The Lallantop

सलमान की इंटरनेशनल फिल्म का ट्रेलर देख जनता लहालोट, लोग बोले- "ऐसे होता है कमबैक!"

इस फिल्म की झलक देख पब्लिक ने कहा, "अब तो कोई विदेशी डायरेक्टर ही सलमान का कमबैक करवा सकता है."

Advertisement
post-main-image
सऊदी अरब की फिल्म 'दी सेवेन डॉग्स' में सलमान खान और संजय दत्त ने कैमियो किया है.

Salman Khan और Sanjay Dutt स्टारर Saudi Film The Seven Dogs का Trailer देख कर पब्लिक कैसे रिएक्ट कर रही है? Hrithik Roshan की ZNMD 2 पर क्या अपडेट है? Ranveer Singh के Don 3 छोड़ने के बाद Farhan Akhtar ने क्या एक्शन लिया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सलमान-संजय की फिल्म 'दी सेवेन डॉग्स' पर जनता लहालोट

सऊदी अरब के फिल्ममेकर्स आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने एक फिल्म बनाई है. टाइटल है 'दी सेवेन डॉग्स'. मंगलवार को जैसे ही इसका ट्रेलर आया, सोशल मीडिया पर सनसनी सी फैल गई. वजह ये है कि इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त ने भी काम किया है. संजय दत्त रफ़-टफ़ माफिया के किरदार में दिख रहे हैं. और सलमान ह्यूमरस अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं. फिल्म में इन दोनों ने कैमियो किया है, मगर फैन्स उनकी झलक पर लहालोट हैं. एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

Advertisement

“मज़ा आ गया. भाई को बस अच्छे डायरेक्टर की ज़रूरत है. फिर क्या 'पठान', और क्या 'दंगल'. एक से दस तक सलमान खान की ही फिल्में होंगी.”

एक यूज़र ने यूट्यूब पर लिखा,

"7 डॉग्स में जितने एक्सप्रेशंस कुछ सेकेंड में दिए, इसके आधे भी 'सिकंदर' में दे देते, तो फिल्म फ्लॉप नहीं होती."

Advertisement

एक यूज़र ने X पर लिखा,

"सलमान, बॉलीवुड में आपका कोई भविष्य नहीं है. यहां आपके लायक फिल्में ही नहीं बन रहीं. आप पहली फुर्सत में निकल लो. सऊदी जाओ, हॉलीवुड जाओ. अब वहीं के डायरेक्टर्स आपका कमबैक करवा सकते हैं."

# 'सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' का ट्रेलर रिलीज़

यूनिवर्सल स्टूडियोज़ की फिल्म 'सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' का ट्रेलर आया है. मारियो और लुईजी के साथ ट्रेलर में प्रिंसेस रोज़ैलिना की झलक भी नज़र आई. क्रिस प्रैट, चार्ली डे और आन्या टेलर जॉय जैसे एक्टर्स ने इसके कैरेक्टर्स के लिए आवाज़ दी है. एरन हॉर्वथ और माइकल जेलनिक के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा 2' की स्क्रिप्ट लॉक!

'ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा' का सीक्वल बनने जा रहा है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक ज़ोया अख़्तर ने स्क्रिप्ट का फर्स्ट हाफ़ फ़ाइनल कर दिया है. ऋतिक रोशन, फ़रहान अख़्तर और अभय देओल सीक्वल में वापसी कर सकते हैं. तीनों हीरोज़ को उनके फॉर्टीज़ में दिखाया जाएगा. ये दिखाया जाएगा कि जब लाइफ़ तेज़ रफ्तार से भागने लगती है, तब दोस्ती के क्या मायने होते हैं. ऋतिक, फ़रहान और अभय से बातचीत जारी है. अगर तीनों की डेट्स साथ में मिल गईं, तो ये तीनों सीक्वल में नज़र आएंगे.

# नहीं बनेगी 'धूम 4', 'वॉर 2', YRF को लगा झटका

लंबे समय से ऐसी खबरें चल रही हैं कि 'धूम 4' में रणबीर कपूर विलन होंगे. मगर सच ये है कि न तो रणबीर इस फिल्म को कंसिडर कर रह हैं, न ही YRF. इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा, 

"अभी तो यशराज के पास 'धूम 4' की स्क्रिप्ट भी नहीं है. चर्चाएं तो 13 साल से चल रही हैं. स्क्रिप्ट के आइडियाज़ भी आते रहे. मगर आदित्य चोपड़ा ने तक़रीबन नौ ड्राफ्ट रिजेक्ट कर दिए. 'वॉर 2' और 'मर्दानी 3' के बाद वो 'धूम' जैसी फ्रैंचाइज़ के साथ कोई चांस नहीं लेना चाहते. वहीं रणबीर की YRF के साथ पिछली फिल्म 'शमशेरा' थी, जो फ्लॉप हुई. वो भी अब बैनर देख कर कोई कमिटमेंट नहीं करेंगे."

# रणवीर ने 'डॉन 3' छोड़ी, फ़रहान ने मांगा 40 करोड़ हर्जाना

रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' शूट शुरू होने से ऐन पहले छोड़ दी. इससे फ़रहान अख़्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को करोड़ों का नुकसान हुआ. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. मगर रणवीर का कहना है कि उन्हें स्क्रिप्ट नहीं पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ी. वो नुकसान के ज़िम्मेदार नहीं हैं. जबकि एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि रणवीर की हामी के बाद ही उन्होंने प्री-प्रोडक्शन शुरू किया था. 

# सलमान खान और सनी देओल के बीच होगी टक्कर

लंबे समय से बन कर तैयार सनी देओल स्टारर फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये 13 अगस्त को रिलीज़ होगी. आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. उन्होंने ही सोशल मीडिया पर डेट अनाउंस की. सलमान खान की' बैटल ऑफ़ गलवान' 14 अगस्त को आ रही है. हालांकि इस बारे में मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं की है. मगर यदि ऐसा हुआ, तो सनी देओल और सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी. 

वीडियो: सलमान खान की 'बैटल ऑफ़ गलवान' की तारीख आगे बढ़ी, आमिर खान की फिल्म से टकराएगी?

Advertisement