फिल्म Varanasi के टाइटल को लेकर हुआ विवाद डायरेक्टर SS Rajamouli ने कैसे सुलझाया? 'द ओडिसी' ने भारत से पहले हफ्ते ही कितने करोड़ रुपये कमा लिए? Vaani Kapoor की फिल्म Sarvagunn Sampann जिसमें उन्होंने अडल्ट स्टार का रोल प्ले किया है, कहां रिलीज हो रही है? सिनेमा से जुड़ी और ऐसी खबरों के लिए स्क्रॉल करें:
लंबी खींचतान के बाद राजामौली को अब जाकर मिला 'वाराणसी' का टाइटल!
डायरेक्टर एसएस राजामौली ने 'वाराणसी' के टाइटल विवाद को कैसे सुलझाया?

# 'द ओडिसी' ने अकेले भारत से ही कमा लिए 100 करोड़
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' बीते 17 जुलाई को रिलीज हुई थी और दुनियाभर में इसकी खूब चर्चा रही. भारत से भी इस फिल्म ने महज 1 हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है. 'द ओडिसी' ने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ रुपये कमाए थे.
# अहान-शारवरी की फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस
अहान पांडे और शरवरी वाघ को लेकर बन रही रोमैंटिक फिल्म की रिलीज़ डेट आ गई है. यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म को अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 26 मार्च, 2027 को गुड फ्राइडे के मौके पर रिलीज़ होगी. इस फिल्म में अहान और शरवरी के अलावा 'निशांची' फेम ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल भी ज़रूरी किरदार निभा रहे हैं.
# राजामौली की 'वाराणसी' का टाइटल विवाद सुलझा
एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म का नाम 'वाराणसी' रखा. अनाउंसमेंट भी हो गया. उसके बाद मालूम पड़ा कि तेलुगु फिल्म चैंबर्स के पास ये टाइटल डायरेक्टर सुब्बा रेड्डी ने पहले से ही रजिस्टर करवा रखा था. इसका मतलब ये हुआ कि राजामौली अपनी फिल्म का नाम बदलें या सुब्बा रेड्डी से 'वाराणसी' टाइटल के राइट्स खरीदें. पिछले कुछ समय से इस चीज़ को लेकर खींचतान चल रही थी. मगर सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अब ये मामला सुलझ गया है. गुरुवार को सुब्बा रेड्डी ने फिल्म का टाइटल 'वाराणसी' के प्रोड्यूसर के.ए. नारायण को सौंप दिया. और इसके बदले में उन्होंने कोई पैसा भी नहीं लिया.
# विजय सेतुपति और मणिरत्मन की फिल्म शुरू
'ठग लाइफ' के बाद मणिरत्नम ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. उनकी इस फिल्म में विजय सेतुपति काम कर रहे हैं. शुक्रवार यानी 24 जुलाई को कलकत्ता में इस फिल्म का शूट शुरू हुआ. इसे लाइका प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रही है. ए.आर. रहमान इसका म्यूज़िक कंपोज़ करेंगे. ये फिल्म किस बारे में होगी, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
# 'सर्वगुण संपन्न' में वाणी बनी हैं अडल्ट स्टार!
मैडॉक फिल्म्स की 'सर्वगुण संपन्न' ज़ी5 पर रिलीज़. इस फिल्म में वाणी कपूर एक अडल्ट स्टार की हमशक्ल का रोल कर रही हैं. ये एक सोशल कॉमेडी फिल्म है. ये 2023 में बनकर तैयार हो गई थी. मगर इसे अब जाकर ज़ी5 पर रिलीज़ करने की बात सामने आई है. इस फिल्म में वाणी के अपोजि इश्वाक सिंह नज़र आएंगे. इसे सोनाली रतन देशमुख ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है.
# सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला A सर्टिफिकेट
सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा' 14 अगस्त को रिलीज़ होनी है. पिछले दिनों फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेशन प्रोसेस पूरा हुआ. फिल्म की सेंसर कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उसके मुताबिक सेंसर बोर्ड ने इसे A सर्टिफिकेट दिया है. यानी इस फिल्म 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोग ही सिनेमाघरों में देख सकते हैं. इस फिल्म की लंबाई 145.34 मिनट यानी 2 घंटे 25 मिनट है. इसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: राजामौली की 'वाराणसी' के लिए IMAX बना विलेन, स्क्रीन पर संकट!











