The Lallantop

सलमान को बूढ़ी कॉस्टयूम असिस्टेंट से रोज डांट पड़ती, उन्हें ऐसा गिफ्ट दिया कि वो रोने लगीं

सेट पर सब लोग सलमान खान को चुपचाप डांट खाते देखकर हैरान रहते थे. उस महिला को ये पता नहीं था कि सलमान खान कितने बड़े स्टार हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान जल्द ही वामसी पैडिपली की मूवी पर काम शुरू करेंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने 2005 में फिल्म 'Lucky: No Time For Love' में काम किया था, जो 8 मार्च को अपनी 21वीं वर्षगांठ मना रही है, इस फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सपру ने किया था।
  • फिल्म की शूटिंग रूस में हुई थी, जहां एक वृद्ध रशियन कॉस्ट्यूम असिस्टेंट सलमान के कपड़ों के प्रति बेहद सतर्क और डांटने वाली थीं, जबकि सलमान ने इस व्यवहार को सहजता से स्वीकार किया।
  • शूटिंग खत्म होने पर सलमान ने उस कॉस्ट्यूम असिस्टेंट को एक मोटा लिफाफा देकर उनका धन्यवाद किया, जिससे वह भावुक हो गईं और कहा कि उन्हें अब कुछ वर्षों तक काम करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Salman Khan ने 2005 में म्यूजिकल लव स्टोरी Lucky: No Time For Love में काम किया था. 08 मार्च को इस फिल्म ने अपने 21 साल पूरे कर लिए हैं. इस मूवी को Radhika Rao और Vinay Sapru की जोड़ी ने डायरेक्ट किया था. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म की मेकिंग से जुड़ा एक वाकया सुनाया. उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान एक बूढ़ी रशियन कॉस्टयूम असिस्टेंट सलमान को खूब डांट लगाती थीं. मगर जब मूवी की शूटिंग खत्म हुई, तो सलमान ने उनके लिए कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर वो रो पड़ीं.

Advertisement

'लकी' की शूटिंग रशिया में हुई थी. इस वजह से फिल्म में कई लोकल टेक्नीशियन्स भी काम कर रहे थे. राधिका-विनय बताते हैं,

"फिल्म के दौरान एक बूढ़ी औरत सलमान की कॉस्ट्यूम असिस्टेंट थीं. वो काफी उम्रदराज़ थीं. सलमान अपने कपड़ों को लेकर बहुत कैज़ुअल रहते थे. लेकिन वो महिला हर चीज़ को लेकर बहुत ज़्यादा पैरानॉइड थीं. वो हमेशा ध्यान रखती थीं कि सलमान के कपड़ों पर ज़रा-सी भी धूल या गंदगी न हो. उन्हें ये अंदाज़ा नहीं था कि सलमान कितने बड़े स्टार हैं. वो उन्हें करीब 10 मिनट तक खड़ा रखती थीं. फिर उनके कोट से डस्ट साफ करती रहतीं. सलमान भी चुपचाप खड़े रहते थे."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

"वो बूढ़ी औरत सलमान को उनके कपड़ों को लेकर लापरवाही करने पर डांट भी देती थीं. लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात का बुरा नहीं माना. लोग सलमान के बारे में बहुत कुछ कहते हैं. लेकिन असल जिंदगी में वो ऐसे ही हैं. काश हम उनकी सारी डांट रिकॉर्ड कर पाते. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. वो सेट पर सलमान को हर दिन डांटती थीं. यूनिट के बाकी लोग ये सब देखकर हैरान रह जाते थे."

आमतौर पर इतनी डांट पड़ने पर इंसान सामने वाले से बचने लगता है. मगर सलमान ने ठीक उल्टा किया. राधिका-विनय बताते हैं,

Advertisement

"यकीन मानिए कि शूटिंग के आखिरी दिन सलमान ने उन बूढ़ी महिला को एक मोटा-सा लिफाफा दिया. सलमान ने उन्हें गले लगाया, किस किया और अपना ध्यान रखने को कहा. फिर वो वहां से चले गए. लंच ब्रेक में जब उस कॉस्ट्यूम असिस्टेंट ने वो लिफाफा खोला, तो उसमें काफी सारे पैसे थे. वो ये देखकर रोने लगीं. उन्होंने कहा- ‘सलमान ने मुझे जितने पैसे दिए हैं, उसके बाद लगता है कि मुझे अब 3-4 साल तक काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी'. उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि सलमान सिर्फ उनके कपड़ों का ध्यान रखने के बदले ऐसा कुछ करेंगे.”

'लकी: नो टाइम फॉर लव' की कहानी राधिका राव और मिलाप जावेरी ने लिखी थी. उसे टी-सीरीज और सोहेल खान ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था. सलमान के अलावा फिल्म में स्नेहा उलाल ने भी काम किया था. इसके गानों को तो लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. मगर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली.

वीडियो: जब सलमान खान ने क्लब में चुकाए थे सभी के बिल, बांटी थी फ्री शैम्पेन

Advertisement