The Lallantop

कापड़कोंडी, कापड़कोंडी 'सरदार गब्बर सिंह' उस्ताडु

पुराने गब्बरों के फैन्स इस वीडियो को देख सावधान हो जाएं. सरदार गब्बर सिंह फिर आ रहा है. एंड डूड, ही इज ऑलरेडी हिट...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

कापड़कोंडी, कापड़कोंडी 'सरदार गब्बर सिंह' उस्ताडु का मतलब है- अपने आपको बचाओ, सरदार गब्बर सिंह आ गया है.

उसका स्टाइल .03 सेकेंड मुस्कान 0.37 उसकी चाल 0.32 हंसी 0.35 सेकेंड और उसका चार्म.... हर तरफ. हर तरफ.
भाई यू पवन कल्याण कमाल का हीरो है साउथ का. और उससे भी कमाल का हैगा इनका फैन. कमेंट्स में सेकेंड गिनकर बता दिए कि अपने हीरो की ऐसी झलक इत्ते सेकेंड में मिलेगी. वो पिच्चर आ रही है न पवन की, सरदार गब्बर सिंह. इस फिल्म का हाल ही में पोस्टर और मेकिंग वीडियो रिलीज हुआ. 2 दिन में करीब 4 लाख लोग वीडियो को देख चुके हैं. वीडियो लिंक पर कमेंट्स इतने कि 'प्राण जाय पर स्क्रॉल खत्म न हो पाए'. पहले वीडियो देखो दोस्त, बाकी बात वीडियो के नीचे करेंगे.
https://www.youtube.com/watch?v=53T8cDk5260
किसका गब्बर ज्यादा जब्बर इंडिया में गब्बर कई तरह के होते हैं. एक असली वाले गब्बर सिंह. दूजा 'ई हाथ हमका दई दे ठाकुर' वाला गब्बर. फिर बच्चन अमिताभ भी रामू की शोलू में गब्बर बन लिए. फिर आए अक्की राजा, गब्बर इज बैक स्टाइल में. साउथ वालों की अलग ही पिच्चर चलती है. 2012 में पवन कल्यान की फिल्म आई थी गब्बर सिंह. ये नई फिल्म गब्बर सिंह की सीक्वल है. गब्बर सिंह 2012 में खूब हिट हुई थी.
सरदार गब्बर सिंह फिल्म का पोस्टर
सरदार गब्बर सिंह फिल्म का पोस्टर

खुशखबरी ये है कि फिल्म अबकी बार हिंदी में भी आ रही है. पवन फिल्म में पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर हैं बॉबी. फिल्म में पवन के अलावा काजल अग्रवाल, शरद केलकर और कबीर सिंह भी हैं. अब इतना हमने बता दिया है तो हमारा एक फर्ज ये भी बनता है कि हम गब्बर सिंह फिल्म का कुछ माल मटैरियल आपको दिखा दें.
गब्बर सिंह फिल्म का ट्रेलर https://www.youtube.com/watch?v=FpFoQPj4sgs

Advertisement
Advertisement