The Lallantop

राजपाल यादव का लोन चुकाने के लिए आगे आए सलमान खान और अजय देवगन!

इंडस्ट्री से मिल रही मदद के बाद उम्मीद है कि 12 फरवरी को राजपाल यादव जेल से बाहर आ जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
राजपाल ने सलमान के साथ 'मुझसे शादी करोगी', 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'पार्टनर' समेत कई फिल्मों में काम किया है.

Rajpal Yadav को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में जेल भेज दिया गया है. जेल जाने से पहले उनकी शिकायत रही कि ऐसे वक्त पर भी इंडस्ट्री से किसी ने उनकी मदद नहीं की है. उनकी बात सुनकर धीरे-धीरे लोगों का जुटाव शुरू हो गया. पहले Sonu Sood, Gurmeet Chaudhary, Tej Pratap Yadav और म्यूजिक प्रोड्यूसर Rao Inderjeet Singh Yadav आगे आए. और अब खबर है कि Salman Khan, Ajay Devgn और Varun Dhawan जैसे स्टार्स भी उन्हें मदद पहुंचा रहे हैं. इस बात की पुष्टि खुद राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में गोल्डी कहते हैं,

"कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने उनका साथ दिया है. अभी मेरी डेविड धवन से बात हुई है. उन्होंने भी मदद की पेशकश की है. रतन जैन और वरुण धवन समेत कई लोग इस बार उनका समर्थन कर रहे हैं. राजपाल इस बात के लिए उनके शुक्रगुज़ार हैं."

Advertisement
salman
‘मुझसे शादी करोगी’ (बाएं) में सलमान-राजपाल, 'राम गोपाल वर्मा की आग' में राजपाल और अजय देवगन.

ये पूछे जाने पर कि क्या राजपाल ने जेल जाने से पहले किसी से मदद मांगी थी, मैनेजर ने कहा,

"मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा. अच्छी बात ये है कि जब राजपाल की स्थिति बिगड़ी, तो पूरी इंडस्ट्री उनके साथ मजबूती से खड़ी हो गई. ये सच में सराहने वाली बात है. सबने मदद का भरोसा दिया है. लेकिन ऐसे काम एक ही दिन में पूरे नहीं होते."

बातचीत के दौरान गोल्डी ने बताया कि राजपाल को जल्द ही बेल मिल सकती है. वो कहते हैं,

Advertisement

"12 फरवरी को उनकी जमानत की सुनवाई होगी. हमें उम्मीद है कि उन्हें बेल मिलेगी और वो रिहा हो जाएंगे. जमानत की अर्ज़ी पहले ही दाखिल की जा चुकी है. सुनवाई के बाद हम और जानकारी शेयर कर पाएंगे."

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री से सबसे पहले सोनू सूद ही मदद के लिए आगे आए थे. उन्होंने एक्टर्स और फिल्ममेकर्स से राजपाल के लिए क्राउड फंडिंग की अपील की थी. उनके बाद गुरमीत चौधरी और गुरु रंधावा ने भी कुछ ऐसा ही प्रस्ताव रखा. पॉलिटीशियन तेज प्रताप यादव ने राजपाल को 11 लाख रुपये देने का वादा किया है. वहीं, म्यूजिक कम्पोज़र राव इन्दरजीत सिंह यादव ने कहा कि वो उन्हें 1.11 करोड़ रुपये की मदद पहुंचाएंगे. हालांकि अबतक कितने पैसे जुटा लिए गए हैं, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है.

वीडियो: जिस दोस्त ने बेइज्जती की, राजपाल यादव उसका आज भी एहसान क्यों मानते हैं?

Advertisement