The Lallantop

SVC63 पूरी होने से पहले ही राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म का शूट शुरू करेंगे सलमान खान!

दूसरी तरफ वामशी पैडिपली ने SVC63 के लिए 'धुरंधर' वाली एक्शन टीम बुला ली है. वो सलमान को बेहद गुस्सैल अवतार में पेश करने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान के पास फिलहाल चार फिल्में हैं 'मातृभूमि', SVC 63, राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'कर्ण'.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने वामशी पेडिपल्ली की फिल्म SVC63 में कई अलग-अलग लुक्स में काम करना शुरू किया है और अक्टूबर में इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है।
  • SVC63 की शूटिंग के बाद सलमान राज एंड डीके की एक्शन-कॉमेडी सुपरहीरो फिल्म पर काम शुरू करेंगे, जिसकी स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है और प्री-प्रोडक्शन जारी है।
  • SVC63 में कोरियन एक्शन कोरियोग्राफी टीम शामिल है, जबकि सलमान अन्य दो फिल्मों पर भी चर्चा कर रहे हैं, जिनमें फरहान अख्तर की फिल्म भी शामिल है।

Salman Khan इन दिनों एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं. पहले उन्होंने Vamshi Paidipally की SVC63 पर काम शुरू किया. हाल ही में इस फिल्म के प्रोड्यूसर Dil Raju ने कंफर्म किया कि इसमें सलमान कई अलग-अलग लुक्स में नज़र आएंगे. अक्टूबर में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी. इसके बाद सलमान Raj & DK की फिल्म पर जुटेंगे. जो कि जल्द ही शुरू होने जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दी हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया,

"इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम पूरा हो गया है. फिलहाल इसके प्री-प्रोडक्शन और अन्य तैयारियां चल रही हैं. जल्द ही इस फिल्म को अनाउंस कर, इसका शूट शुरू किया जाएगा."

Advertisement

हालांकि इस रिपोर्ट में सूत्र ने ये भी बताया कि भले फिल्म अगले कुछ दिनों में अनाउंस हो जाएग. मगर इसे लॉन्च कुछ समय के बाद किया जाएगा. लॉन्च से उनका मतलब फिल्म के टाइटल या फर्स्ट लुक रिवील से हो सकता है. इस फिल्म को लेकर फैन्स में एक और कंफ्यूजन पैदा हो गया. वो ये कि सलमान इसे SVC63 पूरी करने के बाद शुरू करेंगे या वो दोनों फिल्मों पर एक साथ काम करेंगे. क्योंकि SVC63 का शूट अक्टूबर में खत्म होगा. पहले रिपोर्ट्स थीं कि सलमान नवंबर से राज एंड डीके की सुरपरहीरो फिल्म पर काम शुरू करेंगे. मगर इस रिपोर्ट से लग रहा है कि उन्होंने इस फिल्म को फास्ट ट्रैक पर डाल दिया है.

वामशी पैडिपली की फिल्म में सलमान एक से ज़्यादा लुक्स में नज़र आएंगे. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो पांच अलग-अलग अवतारों में नज़र आएंगे. रिसेंट इंटरव्यू में दिल राजू ने भी कंफर्म किया कि ये बात सही है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म सही तरीके से बन रही है. सलमान भी सेट पर एंजॉय कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि ये फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी. इसी कड़ी में उन्होंने 'धुरंधर' की एक्शन टीम को इस फिल्म से जोड़ा है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक,

"SVC63 पर एक कोरियन एक्शन कोरियोग्राफी टीम काम करेगी. इस टीम को सी यूंग ओह लीड कर रहे हैं. यूंग ने धुरंधर, किल और वॉर जैसी फिल्मों के एक्शन डिजाइन किए हैं. उन्हें दुनिया के सबसे चर्चित एक्शन डायरेक्टर्स में से एक माना जाता है. वो सलमान और वामशी के साथ मिलकर दर्शकों के लिए बिल्कुल ही नए किस्म का एक्शन एक्सपीरियंस प्लान कर रहे हैं."

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान को बेहद इन्टेंस और गुस्सैल अवतार में पेश किया जाना है. जैसे उनके फैन्स उन्हें देखना चाहते हैं. वामशी पहले ही प्रीतिशील सिंह को इस फिल्म से जोड़ चुके हैं. ये वही मेक-अप आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने 'धुरंधर' में रणवीर सिंह का लुक डिजाइन किया था.  

वहीं राज एंड डीके ने सलमान वाली फिल्म को लेकर कुछ भी नहीं कहा है. पिछले दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं. फैन्स ने गेस किया कि वो सलमान वाली फिल्म के बारे में ही बात कर रहे हैं. खबरें हैं कि सलमान इस फिल्म में एक ऐसे सुपरहीरो का रोल करेंगे, जो रिटायर होना चाहता है. मगर परिस्थितियां उसे वापस उसी दुनिया में जाने को मजबूर कर देती हैं. ये एक्शन-कॉमेडी जॉनर की फिल्म बताई जा रही है. जो कि राज एंड डीके का फोर्टे है.

इन दो फिल्मों के अलावा सलमान, फरहान अख्तर से भी एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. इस सिलसिले में उन दोनों की कई मीटिंग्स हो चुकी हैं. इसे 'रंग दे बसंती' वाले राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्ट करेंगे. अटकलें हैं कि ये फिल्म राकेश का ड्रीम प्रोजेक्ट 'कर्ण' है. जिसे दो पार्ट्स में बनाया जाएगा. हालांकि सलमान ने अब तक ये फिल्म साइन नहीं की है. 
 

वीडियो: SVC63: सलमान खान के कई लुक्स होंगे रिवील, हर अवतार का बनेगा अलग टीज़र!

Advertisement