The Lallantop

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से बॉक्स ऑफिस क्लैश से खुश क्यों हैं 'आवारापन 2' के मेकर्स?

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' दोनों फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हो रही हैं.

Advertisement
post-main-image
'बंटवारा 1947' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' दोनों 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होंगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की उम्मीद है।
  • 'आवारापन 2' के प्रोड्यूसर विशेश भट्ट ने कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए छुट्टियों का सबसे बेहतर वीकेंड चुना है और सनी देओल की फिल्म के साथ रिलीज़ होने को सौभाग्य माना।
  • अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने डीपफेक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है, ताकि उनकी छवि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Sunny Deol की फिल्म Batwara 1947 से Emraan Hashmi स्टारर Awarapan 2 की बॉक्स ऑफिस टक्कर पर इसके प्रोड्यूसर ने क्या कहा? Mrunal Thakur ने किसे कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है? साथ ही ये भी बताएंगे कि क्या सच में Farhan Akhtar फिल्म lalkaara से से बाहर हो गए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'बंटवारा 1947' से क्लैश पर बोले 'आवारापन 2' के प्रोड्यूसर

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' इसी महीने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. इसी दिन इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' भी रिलीज़ होगी. माना जा रहा है कि इस क्लैश का असर दोनों फिल्मों की कमाई पर पड़ सकता है. अब इस मुद्दे पर 'आवारापन 2' के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने बात की है. एक सोशल मीडिया लाइव के दौरान उन्होंने कहा, "हमने अपनी फिल्म के लिए छुट्टियों का सबसे बेहतर वीकेंड चुना है. साथ ही मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरी फिल्म सनी देओल की फिल्म के साथ रिलीज़ हो रही है."

Advertisement

# मृणाल ठाकुर ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने उनका डीपफेक कॉन्टेंट बनाने और सोशल मीडिया पर फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है. मृणाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए कहा कि अगर उन्हें अपना कोई भी डीपफेक कंटेंट ऑनलाइन दिखाई देता है, तो वे इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी. दरअसल, डीपफेक का मुद्दा इन दिनों कई कलाकारों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है. इससे पहले रश्मिका मंदन्ना और काजोल भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी हैं. उनका वीडियो वायरल होने के बाद रश्मिका ने इसे बेहद शर्मनाक और चिंताजनक बताया था.

# 'ललकारा' से बाहर होने की खबरों पर क्या बोले फरहान अख्तर?

Advertisement

फरहान अख्तर, आमिर खान स्टारर फिल्म 'ललकारा' के प्रोड्यूसर हैं. जिसे आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से खबरें थीं कि फरहान इस फिल्म में एक अहम किरदार भी निभाने वाले हैं. हालांकि बाद में बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने बतौर एक्टर इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है. उनकी जगह फिल्म में सिद्धांत गुप्ता को कास्ट किया गया है. अब फरहान ने खुद इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वैरायटी इंडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वह इस फिल्म का कभी हिस्सा थे ही नहीं. फरहान ने आगे कहा कि एक एक्टर के तौर पर आपको कई फिल्में और किरदार ऑफर होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ आप चुनते हैं और कुछ नहीं.

# टियर-3 शहरों के लिए PVR क्या नया प्लान ला रहा है

भारत में PVR INOX के तकरीबन 1800 स्क्रीन्स हैं. मगर इनमें से ज्यादातर टियर-1 और टियर-2 शहरों में हैं. अब कंपनी ने टियर-3 शहरों में भी अपने सिनेमाघरों का विस्तार करने का फैसला किया है. इसके लिए PVR ने पूरी प्लानिंग कर ली है. इस कड़ी में हाल ही में उन्होंने मुजफ्फरपुर में एक स्मार्ट सिनेमा लॉन्च भी किया है. इस पहल का मकसद छोटे शहरों तक सिनेमाघरों का अनुभव पहुंचाना है. PVR INOX के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली ने बताया कि जिन टियर-3 शहरों की आबादी 1.5 लाख से 5 लाख के बीच है, वहां कंपनी अपने स्मार्ट सिनेमा विकसित कर रही है. उनका कहना है कि ये सिनेमाघर मेट्रो शहरों के मुकाबले अधिक किफायती होंगेय. लेकिन दर्शकों को बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने में कोई कमी नहीं रखेंगे.

# कब रिलीज होगी सूर्या की 'सूर्या 47'?

सूर्या की फिल्म Suriya47 इसी साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है. इसकी जानकारी खुद सूर्या ने वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान दी. साल 2026 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'करुप्पा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं अब 14 अगस्त को उनकी अगली फिल्म 'विश्वनाथन एंड सन्स' रिलीज़ होने जा रही है. इसके बाद Suriya47 इस साल रिलीज़ होने वाली उनकी तीसरी फिल्म होगी. ये एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसे बड़े स्केल पर बनाया जाएगा.

# 'डोरोथी' में कार्तिक सुब्बाराज के साथ नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने अपनी 10वीं फिल्म अनाउंस कर दी है. इस फिल्म का नाम 'डोरोथी' होगा. इसमें कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आएंगी. कीर्ति के अलावा सनथ और ऋषिकांत भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की कहानी और रिलीज़ डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. 

वीडियो: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं डिस्ट्रिब्यूटर्स!

Advertisement