The Lallantop

"कल इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगी, उसके बाद 'टाइगर 3' देखना" - सलमान खान

'टाइगर 3' की रिलीज़ के बाद मुंबई में एक स्पेशल इवेंट रखा गया. सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने उस दौरान अपने फैन्स से बात की.

Advertisement
post-main-image
वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन 'टाइगर 3' के कलेक्शन पर गहरा असर पड़ेगा.

Tiger 3 के लिए मुंबई में एक स्पेशल इवेंट रखा गया. फिल्म की कास्ट से Salman Khan, Katrina Kaif और Emraan हाशमी मौजूद थे. उन्होंने फैन्स से बातचीत की. ‘टाइगर 3’ लक्ष्मी पूजा वाले दिन रिलीज़ हुई थी. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की नज़र से उसे सबसे कमज़ोर दिन माना जाता है. ट्रेड रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म को ज़्यादा बड़ी ओपनिंग नहीं मिलेगी. हालांकि उसके बाद के दिनों में कमाई में उछाल देखने को मिलेगा. ये अनुमान गलत पड़ गया. ‘टाइगर 3’ सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई. हालांकि उसके बाद नंबर गिर रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिल्म को सेलिब्रेट करने के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ इवेंट ऑर्गनाइज़ किया गया. सलमान ने फिल्म को लेकर बात की,          

अच्छी बात है कि आप लोगों को ये फिल्म अच्छी लगी. उससे भी अच्छी बात है कि आप यहां पर आए और उसके बाद फिल्म देख रहे हो. मुझे लगा था कि इतने सारे लोग यहां हैं तो थिएटर में कौन है. पैसे देकर कौन जा रहा है भाई. 

Advertisement

सलमान आगे कहते हैं,

ये बहुत कमाल हो गया है क्योंकि वर्ल्ड कप भी था. इंडिया धड़ाधड़ मारे ही जा रहा था. हर गेम इंडिया जीती है. उस दौरान हम आए तो जो हमारे कलेक्शन हैं वो बहुत ही अच्छे हैं. अब इंशाअल्लाह इंडिया कल जीत जाएगी. उसके बाद आप सब वापस थिएटर्स में. 

सलमान ने कहा कि क्रिकेट इस देश का धर्म है. किसी फैन ने भीड़ में जवाब दिया कि वो क्रिकेट नहीं देखते. इस पर सलमान ने मज़ाक में कहा कि फिर आप यहां क्या कर रहे हो, जाकर फिल्म देखो. पूरे इवेंट के दौरान सलमान फैन्स के साथ मज़ाक करते रहे. कटरीना से जुड़े कुछ कमसुने किस्से सुनाए. बता दें कि ‘टाइगर 3’ ने पहले हफ्ते में करीब 187.65 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म ने पहले दिन तगड़ी कमाई की लेकिन उसके बाद गिरावट ही देखने को मिल रही है. इस वीकेंड पर जनता वर्ल्ड कप के साथ बिज़ी रहेगी. फिल्म को उसके बाद ही कुछ बूस्ट मिल सकता है.       
   
 

Advertisement

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की टाइगर 3 के कलेक्शन पर Ind Vs Aus World Cup का गहरा असर पड़ेगा

Advertisement