Salman Khan की फिल्म Tiger 3 बॉक्स ऑफिस पर झंडे नहीं लहरा पाई. ऐसे में कहा जाने लगा कि वो आने वाली फिल्मों के चुनाव को लेकर खास ध्यान रखेंगे. बताया जा रहा था कि 2024 के शुरुआत में वो Karan Johar की फिल्म The Bull शुरू करने वाले हैं. दिसम्बर 2023 में फिल्म का मुहूर्त भी रखा गया. लेकिन फिर फिल्म पर काम रुक गया. खबरें उड़ी कि फिल्म को बंद कर दिया गया है. हालांकि अब ऐसी खबरों को बेबुनियादी बताया जा रहा है. PeepingMoon की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘द बुल’ को बस पोस्टपोन किया गया है. सोर्स ने बताया:
'द बुल' पर मेजर अपडेट, शूट शुरू करने से पहले 60 दिन की कड़ी ट्रेनिंग करेंगे सलमान
Salman Khan और Karan Johar की The Bull पोस्टपोन, AR Murugasdoss की फिल्म के बाद शुरू होगी शूटिंग.
.webp?width=360)
वो प्रोजेक्ट बंद नहीं हुआ है. इस साल के आखिरी हिस्से में उस पर काम शुरू होगा और उसे 2025 के अंत में रिलीज़ किया जा सकता है.
इस फिल्म को ‘शेरशाह’ फेम विष्णुवर्धन बनाने वाले हैं. फिल्म की तैयारी के लिए सलमान 60 दिन की कड़ी ट्रेनिंग भी करने वाले हैं. लेकिन अभी काम रोक दिया गया है. 'द बुल', नवंबर 1988 में मालदीव में हुए 'ऑपरेशन कैक्टस' पर बेस्ड है. 1988 में मालदीव के बिज़नेसमैन अब्दुल्ला लुतूफी ने अब्दुल गयूम सरकार के तख्ता पलट की साज़िश रची. इसमें श्रीलंका के अलगाववादी संगठन पीपल्स लिबरेशन ऑर्गनाइजे़शन ऑफ तमिल ईलम (PLOTE) ने अबदुल्ला लुतूफी की मदद की थी.
नवंबर 1988 में हथियारों से लैस कुछ लड़ाके पानी के रास्ते मालदीव की राजधानी माले पहुंचे. कुछ ही समय में उन्होंने वहा की सरकारी बिल्डिंग, एयरपोर्ट और कम्युनिकेशन सेंटर्स पर कब्ज़ा कर लिया. इस मुश्किल वक्त में मालदीव सरकार ने इंडिया, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों से मदद मांगी. कोई आगे नहीं आया. फाइनली, भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इंडियन मिलिट्री को वहां सिचुएशन हैंडल करने के लिए भेजा.
ब्रिगेडियर फारूख बुलसारा की लीडरशिप में 50वीं पैराशूट बिग्रेड के जवानों को माले भेजा गया गया था. इस ऑपरेशन में इंडियन मिलिट्री के जवानों ने तख्ता पलट की कोशिश करने वाले लड़ाकों को हरा दिया. और फिर से अब्दुल गयूम की सरकार बन गई. ‘द बुल’ में सलमान ब्रिगेडियर फारूख बुलसारा का रोल करने वाले हैं. अब ये फिल्म नवंबर या दिसम्बर 2024 में फ्लोर पर जाएगी. फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग मालदीव में होने वाली थी. बीते कुछ समय से इंडिया और मालदीव के बीच तनाव चल रहा है. उस वजह से भी फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है. सलमान ने फरवरी से अगस्त 2024 तक का टाइम ‘द बुल’ को दिया था. अब वो ये महीने दूसरी फिल्म को देने वाले हैं.
हाल ही में सलमान ने ए आर मुरुगदास के साथ एक फिल्म अनाउंस की थी. इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. मुरुगदास ‘गजनी’ और ‘दरबार’ जैसी बड़ी कमर्शियल फिल्में बना चुके हैं. सलमान को भरोसा है कि मुरुगदास वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उनका बड़ा कमबैक करवाने वाली है. इस बारे में रिपोर्ट में बताया गया:
बॉक्स ऑफिस पर ‘टाइगर 3’ की कमज़ोर परफॉरमेंस के बाद सलमान ए आर मुरुगदास की फिल्म के ज़रिए एक बड़ी ब्लॉकबस्टर डिलिवर करना चाहते हैं. सलमान जानते हैं कि साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म कमर्शियल और मासी होने वाली है, इसलिए वो इस फिल्म को खास अहमियत दे रहे हैं.
सलमान जल्द ही इस एक्शन फिल्म के लिए शूट करना शुरू करेंगे. मई 2024 में एक हफ्ते के लिए मुंबई में शेड्यूल रखा गया है. मेकर्स का प्लान है कि फिल्म को जल्दी पूरा कर के इसे ईद 2025 पर रिलीज़ किया जा सके. वहीं ‘द बुल’ को 2025 के अंत में रिलीज़ किया जा सकता है.
वीडियो: सलमान खान की द बुल में करण जौहर कोई कमी नहीं रखना चाहते, फरवरी से शूटिंग शुरू









