बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हाल ही में बृहन मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं. केंद्र सरकार ने जब से स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया है, तब से बॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी अपने स्तर पर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं. सलमान खान भी स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इसी अभियान को बढ़ावा देते हुए सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी सफाईकर्मियों को शुक्रिया कहा गया है, जो दिन-रात मुंबई के सड़कों और नालों की सफाई में लगे रहते हैं. ये वीडियो 'वंदे मातरम' का नया वर्जन है. 'वंदे मातरम' को लेकर हमेशा से राजनीति होती रही है, और विवाद रहा है. पर इसके बावजूद राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के कई वर्जन आ चुके हैं. जिसे लोगों ने काफी सराहा भी है. देखते हैं वंदे मातरम अलग रंग-रूप में.
1. सलमान खान का "वंदे मातरम..स्वच्छ भारत अभियान" https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/821362420106989568 ये वर्जन सफाईकर्मियों को डेडिकेटेड है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सलमान खान ने इसका कैप्शन दिया था, "इन वर्कर्स के लिए थैंक्स तो बनता है."
2. ए आर रहमान का "मां तुझे सलाम... वंदे मातरम" https://www.youtube.com/watch?v=jDn2bn7_YSM वंदे मातरम का ये वर्जन 1997 में आया था. म्यूजिशियन ए आर रहमान ने इस गाने का एल्बम लॉन्च किया था. ये वर्जन अपने आप में बहुत खास है. इस वर्जन में वंदे मातरम के साथ-साथ उर्दू के कुछ लफ्जों का भी इस्तेमाल किया गया है.
3. लता मंगेशकर का "वंदे मातरम" https://www.youtube.com/watch?v=61u0-xpVhFU लता मंगेशकर के इस वर्जन को खास तौर पर देशभक्ति के मौकों पर बजाया जाता है. ये गीत सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले देशभक्ति गीतों में से एक है.
4. ABCD 2 का "वंदे मातरम" https://www.youtube.com/watch?v=Ki4_Fc3XoSk इस वर्जन को फिल्माया गया है, प्रभु देवा की फिल्म ABCD 2 में. ये फिल्म 2015 में आई थी. इस गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर हैं. इस गाने में इसी फिल्म के गीत "माए तेरी चुनरिया लहराए" के लिरिक्स भी मिक्स हैं.
ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है
ये भी पढ़ें :