The Lallantop

कंगना की फिल्म में आतंकी अजमल कसाब बनने से इस एक्टर को 'रामायण' में अंगद का रोल मिल गया!

ज़ाहिद खान को इस बात का डर था कि अजमल कसाब का रोल करने से वो आतंकी वाली इमेज में टाइपकास्ट हो जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का पहला ट्रेलर 14 जुलाई के आसपास रिलीज़ हो सकता है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर स्टारर रामायण की कास्टिंग जारी है, और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सेकेंड पार्ट के लिए अंगद के रोल में जाहिद खान को चुना है।
  • जाहिद खान को पहले 26/11 आतंकी अजमल कसाब के रोल में देखा गया था, जिसके बाद उन्हें रामायण में अंगद का रोल मिला, जो उनके टाइपकास्टिंग के डर को कम करता है।
  • रामायण का पहला पार्ट 30 अक्टूबर को रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीपावली पर रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए जाहिद खान ने शारीरिक प्रशिक्षण लिया है।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana के लिए देश भर से एक्टर्स की कास्टिंग हो रही है. पहले पार्ट का काम पूरा हो चुका है. इसलिए कास्टिंग डायरेक्टर Mukesh Chhabra फिलहाल इसके सेकेंड पार्ट के लिए कलाकार खोज रहे. इस सिलसिले में उन्होंने अंगद के रोल के लिए एक्टर Zahid Khan को चुना है. रोचक बात ये है कि ज़ाहिद को ये रोल Kangana Ranaut स्टारर Bharat Bhhagya Viddhaata करने के बाद मिला है. उस फिल्म में उन्होंने 26/11 के आतंकी अजमल कसाब का रोल प्ले किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ज़ाहिद इससे पहले 'ग्यारह ग्यारह' सीरीज़ में भी नजर आ चुके हैं. 'भारत भाग्य विधाता' में वो कसाब बने थे. फिल्म चली नहीं मगर लोगों ने उनकी एक्टिंग को जरूर नोटिस किया. मगर उन्हें ये डर भी था कि कहीं वो आतंकी के रोल में टाइपकास्ट न कर दिए जाएं. ठीक उसी मौके पर उन्हें 'रामायण' में अंगद का रोल प्ले करने का मौका मिला. IANS से हुई बातचीत में ज़ाहिद कहते हैं,

"मैं शुरू में थोड़ा परेशान था. इसलिए अजमल कसाब का रोल एक्सेप्ट करने में हिचकिचा रहा था. मगर भारत भाग्य विधाता करने के बाद ही मुझे रामायण में काम करने का मौका मिला. उन्होंने मुझे किसी विलन का रोल देने की जगह अंगद के कैरेक्टर में कास्ट किया. ये बिल्कुल अलग था. इस बात ने मुझे ये भरोसा भी दिया कि ट्रेंड एक्टर्स को अगर मौका मिले तो वो कोई भी कैरेक्टर प्ले कर सकते हैं."

Advertisement

अंगद बाली के बेटे और सुग्रीव के भतीजे होने के अलावा किष्किन्धा के युवराज भी थे. 'रामायण' में हनुमान के अलावा वो भी दूत बनकर रावण के दरबार में गए थे. यानी ज़ाहिद को फिल्म में काफी अहम रोल के लिए कास्ट किया गया है. इस किरदार के लिए अपनी तैयारी पर बात करते हुए वो कहते हैं,

"किस्मत से, जब मैंने रामायण की शूटिंग शुरू की, तब तक भारत भाग्य विधाता का काम पूरा हो चुका था. इससे ट्रांजिशन आसानी से हो गया. अंगद बनने के लिए मुझे काफी फिजिकल ट्रेनिंग करनी पड़ी है. हमने उनके मूवमेंट और बॉडी लैंग्वेज पर काम किया है."

बातचीत के दौरान ज़ाहिद ने रणबीर कपूर के साथ काम करने का एक्सपीरियन्स भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक सीन में कैमरा किसी दूसरे एक्टर पर फोकस्ड था. मगर रणबीर वहीं खड़े होकर उन्हें क्यू देते रहे, जबकि उन्हें ऐसा करने की जरूरत भी नहीं थी. ज़ाहिद कहते हैं कि उन्होंने रणबीर के साथ स्क्रीन शेयर किया है, मगर दोनों में ज्यादा बातचीत नहीं हुई. फिर भी इस वाकये ने उन्हें काफी इंप्रेस किया था. जहां तक फिल्म की बात है, 'रामायण' का पहला पार्ट 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दीपावली पर आएगा.

Advertisement

वीडियो: 'रामायण', 'वाराणसी' पर पैसा लगाने से क्यों डर रहे OTT प्लैटफॉर्म्स?

Advertisement