The Lallantop

सलमान खान की गलवान वैली संघर्ष वाली फिल्म की हीरोइन फाइनल!

सलमान की फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा तगड़ा हिंट दे दिया है.

Advertisement
post-main-image
इस फिल्म को 'शूटआउट एट लोखंडवाला' वाले अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं.

Galwan Valley Conflict पर बन रही Salman Khan की फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान इसमें Colonel Bikumalla Santosh Babu का किरदार निभाएंगे. ये पहली बार होगा जब वो अपने करियर में कोई रियल लाइफ कैरेक्टर को प्ले करेंगे. सलमान के अलावा इस फिल्म में अन्य एक्टर्स की कास्टिंग की खबरें भी चल रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि साकिब सलीम भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. वो सलमान के साथी ऑफिसर के रोल में दिखेंगे. अब इस फिल्म की हीरोइन का नाम भी फाइनल होने की बात कही जा रही है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने काफी सोचने समझने के बाद चित्रांगदा सिंह का नाम फाइनल किया है. ये पहली बार होगा जब सलमान और चित्रांगदा किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे. चित्रांगदा हाल ही में अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' में भी काम किया है. ऐसे में ये उनकी लगातार दूसरी बड़ी फिल्म हो सकती है. हालांकि इस पर मेकर्स ने अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

सलमान की इस फिल्म को 'शूटआउट एट लोखंडवाला' वाले अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. हाल ही में वो इसकी शूटिंग लोकेशन की रेकी करने के लिए अपनी टीम के साथ लद्दाख गए थे. खबरें हैं कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा लद्दाख में शूट किया जाना है. इसके अलावा वो समय-समय पर फिल्म से जुड़ी छोटी-बड़ी अपडेट्स भी देते रहते हैं. आज उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की. इसमें कुछ सैनिक और जेट प्लेन के मिनिएचर वर्ज़न दिखाई दे रहे हैं. लोग इस तस्वीर को सलमान वाली फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि अपूर्व उसी फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं.

Advertisement
अपूर्व लाखिया की इंस्टाग्राम स्टोरी.
अपूर्व लाखिया की इंस्टाग्राम स्टोरी.

जहां तक फिल्म की बात है, ये शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब India’s Most Fearless 3 के एक चैप्टर पर आधारित होगी. सलमान लंबे समय से एक आर्मी ऑफिसर का रोल करना चाहते थे. 'द बुल' के लिए भी उन्होंने इसलिए ही हामी भरी थी. हालांकि उस फिल्म के लटकने के बाद उन्होंने गलवान वैली प्रोजेक्ट में इंट्रेस्ट दिखाया है. जून 2020 को लद्दाख में भारत और चाइना के बीच एक हिंसक झड़प हुई थी. यहां 200 भारतीय सैनिकों ने 1200 चीनी सोल्जर्स का डटकर सामना किया था. इस संघर्ष में 45 चीनी सैनिक मारे गए. वहीं 20 भारतीय जवान भी शहीद हुए थे. इसमें कमांडेंट ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का नाम भी शामिल था. सलमान फिल्म में उन्हीं का रोल करने जा रहे हैं. जुलाई से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. फिल्म को 70 दिनों में शूट किया जाएगा. 20 दिन की शूटिंग मुंबई में होगी और बाकी हिस्सा लद्दाख में शूट किया जाएगा. ये फिल्म 2026 के फर्स्ट हाफ में रिलीज़ हो सकती है. 

वीडियो: सलमान की नई फिल्म को अभी से क्यों फ्लॉप बताया जा रहा है?

Advertisement
Advertisement