The Lallantop

बारिश की वजह से रुकी 'सिकंदर' की शूटिंग!

Salman Khan की Sikandar के लिए एक तगड़े एक्शन सीन की शूटिंग की जानी थी, मगर बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान ने पिछले दिनों ये तस्वीर डाली जिसके बाद लोग कहने लगे वो सिकंदर के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

Salman Khan इन दिनों AR Murugadoss की Sikandar की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म को परफेक्ट बनाने के लिए मेकर्स कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाह रहे. मगर सलमान की फिल्मों के एक्शन सीन्स की शूटिंग को रोक दिया गया. मुंबई में हुई ताबड़तोड़ बारिश के बाद मेकर्स ने बुधवार 25 सितंबर की रात को किए जाने वाले सभी एक्शन सीन्स की शूटिंग को स्थगित कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के बदलते मौसम का असर सलमान की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग पर भी पड़ रहा है. इसी वजह से कई सारे सीक्वल्स की शूटिंग को आगे खिसका दिया गया. उम्मीद की जा रही है कि आज यानी 27 सितंबर से एक बार फिर से इन शूटिंग्स को शुरू किया जाएगा. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' की टीम गोरेगांव के SRPF ग्राउंड पर काम कर रहे थे. वो यहां पर एक बहुत बड़े एक्शन सीन की शूटिंग के लिये सेट तैयार कर रहे थे.

मगर मुंबई में भारी बारिश के चलते उनको प्लान्स में बदलाव लाना पड़ा. इस सेट पर लाइटिंग करना रिस्क हो सकता था. क्योंकि बारिश की वजह से शॉट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. इस वजह से प्रोडक्शन को बोला गया कि वो सेफ्टी का सबसे ज़्यादा ध्यान रखें. इसी वजह से 'सिकंदर' की शूटिंग को भी दो दिनों के लिए टाला गया. सोर्स ने बताया कि सलमान खान ओवरनाइट शूटिंग के लिए शाम 5 बजे पहुंच गए थे. मगर फिर शूटिंग को टालना पड़ा.

Advertisement

सोर्स ने मिड डे से बात करते हुए कहा,

''बुधवार को शाम 7 बजे से शूटिंग शुरू होनी थी. पूरी क्रू सेट पर दोपहर 3 बजे ही पहुंच गई थी. लेकिन भारी बारिश के चलते डायरेक्शन टीम ने ये तय कि शूटिंग को एक दिन के लिए पोस्टपोन कर दया जाए. IMD ने तब तक रेड एलर्ट घोषित कर दिया था. कोई तरीका ही नहीं था कि रात के शूट को इस खराब मौसम में किया जा सके.''

हालांकि अब उम्मीद की जा रही है कि 27 सितंबर को मुंबई का मौसम साफ होगा. जिसकी वजह से 'सिकंदर' की शूटिंग फिर से शुरू की जा सकेगी. इन दो दिनों के डीले से सिकंदर के ओवरऑल शेड्यूल को नुकसान नहीं पहुंचा है. ख़ैर, 'सिकंदर' में सलमान के साथ रश्मिका मंदन्ना और सत्यारज भी होंगे. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में बनी ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ की जाएगी. 

Advertisement

वीडियो: सिकंदर में संजय दत्त के विलन होने की खबरें थी, उससे पहले एक और प्रोजेक्ट की चर्चा है

Advertisement