नहीं है. ये एक गलत धारणा बन गई है. जब हम 3 इडियट्स फिल्म कर रहे थे, उस समय मुझे सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी."

Advertisement

पिछले दिनों फिल्म में चतुर का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने वांगचुक के सपोर्ट में एक वीडियो बनाया था. अपनी बात रखते हुए उन्होंने भी ये कहा कि आमिर का कैरेक्टर वांगचुक पर आधारित था. लेकिन आमिर ने उनके बयान को गलत बताते हुए कहा,

"मैंने हाल ही में चतुर का एक वीडियो देखा. उसमें वो इस तरह की बातें कह रहे थे. मगर वो भी गलत हैं. शायद चतुर को ऐसा लग रहा होगा. लेकिन मैं आपको बता दूं कि फिल्म के दोनों राइटर्स- राजू हीरानी और अभिजात जोशी समेत मुझे भी तब सोनम वांगचुक के बारे में नहीं पता था."

हालांकि बातचीत के दौरान आमिर ने वांगचुक की तारीफ की. उन्होंने कहा- "सोनम जो कर रहे हैं, वो किसी भी परिस्थिति में एक अच्छा काम है. हमारा सम्मान पाने के लिए उनका 3 इडियट्स के किरदार से जुड़ा होना जरूरी नहीं है." आमिर ने कहा कि वो वांगचुक की हेल्थ और लाइफ को लेकर काफी चिंतित हैं. वो उम्मीद कर रहे हैं कि ये भूख हड़ताल जल्द खत्म हों. बावजूद इसके, उन्होंने दोबारा स्पष्ट किया कि '3 इडियट्स' और वांगचुक का कोई कनेक्शन नहीं था. खुद वांगचुक भी ये बात कह चुके हैं.

Advertisement

पर इस बीच एक दूसरा पहलू भी सामने आया है. आमिर ने कहा कि वो ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के वक्त वांगचुक को जानते नहीं थे. उस फिल्म को 2008-09 में फिल्माया गया था. रिलीज़ भी वो दिसंबर 2009 में ही हुई थी. लेकिन इंटरनेट पर वांगचुक का एक पुराना कुछ और कहानी कह रहा. उसमें वो बताते हैं कि साल 2008 में उन्हें लद्दाख के शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए CNN-IBN की तरफ से 'रियल हीरोज़ अवॉर्ड' मिला था. उस दौरान उनकी आमिर से भी मुलाकात हुई थी. वो ये भी याद करते हैं कि दोनों के बीच एक ऐसी फिल्म बनाने पर बातचीत हुई थी, जो लद्दाख और बाल्टिस्तान के सीमावर्ती इलाकों पर आधारित हो. साथ ही उसमें भारत-पाकिस्तान का मुद्दा भी समेटा जाए. ऐसे में आमिर का ये कहना है कि वो ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के वक्त वांगचुक को जानते नहीं थे, गलत साबित होता दिख रहा है. 

वीडियो: आमिर खान अपनी ही सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर नहीं आएंगे?

Advertisement