The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Raj & DK Superhero Film to Be Made on Batman-Level Scale, Oscar-Winning VFX Company On Board

'एवेंजर्स' और 'बैटमैन' के लेवल पर बनेगी सलमान की सुपरहीरो फिल्म, 8 ऑस्कर जीतने वाली कंपनी बनाएगी VFX

'एवेंजर्स: एंडगेम', 'द बैटमैन' और 'अवतार' के विजुअल इफेक्ट्स बना चुकी कंपनी का बनाएगी सलमान खान और राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म का VFX.

Advertisement
pic
6 मई 2026 (अपडेटेड: 6 मई 2026, 02:21 PM IST)
salman khan,
सलमान खान अपने करियर में पहली बार सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

2026 की आखिरी तिमाही में Salman Khan, Raj-DK की जोड़ी के साथ अपने सुपरहीरो प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे. इसमें वो एक रिटायर्ड सुपरहीरो का रोल करेंगे. इसे स्क्रीन पर पेश करते वक्त मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. खबर है कि वो इस मूवी को Avengers और The Batman जैसे इंटरनेशनल सुपरहीरो प्रोजेक्ट्स के स्केल पर बनाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने The Lord of the Rings और Avatar जैसी मूवीज़ से 8 ऑस्कर जीतने वाली विजुअल इफेक्ट्स कंपनी Weta FX को ऑनबोर्ड किया है.

न्यूजीलैंड बेस्ड वीटा FX ने दुनिया की कुछ सबसे पॉपुलर और हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के VFX का काम किया है. इनमें ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और 'अवतार' ट्रिलजी तो हैं ही. साथ ही ‘किंग कॉन्ग’, 'मैन ऑफ स्टील', 'डेडपूल', 'द बैटमैन' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' जैसी फिल्में भी शामिल हैं. लिस्ट इतनी लंबी है कि गिनते-गिनते उंगलियां कम पड़ जाएंगी.

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान वाले प्रोजेक्ट में ये कंपनी 'द बैटमैन' वाला ग्राउंडेड अप्रोच रखेगी. साथ ही इस किरदार के आसपास की दुनिया को 'एवेंजर्स' जैसा प्रेजेंट किया जाएगा. यानी इसमें फैंटसी और रियलिटी का मिक्सचर देखने को मिल सकता है. मेकर्स फिल्म के टेक्निकल पक्ष से कोई समझौता नहीं करना चाहते. इसलिए अगर मामला सही जमा, तो इंडियन ऑडियंस को सुपरहीरो जॉनर में एक जबरदस्त विजुअल एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है.

बता दें कि राज एंड डीके के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को अतुल अग्निहोत्री और 'पुष्पा' वाली मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करने वाली है. पहले चर्चा थी कि इसमें सलमान के अपोजिट समांथा को कास्ट किया जाएगा. मगर पिछले दिनों खबर आई कि वो इसमें करीना कपूर खान को कास्ट करने की तैयारी चल रही हैं. करीना मौखिक रूप से इस फिल्म के लिए हामी भर चुकी हैं. कागज़ी कार्रवाई बाकी है. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि इस फिल्म में दो हीरोइनें होंगी. अब तक ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है. मगर जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट हो सकती है. फिलहाल सलमान खान. वामसी पैडिपली की पैन इंडिया मूवी SVC63 की शूटिंग कर रहे. उसका काम पूरा करते ही वो राज-डीके वाले प्रोजेक्ट पर जुट जाएंगे.

वीडियो: सलमान खान और राज एंड डीके की फिल्म कन्फर्म, पहली बार करियर में बनेंगे सुपरहीरो

Advertisement

Advertisement

()