The Lallantop

सलमान खान ने सिर्फ ब्रेसलेट दिखाकर अगली फिल्म अनाउंस कर डाली!

सलमान की वायरल फोटो देखकर फैन्स लिख रहे हैं कि तगड़ा कमबैक होने वाला है.

Advertisement
post-main-image
गलवान वैली विवाद पर बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी.

Galwan Valley Conflict पर बनने जा रही Salman Khan की वॉर फिल्म के बारे में सुगबुगाहट थी. मगर सलमान की हालिया तस्वीरों ने इस पर मुहर लगा दी है. इसमें सलमान मूंछों वाले लुक में नज़र आ रहे हैं. उनका लुक बिल्कुल शहीद कर्नल B. Santosh Babu जैसा है. Apoorv Lakhia के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान, संतोष बाबू का ही किरदार निभा रहे हैं. सोशल मीडिया पर सलमान खान की ये तस्वीरें भयंकर वायरल हो रही हैं. फैन्स उनके इस नए लुक पर लहालोट हुए जा रहे हैं. फैन्स इस बात से खुश हैं कि ‘सिकंदर’ के पिटने के बाद वो रुके नहीं. बल्कि अपने करियर की पहली बायोपिक करने जा रहे हैं. ऐसी फिल्म जो असल घटना और रियल लाइफ हीरो पर आधारित है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी. ये फिल्म इतनी कमज़ोर रही कि हमेशा सलमान के डिफेंस में लड़ जाने वाले डाय हार्ट फैन्स भी आलोचना करने लगे. लोग सोशल मीडिया पर सलमान को ब्रेक लेने की सलाह देने लगे. हालांकि ‘सिकंदर’ के बाद सलमान के पास ऑफर्स की कमी नहीं थी. कबीर खान, अली अब्बास ज़फ़र सहित चार-पांच बड़े डायरेक्टर्स से डिस्कशन हो रहे थे. मगर सलमान ने अपूर्व लाखिया की वॉर फिल्म को प्राथमिकता दी. और अब इस फिल्म के लुक में वायरल हुई  तस्वीर ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी. सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैन्स के कमेंट्स का अंबार लगा हुआ है.

ट्विटर के एक फैन पेज पर सलमान और संतोष बाबू की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा गया,

Advertisement

“तैयारियां शुरू हो गई हैं. संतोष बाबू जिन्होंने ऑपरेशन गलवान वैली में अपनी जान कुर्बान कर दी, उनकी तरह दिखने के लिए सलमान खान ने अपना लुक बदल लिया है. फिल्म उनके बलिदान, उनके साहस को सम्मानित करेगी. समर्पण और सम्मान के साथ उनकी हीरोइक स्टोरी को पर्दे पर लाएगी.”

एक और फैन ने लिखा,

“आखिरकार, सलमान खान जुनूनी वाइब लेकर आए ! उनकी अपकमिंग गलवान फिल्म का इंतज़ार है. फौजी जैसा भाईजान का नया लुक बहुत जबरदस्त है."

Advertisement

एक फैन ने सलमान खान की ये वायरल फोटो पोस्ट कर लिखा,

“भाई का नया लुक माहौल बनाने के लिए काफी है. अब गलवान मूवी का और इंतज़ार नहीं हो रहा. कमाल. कमबैक लोडिंग." 

एक फैन ने इस फिल्म के लिए सलमान की खास ट्रेनिंग के बारे में भी लिखा, 

- न्यू लुक 
- MMA ट्रेनिंग 
- चैलेंजिंग कैरेक्टर 
- गलवान वैली का सॉलिड कॉन्सेप्ट

कर्नल संतोष बाबू बनकर सलमान खान इतिहास रच देंगे. जब सलमान अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आते हैं, और सीरियसली काम करते हैं, तब उनका कोई सानी नहीं.

#कम ऑक्सीजन में रहने की लिए खास ट्रेनिंग कर रहे सलमान

पिछले दिनों ख़बरें आई थीं कि सलमान इस फिल्म के लिए तगड़ी मेहनत कर रहे हैं. वेट ट्रेनिंग तो वो सालों से करते आ रहे हैं, मगर इस फिल्म में जो एक्शन उन्हें करना है, उसके लिए वो MMA ट्रेनिंग ले रहे हैं. स्पेशल डाइट और रूटीन फॉलो कर रहे हैं. सलमान ने इस किरदार के लिए लो-ऑक्सीजन कंडीशनिंग जैसी कठोर ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. यानी ऐसी ट्रेनिंग, जो उन्हें लेह-लद्दाख के कम ऑक्सीजन वाली आब-ओ-हवा के लिए तैयार कर सके. वहां हवा पतली होती है. 50 दिन वहां रहकर घंटों शूटिंग करना आसान नहीं होगा. शूटिंग में दिक्कत न आए, इसलिए सलमान कम ऑक्सीजन में रहने के लिए खास ट्रेनिंग कर रहे हैं. 

इस फिल्म के लिए अपूर्व लाखिया की टीम लेह पहुंच चुकी है. ये शिव अरूर और राहुल सिंह की ‘इंडियाज़ मोस्ट फियरलेस 3’ किताब पर आधारित होगी. सलमान लंबे समय से एक आर्मी ऑफिसर का रोल करना चाहते थे. 'द बुल' के लिए भी उन्होंने इसलिए ही हामी भरी थी. वो फिल्म तो डिब्बाबंद हो गई, मगर वॉर फिल्म करने का सलमान का अरमान अब भी जिंदा था. तब उन्हें गलवान वैली वाली ये फिल्म मिल गई. जून 2020 को लद्दाख में भारत और चीन की आर्मी के बीच बहुत हिंसक झड़प हुई थी. 16 बिहार रेजिमेंट के 400 भारतीय सैनिकों ने 1200 हथियारबंद चीनी सोल्जर्स का सामना  किया. कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे. जो इस जंग में शहीद हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होगी. 70 दिनों का शूटिंग शेड्यूल बनाया गया है. 20 दिन की शूटिंग मुंबई में होगी और बाकी हिस्सा लद्दाख में शूट किया जाएगा. ये फिल्म 2026 के फर्स्ट हाफ में रिलीज़ हो सकती है.

वीडियो: महेश नारायणन की कहानी से प्रभावित सलमान खान, जल्द शुरू करेंगे नए प्रोजेक्ट की तैयारी

Advertisement