The Lallantop

गदर मचाने वाली ख़बर... एक साथ फिल्म करेंग शाहरुख-सलमान-आमिर!

ये एक्शन कॉमेडी फिल्म है. आमिर और सलमान को कॉन्सेप्ट पसंद आया है. मगर शाहरुख...

Advertisement
post-main-image
चर्चा है कि साउथ के एक बड़े डायरेक्टर ने तीनों खान सुपरस्टार्स के लिए एक धांसू स्क्रिप्ट तैयार की है.

क्या Salman Khan, Shahrukh Khan और Aamir Khan एक फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं? Vamshi Paidipally की SVC63 के Promo के बारे में क्या अपडेट आया है? Shahrukh Khan की King के सेट से लीक नए फोटो से क्या SRK का नश नया लुक भी लीक हो गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# आखिरकार... साथ फिल्म करेंगे शाहरुख सलमान आमिर?

शाहरुख, सलमान, आमिर... इंडस्ट्री के ये तीन खान सुपरस्टार्स कभी भी एक फिल्म में साथ नज़र नहीं आए. 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में तीनों ने कैमियो ज़रूर किया. लेकिन एक साथ स्क्रीन पर नहीं दिखे. मगर अब वो ख़बर आ रही है, जिसका इंतज़ार करोड़ों फैन्स को सालों से था. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि साउथ के नामी डायरेक्टर ने सलमान, शाहरुख और आमिर के लिए एक धमाकेदार स्क्रिप्ट तैयार की है. ये वो डायरेक्टर बताए जा रहे हैं जिन्होंने तीन साल पहले एक ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म का सीक्वल बनाया था. साउथ के ब्लॉकबस्टर सीक्वल में सुकुमार की 'पुष्पा 2' आई थी, मगर ये दिसंबर 2024 में रिलीज़ हुई थी. तो तीन साल वाला आंकड़ा इस समीकरण में फिट नहीं बैठता. मगर कुछ दिन पहले ही सुकुमार और सलमान खान की फिल्म की ख़बरें पढ़ने में आई थीं. मुमकिन है कि ये वही फिल्म हो. जहां तक फिल्म के कॉन्सेप्ट की बात है, तो ये बड़े बजट की एक्शन कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है. आमिर डायरेक्टर के साथ लगातार संपर्क में हैं. कहा जा रहा है कि उन्हें आइडिया पसंद आया है. सलमान भी बेसिक कॉन्सेप्ट सुन चुके हैं, और उन्हें भी ये प्रॉमिसिंग लगा. अब सिर्फ शाहरुख खान रह जाते हैं. फाइनल कॉल उनकी हां के बाद ही लिया जा सकेगा. हम बता दें कि ये सोशल मीडिया पर चल रही ख़बरें हैं. मेकर्स या एक्टर्स ने इस बारे में कोई हिंट नहीं दिया है, इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है. मगर यदि इसमें लेश मात्र भी सच्चाई है, तो ये हिंदी सिनेमा की मोस्ट आइकॉनिक फिल्मों में शामिल होगी.

Advertisement

# माइकल ग्रेसी की 'टैंगल्ड' में डिएगो लूना की एंट्री

एनिमेशन फिल्म 'टैंगल्ड' पर इसी नाम से लाइव एक्शन फिल्म बनने जा रही है. कैथरीन हान, टीगन क्रॉफ्ट और माइलो मैनहाइम के बाद एक और एक्टर इससे जुड़ गए हैं. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक वो एक्टर हैं स्पाय सीरीज़ 'एंडोर' फेम डिएगो लूना. अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये डिएगो फिल्म में एक्ट करेंगे, या गाना गाएंगे. मगर उनका ऑन बोर्ड आना कन्फर्म बताया जा रहा है. डायरेक्टर माइकल ग्रेसी जून में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे.

# 'राजा शिवाजी' ने पहले वीकेंड तक कमाए 40 करोड़

Advertisement

बीते शुक्रवार यानी 1 मई को रिलीज़ हुई रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' तगड़ा कलेक्शन कर रही है. इसने 11.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. और पहला वीकेंड ख़त्म होने तक 'राजा शिवाजी' ने 40.34 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को हिंदी पट्टी से ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 100 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म को घाटे से बचने के लिए अभी काफी पैसे कमाने होंगे. 100 करोड़ के बाद ये 'सैराट' को चुनौती दे सकती है. 110 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'सैराट' हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म बनी हुई है.

# SVC63: 90 सेकंड का एक्शन पैक्ड प्रोमो लाएंगे सलमान?

सलमान खान की फिल्म SVC63 का टाइटल प्रोमो आएगा. सोशल मीडिया पर इसकी थीम, इसकी ड्यूरेशन और कॉन्टेंट को लेकर कई थ्योरीज़ चल रही हैं. कसीनो थीम और नयनतारा के साथ फेस ऑफ के बाद अब पढ़ने में आ रहा है कि ये 90 सेकेंड का प्रोमो होगा. इसमें सलमान की पंचलाइन्स रहेंगी. और धांसू बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ इंटेंस फाइट सीन्स का कोलाज होगा. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि 'पुष्पा' वाले देवी श्री प्रसाद ने सलमान-वामसी की फिल्म के प्रोमो के लिए ज़बरदस्त म्यूजिक रेडी किया है. एक्शन कोरियोग्राफी 'एनिमल' की टीम ने की है. हालांकि ये सब सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाएं हैं. अब तक मेकर्स की ओर से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है.

# शाहरुख की लेटेस्ट तस्वीरों से खुला 'किंग' का राज़!

शाहरुख खान स्टारर 'किंग' की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका में चल रही है. सेट से एक फैन के साथ आई शाहरुख की ताज़ा तस्वीरों में शाहरुख का नया लुक नज़र आ रहा है. ब्लैक मोनोक्रोम आउटफिट के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने शाहरुख के बाल इन तस्वीरों में सॉल्ट एंड पैपर लुक से बिल्कुल अलग हैं. इस तस्वीर में शाहरुख के बाल डार्क हैं और हेयरस्टाइल भी अलग है. शाहरुख लंबे समय तक ग्रे हेयर लुक में दिखे. मगर उनका ये अवतार अलग है. इंडिया टुडे ने रिपोर्ट किया था कि 'किंग' की कहानी दो टाइमलाइन पर घटेगी. मुमकिन है कि ये फिल्म की दूसरी टाइमलाइन वाला शूट है. हम याद दिला दें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

# अक्टूबर तक चलेगा 'लग जा गले' का शूट

टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'लग जा गले' का शूट अप्रैल में खत्म होना था. मगर अब ये शूट अक्टूबर तक एक्सटेंड हो गया है. और इसकी वजह है 'चांद मेरा दिल' के कुछ हिस्सों का शूट. मिड-डे के मुताबिक 'लग जा गले' के दौरान लक्ष्य को 'चांद मेरा दिल' के कुछ मेजर सीन्स शूट करने पड़े. 'लग जा गले' में लक्ष्य के बाल लंबे रखे गए हैं. जबकि 'चांद मेरा दिल' में उनका लुक अलग है. उन्हें इसके लिए बाल कटवाने पड़े. अब वो दोबारा बाल लंबे कर रहे हैं. इसलिए शूट अक्टूबर तक खिंचेगा. इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्टर कर रहे हैं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, सलमान और आमिर, आर्यन खान की वेब सीरीज़ 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में साथ नज़र आएंगे

Advertisement