The Lallantop

"सलमान आए, सबके बिल चुकाए और फिर क्लब में फ्री शैम्पेन बांटने लगे"

ये घटना देर रात सवा 2 बजे के आसपास हुई थी. तब क्लब के सारे लोग घर जाने की तैयारी कर रहे थे.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान ने क्लबवालों को सबके क्रेडिट कार्ड लौटाने भी कहा था.

Salman Khan को अक्सर उनके साथी कलाकार पार्टी-एनिमल बताते हैं. यानी ऐसा शख्स, जिसे पार्टी करना और करवाना, दोनों बेहद पसंद हो. आलम ये है कि सलमान अक्सर अनजान लोगों को भी अपनी पार्टियों का हिस्सा बना लेते हैं. ऐसा ही एक किस्सा डिजिटल इन्फ़लुएंसर Malini Agarwal उर्फ़ Miss Malini ने सुनाया है. उन्होंने एक ऐसी घटना का ज़िक्र किया जब सलमान देर रात एक क्लब में घुसे और वहां मौजूद सभी लोगों के बिल भर दिए. यही नहीं, उन्होंने वहां मौजूद हर शख्स को शैम्पेन की एक-एक बोतल थमा दी. वो भी बिल्कुल मुफ़्त में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यूट्यूब चैनल इन-कॉन्ट्रोवर्शियल पॉडकास्ट से हुई बातचीत में मालिनी ने सालों पुराना ये किस्सा सुनाया है. वो कहती हैं,

"किसी रैंडम मंगलवार को मैं और मेरे दोस्त चाइना हाउस नाम के क्लब में थे. रात करीब सवा 2 बजे अचानक सारी लाइट्स जला दी गईं. हमें लगा कि क्लब बंद हो रहा है. इसलिए हम बिल भरने के लिए आगे बढ़ने लगे. लेकिन जैसे ही हम बाहर निकलने वाले थे, लाइट्स फिर से डिम हो गईं और म्यूज़िक दोबारा बजने लगा. हमें तो समझ ही नहीं आया कि ये हो क्या रहा है. मगर तभी सलमान खान उस क्लब में एंट्री लेते हैं."

Advertisement

सलमान के आते ही उस क्लब का माहौल फिर से बदल गया. घर जा रहे लोग लौटे और दोबारा पार्टी करने लगे. मालिनी बताती हैं,

"अचानक सलमान ने ज़ोरदार आवाज़ में कहा-'सबके क्रेडिट कार्ड वापस कर दो. आज हर एक बिल मैं भरूंगा.' इतना कहकर सलमान ने सबमें शैम्पेन की फ्री बोतलें बांटनी शुरू कर दी."

ये किस साल की बात है, इस बारे में मालिनी ने कुछ ठोस नहीं बताया. मगर इतना जरूर कहा कि तब स्मार्टफोन्स का उदय नहीं हुआ था. इसलिए वो अपने एक पुराने कैमरे से सलमान के साथ फ़ोटो खींचने की कोशिश करने लगीं. मालिनी बताती हैं,

Advertisement

"मेरे पास एक छोटा-सा कैमरा था. उसमें तस्वीरों की एक पूरी सीरीज़ है. एक में हम सलमान को देख रहे हैं. दूसरे में उनके सर का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है. किसी में हम उनकी तरफ़ इशारा कर रहे हैं. किसी में वो पीछे मुड़कर कन्फ्यूज़न में हमें देख रहे हैं. अंतिम फ़ोटो में हम उसी शैम्पेन की बॉटल के साथ हैं. यदि आज के दौर में ऐसा होता तो हमारे पास इसकी पूरी वीडियो होती. लेकिन तब ये सिर्फ़ कोडक कैमरे से ली गई चार बहुत खराब तस्वीरें थीं."

बात करें सलमान की, तो वो इन दिनों 'बैटल ऑफ गलवान' को रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 2020 के गलवान वैली झड़प पर आधारित है. इस लड़ाई में चीन के 45 सैनिक मारे गए थे. वहीं भारत की तरफ़ से भी 20 जवान शहीद हुए थे. शहीदों हुए इन सैनिकों में कमांडेंट ऑफिसर कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू भी शामिल थे. सलमान फिल्म में उनका ही किरदार निभा रहे हैं. ये पहला मौका होगा जब वो किसी रियल लाइफ किरदार को स्क्रीन पर उतारेंगे. उनके अलावा इस मूवी में चिंत्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ, हर्षिल शाह, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज भी नज़र आने वाले हैं. फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर देख चीनी मीडिया क्यों भड़क गई?

Advertisement