The Lallantop

जेल के 4000 कैदियों की वजह से बन रही संजय दत्त की 'खलनायक 2'!

4000 कैदियों ने संजय दत्त को 'खलनायक 2' का आइडिया लिखकर भेजा था. उसी में से एक आइडिया पर ये फिल्म बन रही है.

Advertisement
post-main-image
पिछले साल खबर आई थी कि 'खलनायक 2' की स्क्रिप्ट सुभाष घई ने लिखी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल 'Khalnayak Returns' ऑफिशियल रूप से घोषित किया गया है, जिसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका निभाएंगे और को-प्रोड्यूसर भी हैं।
  • संजय दत्त को 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल हुई थी, और उन्होंने जेल में रहते हुए 'खलनायक 2' के लिए विचार विकसित किए।
  • फिल्म के डायरेक्टर का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है, पर यह माना जा रहा है कि ओरिजिनल कास्ट के सदस्यों के साथ नई पीढ़ी के कलाकार भी इस प्रोजेक्ट में जुड़ेंगे।

1993 में रिलीज़ हुई Subhash Ghai की Khalnayak ने Sanjay Dutt के करियर को री-डिफाइन किया था. हालांकि उस फिल्म की सफलता में संजय दत्त के साथ असल जीवन में हुई घटनाओं की बड़ी भूमिका रही थी. ‘खलनायक’ की रिलीज़ के 33 साल बाद इसके सीक्वल यानी Khalnayak Returns बनने जा रही है. मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. वैसे तो इस फिल्म की चर्चा कई सालों से हो रही थी. मगर संजय बताते हैं कि उन्हें इसका आइडिया 90s के उसी दौर में मिल गया था, जब वो अवैध हथियार रखने के जुर्म में जेल की सजा काट रहे थे.

Advertisement

1993 मुंबई ब्लास्ट केस के बाद पुलिस ने संजय दत्त को इल्लीगल हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया था. इस बाबत उन्हें पांच साल की जेल की सजा भी हुई थी. उन्हें पुणे के येरवड़ा जेल भेजा गया था. संजय ने वहां के कैदियों को ‘खलनायक 2’ का प्लॉट सुझाने का श्रेय दिया है. मुंबई में ‘खलनायक 2’ के अनाउंसमेंट इवेंट में संजय दत्त ने कहा,

"मुझे खलनायक 2 बनाने का आइडिया जेल में ही मिल गया था. मैं वहां गाने बजाया करता था. वहां के कैदी मुझे केवल खलनायक के गाने बजाने कहते थे. मैंने उनसे पूछा- 'अगर खलनायक फिर से बनाएं, तो कौन देखना चाहेगा?' सभी 4000 कैदी एक साथ कहते कि वो इसे देखना पसंद करेंगे. मैंने उनसे कहा- ‘मुझे फिल्म के लिए एक पेज का आइडिया भेजो’. मुझे 4000 पन्ने पढ़ने में काफी समय लग गया था. उनमें से एक आइडिया मुझे पसंद आया था. जब मैं पैरोल पर बाहर आया, तो मैंने सुभाष घई सर को कॉल किया. मैंने उन्हें वो आइडिया सुनाया, तो सुभाष जी भी एक्साइटेड हो गए. उन्होंने कहा- 'बननी चाहिए'."

Advertisement

सुभाष घई ने 2014 में आई 'कांची' के बाद से कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की है. इसलिए इस मूवी में सिर्फ 'खलनायक' ही नहीं बल्कि उनका भी कमबैक हो सकता है. मगर दिक्कत ये है कि मेकर्स ने अब तक ये नहीं बताया कि फिल्म को डायरेक्ट कौन करेगा. पिछले साल फिल्मफेयर ने बताया था कि इसमें माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को कैमियो रोल्स में लिया जा सकता है. दावा ये किया गया कि सुभाष रणवीर सिंह या रणबीर कपूर में से किसी एक को लीड रोल में लेना चाहते हैं.

चर्चा तो अल्लू अर्जुन और यश जैसे एक्टर्स के नामों पर भी हुई. मगर अब मेकर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि संजय दत्त खुद ही इसमें बल्लू बलराम का आइकॉनिक रोल प्ले करेंगे. वहीं कोई यंग एक्टर कहानी में उनके किरदार का सामना करेगा. बता दें कि संजय फिल्म में लीड रोल करने के अलावा बतौर को-प्रोड्यूसर भी जुड़े हैं. उनके अलावा जियो स्टूडियोज़ भी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है. मूवी की ऑफिशियल कास्ट अभी अनाउंस नहीं की गई है. मगर कहा जा रहा है कि ओरिजिनल फिल्म की तरह माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं. 

वीडियो: संजय दत्त की किस विवादित फिल्म का सीक्वल आ रहा है सुभाष घई ने बता दिया

Advertisement

Advertisement