The Lallantop

समांथा प्रभु ने कहा, 'उ अंतवा' के बाद कभी कोई आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी

समांथा ने कहा, ''उ अंतवा' गाने का पहला शॉट होने जा रहा था और मैं कांप रही थी. मेरे पैर थरथरा रहे थे.''

Advertisement
post-main-image
'उ अंतवा' गाने को लिखा है चंद्र बोस ने. म्यूज़िक है देवी श्री प्रसाद का. और इस गाने को गाया है इंद्रवती चौहान ने.

साल 2021 में Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 आई थी. फिल्म के डायलॉग्स से लेकर इसके एक्शन सीन्स को खूब पसंद किया गया था. एक और चीज़ थी जिसकी खूब चर्चा हुई. वो था इस फिल्म का गाना 'उ अंतवा'.  Samantha Ruth Prabhu पर फिल्माए गए इस गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया था. अब हाल ही में समांथा ने बताया कि वो इस गाने को शूट करते वक्त कांप रही थीं.

Advertisement

बीते दिनों समांथा इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंची थीं. जहां उन्होंने अपनी फिल्मी और पर्सनल जर्नी पर बात की. 'पुष्पा 2' और मनोज बाजपेयी की सीरीज़ 'द फैमिली मैन' में राजी किरदार पर भी बात की. इसी इंटरव्यू में समांथा ने कहा कि 'उ अंतवा' गाना उन्होंने इसलिए चुना क्योंकि वो परफॉर्मेंस की नई स्टाइल को एक्सप्लोर करना चाहती थीं. समांथा ने कहा,

''मैंने हमेशा से ऐसा सोचकर काम किया है कि मैं बहुत अच्छी नहीं हूं. मैं बहुत सुंदर नहीं दिखती, दूसरी लड़कियों की तरह नहीं दिखती. तो मेरे लिए वो गाना बहुत बड़ा चैलेंज था. 'उ अंतवा' गाने का पहला शॉट होने जा रहा था और मैं कांप रही थी. मेरे पैर थरथरा रहे थे. मुझे डर था कि ये गाना मेरे लिए नहीं बना है. मगर बतौर एक्टर और इंसान मैंने खुद को ऐसे ग्रो किया है कि मैं खुद को बहुत मुश्किल सिचुएशन में डालूं और वो काम अच्छे से करूं.''

Advertisement

जब समांथा से पूछा गया कि क्या वो कभी फिर से ऐसे डांस नंबर करना पसंद करेंगी. तो बोलीं,

''नहीं, कभी नहीं, मुझे अब उसमें कोई चैलेंज नहीं नज़र आता.''

 

Advertisement

समांथा ने ये भी कहा कि इस गाने को उन्होंने इस लिए चुना क्योंकि वो ये मैसेज पहुंचाना चाहती थीं कि जो महिलाएं अच्छी दिखना चाहती हैं, उन्हें लोगों के जजमेंट से आगे बढ़ना चाहिए. ऐसा कुछ भी नहीं हैं जो हम लड़कियां नहीं कर सकते.

कुछ दिनों पहले इस गाने के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने भी इस गाने पर बात की थी. गाने में सेंशुएलिटी के मसले पर भी कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कहा था,

''सेंशुएलिटी दिखाने के अलग-अलग तरीके हैं. मैं बहुत ज़्यादा एक्सपोज़ करने में विश्वास नहीं रखता. अगर कोई महिला अपने पांव से थोड़ा भी ऊपर साड़ी उठाती है, तो वो सेक्सी लग सकता है. आप ऐटिट्यूड से सेंशुअस लगते हैं. समांथा और अल्लू अर्जुन इस गाने में अपनी तरह का ऐटिट्यूड लेकर आए, जो इस गाने के लिए काम कर गया.''

वैसे 'उ अंतवा' गाने को लिखा है चंद्र बोस ने. म्यूज़िक है देवी श्री प्रसाद का. और इस गाने को गाया है इंद्रवती चौहान ने. 'पुष्पा' के बाद अब 'पुष्पा 2' को लेकर बज़ है. इस साल 15 अगस्त को पुष्पा 2 रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. 

Advertisement