लंबे इंतज़ार के बाद फाइनली Salman Khan की Maatrubhumi की गाड़ी आगे बढ़ती नज़र आ रही है. हाल ही में इसे भारत सरकार की तरफ़ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिला. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेज दिया. लेकिन ऐसा करने से पहले उन्होंने मूवी में फिर कई बदलाव किए हैं. इस दौरान फिल्म के क्लाइमैक्स के अलावा सलमान का कैरेक्टर आर्क भी चेंज हुआ है.
सरकार के चक्कर में सलमान खान को 'मातृभूमि' का क्लाइमैक्स ही बदलना पड़ा!
फिल्म में सलमान खान के किरदार का कैरेक्टर आर्क भी बदल दिया गया है. तमाम बदलाओं के बाद 'मातृभूमि' को सरकार से NOC मिल गई है.

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक,
“मातृभूमि के क्लाइमैक्स और सलमान खान के किरदार में बदलाव किए गए हैं. मेकर्स ने इस बात का भी खास ध्यान रखा है कि फिल्म में भारत-चीन के विवाद को किस तरह दिखाया जाए. अब मूवी का अंत भी शांति का संदेश देते हुए किया जाएगा. यानी फिल्म में सिर्फ छोटे-मोटे बदलाव नहीं हुए बल्कि कहानी के इमोशनल हिस्से और सलमान के किरदार की पूरी जर्नी को भी चेंज किया गया है.”
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री को 'मातृभूमि' के नए वर्जन से कोई आपत्ति नहीं है. इसलिए उन्होंने अपनी तरफ़ से इस वॉर-ड्रामा फिल्म को NOC दे दी. उनसे एप्रूवल मिलते ही मेकर्स ने इसे सेंसर बोर्ड के पास भेज दिया. अब वो फिल्म स्क्रीनिंग का इंतज़ार कर रहे हैं. एक बार बोर्ड मेंबर्स 'मातृभूमि' की जांच-परख कर इसे सेंसर सर्टिफिकेट दे दें, तो मेकर्स इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर देंगे. वैसे चर्चा तो ये है कि 'मातृभूमि' रणबीर कपूर की 'रामायण' या शाहरुख खान की 'किंग' से टकरा सकती है. मगर जब तक मेकर्स खुद इसकी पुष्टि नहीं कर देते, कुछ भी दावा करना जल्दबाजी होगी.
वैसे, 'मातृभूमि' को पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम दिया गया था. तब ये फिल्म 2020 में भारत-चीन के बीच हुए गलवान वैली झड़प पर आधारित थी. फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी थी. मगर ऐन मौके पर रक्षा मंत्रालय ने इसके चीन विरोधी एलीमेंट्स पर आपत्ति जताई. इस वजह से मेकर्स को फिल्म का एक बड़ा हिस्सा रीशूट करना पड़ा. साथ ही इसकी कहानी और टाइटल भी बदलना पड़ा. मूवी को 'मातृभूमि' नाम मिला. भारत-चीन के बीच भाईचारे वाली बात जोड़ी गई. फिर भी ये फिल्म महीनों तक अटकी रही. हालांकि NOC मिलने के बाद ‘मातृभूमि’ दोबारा पटरी पर आती दिख रही है.
वीडियो: सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की रिलीज फिर टली, अब क्या है वजह?









