The Lallantop

SVC63 में सलमान करेंगे अपने लुक्स पर सबसे 'धुरंधर' एक्सपेरिमेंट

'धुरंधर 2' फ़ेम प्रीतिशील सिंह, फिल्म में सलमान के लिए कई लुक्स तैयार करेंगी.

Advertisement
post-main-image
कहा जा रहा है कि SVC63 को मेकर्स 'द मैसेंजर' नाम दे सकते हैं.

Salman Khan, SVC63 में अपने लुक्स के साथ काफी बड़ा एक्सपेरिमेंट करने वाले हैं. इसमें वो एक-दो नहीं बल्कि कई अलग-अलग अवतारों में नज़र आएंगे. रोचक बात ये है कि Vamshi Paidipally ने उनके लिए खास तौर पर चर्चित मेकअप और प्रॉस्थेटिक आर्टिस्ट Preetisheel Singh को फिल्म से जोड़ा है. पिछले दिनों वो Dhurandhar फ्रैंचाइज़ में काम कर काफी चर्चा में आ गई हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रीतिशील ने 'धुरंधर' के अलावा 'छावा', ‘पुष्पा 2’, 'हैदर', 'कल्कि' और 'जवान' जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया है. इन सभी फिल्मों को उनके मेकअप के लिए खास चर्चा मिली. 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का हैलुसिनेशन वाला लुक, जिसे सब VFX समझ रहे थे, वो भी प्रीतिशील ही कमाल था. इसलिए मेकर्स ने बगैर देर किए उन्हें सलमान की SVC63 से जोड़ लिया है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"फिल्म में सलमान खान कई अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं. इन सभी लुक्स को वामसी पैडिपली की देखरेख में प्रीतिशील ने बेहद शानदार तरीके से डिजाइन किया है. प्रीतिशील इससे पहले आदित्य धर की धुरंधर पर काम कर चुकी हैं. वहां उनके बनाए ऑथेंटिक प्रॉस्थेटिक और मेकअप की खूब तारीफ हुई थी. इस बार उन्होंने सलमान के लिए ऐसा लुक तैयार किया, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा."

Advertisement

यदि 'भारत' फिल्म को हटाएं, तो सलमान ने पिछले कुछ सालों में अपने लुक्स के साथ कुछ खास एक्सपेरिमेंट नहीं किया है. इसलिए यदि वो इस फिल्म में कुछ फ्रेश ट्राय करते हैं तो ये फैंस के लिए भी काफी एक्साइटिंग होगा. रिपोर्ट है कि जब उन्होंने खुद पर प्रीतिशील का काम देखा, तो काफी खुश हुए. वैसे, ये चर्चा शुरुआत से थी कि वो इस मूवी में अलग-अलग लुक्स में नज़र आएंगे. कुछ जगहों पर तो ये भी कहा गया कि वो डबल रोल करेंगे. उस बीच वो कुछ इवेंट्स में क्लीन शेव्ड और ट्रांसपैरेंट चश्मे में दिखे. उसे देख इंटरनेट पर चर्चा शुरू हुई कि ये फिल्म में उनका ऑफिशियल लुक भी हो सकता है.

हालांकि इसके अलावा एक और पक्ष है, जो सलमान के मल्टीपल लुक्स रखने की बात को जस्टिफाई करता है. दरअसल, पिछले दिनों रिपोर्ट्स आई थीं कि SVC63 एक स्पाय-एक्शन थ्रिलर मूवी हो सकती है. ऐसे में सलमान के ये विभिन्न अवतार शायद उनके स्पाय वाले किरदार को लेयर्स देने के लिए रखे जा रहे हों. लेकिन अभी कुछ भी पुष्टि करना काफी जल्दबाजी होगी. हाल ही में सलमान और नयनतारा ने मुंबई में एक एंट्री सीन शूट किया है. ये सीन फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट टीज़र का हिस्सा होगा. मेकर्स इसे ईद-उल-अदा यानी 26 मई के आसपास रिलीज़ कर सकते हैं. इसलिए उसे देखने के बाद ही लोगों के सभी सवालों का ठोस जवाब दिया जा सकता है. 

वीडियो: क्या प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' से सलमान खान की SVC63 भिड़ायेंगे वांगा?

Advertisement

Advertisement