The Lallantop

छात्रा ने मॉडलिंग एजेंसी को अपनी तस्वीरें दीं, दो साल बाद एडल्ट वेबसाइट पर देखकर दंग रह गई

Bengaluru college student photos leaked: बेंगलुरु में रहने वाली एक छात्रा की कुछ तस्वीरें एडल्ट साइट पर पोस्ट कर दी गईं. कुछ तस्वीरें रेडिट पर भी पोस्ट की गईं. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ये तस्वीरें उसने कुछ मॉडलिंग एजेंसी को भेजी थीं.

Advertisement
post-main-image
पीड़िता ने 2023-2024 में कुछ एजेंट्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थी. (फोटो-Pexels/सांकेतिक फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेंगलुरु की 21 वर्षीय लड़की समायरा ने दावा किया कि कॉलेज के दौरान क्लिक की गई उसकी मॉडलिंग फोटो को बिना अनुमति के एडल्ट साइट और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।
  • समायरा ने अपनी फोटो कुछ मॉडलिंग एजेंट्स के साथ साझा की थीं, जिन्हें केवल प्रोफेशनल उपयोग के लिए इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन तस्वीरों का गलत उपयोग किया गया।
  • समायरा ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की, संबंधित प्लेटफॉर्म्स से फोटो हटाई गईं, और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत जांच शुरू की गई है।

मॉडलिंग काफी फेसिनेटिंग प्रोफेशन लगता है. फोटो क्लिक करवानी है, जो बैनर पर लगेगी. बड़ी-बड़ी कंपनियों के शोरूम में दिखेगी. लेकिन कई बार ये सपना कुछ लोगों के लिए डरावना सपना भी बन जाता है. कई लोग मॉडल्स की फोटो का गलत इस्तेमाल कर लेते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऐसा ही कुछ बेंगलुरु में 21 साल की एक लड़की के साथ हुआ. उसने दावा किया कि कॉलेज टाइम के दौरान मॉडलिंग के लिए उसने कुछ फोटो क्लिक कराई थीं, जिन्हें कुछ लोगों ने एडल्ट साइट और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. तस्वीरों को अब वेबसाइट और प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. 

18-19 साल की उम्र में क्लिक कराई फोटो

समायरा (बदला हुआ नाम) की कहानी कॉलेज में मॉडलिंग प्रोफेशन में हाथ आजमाने से शुरू हुई. पीड़िता पूर्वी बेंगलुरु की रहने वाली है. 2023-24 में वो ग्रेजुएशन के पहले साल में मॉडल बनने की कोशिश कर रही थी. उस समय उसकी उम्र 18-19 साल थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, समायरा ने एक टैलेंट-सर्च प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की थी.

Advertisement

प्रोफाइल देखने के बाद उसे कई मॉडलिंग एजेंट और एजेंसियों ने कॉन्टैक्ट किया. उसने अपनी कुछ तस्वीरें उनसे शेयर कर दीं. समायरा को लगा कि फोटो का इस्तेमाल सिर्फ प्रोफेशनल असेसमेंट के लिए किया जाएगा और उन्हें कभी पब्लिश या शेयर नहीं किया जाएगा. कुछ समय बाद उसने मॉडलिंग इंडस्ट्री छोड़ दी. और एजेंट्स के साथ बातचीत बंद कर दी. कुछ को ब्लॉक कर दिया.  

इसके करीब दो साल तक समायरा ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी तस्वीरों के साथ क्या होगा. बीती 26 जून को उसे पता लगा कि उसकी कुछ तस्वीरें एक एडल्ट साइट पर पोस्ट की गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ‘MIGHT’ नाम के एक यूजर ने उसकी लगभग 50 तस्वीरें एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड की थीं. 

पीड़िता ने इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर की. दो दिन बाद उसे एक इंटरनेशनल नंबर से WhatsApp मैसेज मिला. मैसेज भेजने वाले ने बताया कि ‘dahsir17’ नाम के एक यूजर ने दूसरी एडल्ट वेबसाइट पर उसकी लगभग 50 तस्वीरों वाला एक एल्बम अपलोड किया है. जिसके बाद लड़की ने वेबसाइट के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement
रेडिट पर भी पोस्ट की गई तस्वीरें

WhatsApp मैसेज भेजने वाले ने पीड़िता को एक डील का भी ऑफर दिया. कहा कि अगर वो अपनी प्राइवेट तस्वीरें शेयर करेगी, तो वह उसकी फोटो अन्य वेबसाइट से हटा सकता है. जब उसने बात नहीं मानी, रिप्लाई देना बंद कर दिया, तो संदिग्ध ने पीड़िता को धमकाना शुरू किया. कहा कि उसने बात नहीं मानी, इसलिए वह उसके चेहरे का इस्तेमाल करके किसी और के शरीर पर नकली, अश्लील तस्वीरें और वीडियो का दूसरा सेट अपलोड कर देगा.

परेशानी यहीं नहीं रुकी, समायरा को बाद में पता लगा कि उसकी कुछ तस्वीरें रेडिट पर पोस्ट कर दी गई हैं. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ये तस्वीरें 2023-24 की हैं. यानी जब उसने कुछ एजेंट और एजेंसी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं.

ये भी पढ़ें: सिया गोयल का जो लाई डिटेक्टर टेस्ट होगा उस पर वैज्ञानिक यकीन क्यों नहीं करते?

पीड़िता ने पुलिस को उन लोगों और एजेंसियों की एक लिस्ट तैयार करके दी है, जिनके साथ उसने फोटो शेयर की थी. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आपत्तिजनक कॉन्टेंट को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

वीडियो: सरकारी टेंडर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का बड़ा कदम

Advertisement