The Lallantop

सलमान से बचकर अब 'रामायण 2' से भिड़ेगी प्रभास-वांगा की 'स्पिरिट'

'स्पिरिट' 2021 में अनाउंस की गई थी. इसे रिलीज़ होते-होते छह साल बीत चुके होंगे.

Advertisement
post-main-image
'स्पिरिट' में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वांगा ने अपनी फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज़ डेट 5 मार्च 2027 से बदलकर 29 अक्टूबर 2027 कर दी है, जिससे यह दीपावली के मौके पर रिलीज़ होगी।
  • शुरू में 'स्पिरिट' और सलमान खान की 'मॉन्स्टर' दोनों फिल्में मार्च 2027 में रिलीज़ होकर टकराने वाली थीं, लेकिन वांगा ने 'स्पिरिट' को पोस्टपोन किया।
  • अब 'स्पिरिट' की रिलीज़ डेट रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

Salman Khan की Monster और Prabhas-Sandeep Reddy Vanga की Spirit का क्लैश लगभग तय था. दोनों फिल्में अगले साल ईद यानी मार्च 2027 में टकराने वाली थीं. मगर वांगा ने ऑफिशियली बता दिया कि वो अपनी फिल्म को सात महीने के लिए पोस्टपोन कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने जो नई डेट चुनी है, उस पर उनकी टक्कर सीधे Ranbir Kapoor की Ramayana Part 2 से हो होगी.

Advertisement

'स्पिरिट' टलने वाली है, ये चर्चा पिछले काफ़ी समय से चल रही. लेकिन अब वांगा ने खुद इसे ऑफिशियल कर दिया. उन्होंने फिल्म से प्रभास का एक नया पोस्टर शेयर किया. इसमें वो दाढ़ी, काला चश्मा और कैप पहने नज़र आ रहे थे. इस पोस्टर के साथ वांगा ने बताया कि अब वो अपनी फिल्म 05 मार्च नहीं, बल्कि 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज़ करेंगे.

Advertisement

रोचक बात ये है कि 2027 में दीपावली 29 अक्टूबर को ही पड़ रही. ईद की तरह वहां भी मेकर्स को लंबा फेस्टिव वीकेंड मिलेगा. इससे फिल्म तगड़ा मुनाफ़ा कमा सकती है. लेकिन मसला ये है कि उसी मौके पर एक और मूवी रिलीज़ होगी. ये मूवी कुछ और नहीं बल्कि रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' है. नमित मल्होत्रा ने साल-डेढ़ साल पहले ही ये डेट बुक कर ली थी. ऐसे में अगर 'स्पिरिट' उससे टकराती है, तो बॉक्स ऑफिस देखने लायक होगा.

वैसे, वांगा ने अक्टूबर 2021 में ही बताया था कि वो 'स्पिरिट' पर काम कर रहे हैं. यानी इसे रिलीज़ होते-होते छह साल बीत चुके होंगे. लेकिन ये फिल्म दीपावली पर भी आ पाती है या नहीं, कहना मुश्किल है. अगर 'रामायण' के पहले पार्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो ये लगभग तय है कि अगले साल दीपावली पर उसे अपर हैंड मिलेगा. तब फैमिली ऑडियंस A रेटेड 'स्पिरिट' के ऊपर इसे चुनना अधिक पसंद करेगी. दूसरी तरफ़, 'स्पिरिट' को वांगा के अलावा टी-सीरीज़ ने प्रोड्यूस किया है. टी-सीरीज़ ने 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स भी खरीदे हैं. ऐसे में उसके दो ग्रैंड लेवल प्रोजेक्ट्स के यूं भिड़ने के आसार थोड़े घट जाते हैं. हो सकता है कि 'स्पिरिट' की डेट बाद के दिनों में फिर बदल जाए. हालांकि जब तक मेकर्स खुद इस पर कोई कमेंट नहीं कर देते, कुछ भी ठोस दावा नहीं किया जा सकता.

वीडियो: 'स्पिरिट' के सेट पर प्रभास-वांगा में तनातनी? रुक गई फिल्म की शूटिंग!

Advertisement

Advertisement