Salman Khan के पिता Salim Khan की हेल्थ पर क्या अपडेट है? Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 के शूट पर ऐसा क्या हुआ, कि Aditya Dhar के B62 studio को Blacklist करने की मांग उठने लगी? Yash की Toxic का Trailer कब आएगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
दिग्गज फिल्म राइटर सलीम खान की हालत गंभीर, लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती
सलमान खान समेत पूरा परिवार उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचा. सांस लेने में तकलीफ़ के चलते बिगड़ी तबीयत.


# सलीम खान की तबीयत नासाज़, लीलावती में भर्ती
सीनियर लिरिसिस्ट और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत नासाज़ है. उन्हें बांद्रा के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 17 फरवरी को जैसे ही सलमान को पिता की तबीयत बिगड़ने की ख़बर लगी, वो फ़ौरन अस्पताल पहुंचे. फिलहाल खान परिवार या हॉस्पिटल ने सलीम खान को हॉस्पिटलाइज़ कराने या उनकी मौजूदा स्थिति के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है. रिपोर्ट्स हैं कि सलीम खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
# ड्वेन जॉनसन ने पूरा किया 'जुमानजी 3' का शूट
ड्वेन जॉनसन ने एक्शन एडवेंचर फिल्म 'जुमानजी 3' के अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर ड्वेन ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए ये जानकारी दी. फिल्म में निक जोनस और रिस डाबी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. जेक कास्दान के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इसी साल 11 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
# 'धुरंधर' वालों की इस हरक़त के कारण लगेगा बैन!
आदित्य धर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios मुश्किल में पड़ गई है. उनकी कंपनी को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट किए जाने की मांग उठी है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक महाराष्ट्र सांस्कृतिक विकास निगम ने टीम 'धुरंधर' को 7 और 8 फरवरी को साउथ मुंबई में शूट की अनुमति दी थी. पुलिस प्रशासन की तरफ़ से पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल की मनाही थी. मगर मेकर्स ने सभी नियमों का उल्लंघन किया. एक इमारत की छत पर शूट करते हुए दो जनरेटर वैन्स का इस्तेमाल हुआ. इसके लिए स्टूडियो पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. फिर 13 और 14 फरवरी को भी शूटिंग परमिशन मांगी गई. मेकर्स ने आश्वस्त किया था कि इस बार नियम नहीं तोड़ेंगे. मगर देर रात पांच बड़ी-बड़ी टॉर्च जलाए जाने की शिकायत मिली. लगातार नियमों का उल्लंघन के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम के A वॉर्ड ने आदित्य धर के स्टूडियो को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव दिया है. यदि ऐसा हुआ, तो B62 Studios मुंबई में कहीं भी शूटिंग नहीं कर सकेगा.
# आदित्य धर से नाराज़गी के चलते यश ने नहीं टाली 'टॉक्सिक'
19 मार्च को 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' के बीच टक्कर होगी. ट्रेड महीनों से कहता आ रहा है कि दोनों में से किसी एक फिल्म को पीछे हट जाना चाहिए. इसी में समझदारी है. मगर यश को 'धुरंधर' के मेकर्स की एक बात खल गई. और इसीलिए वो ये क्लैश टालना नहीं चाहते. इस बारे में वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा,
"टॉक्सिक दिसंबर 2023 में ही अनांउस हो गई थी. पिछले साल मार्च में रिलीज़ डेट भी आ गई थी. यश इस डेट से पीछे हटकर फैन्स को निराश नहीं कर सकते थे. वो एक बात से बेहद ख़फा हैं. और वो ये कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने अपनी फिल्म को ईद पर रिलीज़ करने के प्लान के बारे में उनसे कोई चर्चा नहीं की. वो भी तब, जब 19 मार्च साल भर पहले से 'टॉक्सिक' के लिए लॉक्ड था. कम-से-कम एक बार कर्टसी कॉल तो किया ही जा सकता था. टीम 'टॉक्सिक' को लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आपसी बातचीत और तालमेल का वैसा कल्चर नहीं है, जैसा साउथ इंडस्ट्री में देखने को मिलता है."
# 'डॉन 3' विवाद में फरहान-रणवीर की सुलह करवाएंगे आमिर
12 फरवरी को फिल्म इंडस्ट्री के 6-7 प्रोड्यूसर्स आमिर खान के घर से निकलते हुए देखे गए थे. इनमें करण जौहर, ज़ोया अख्तर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर और फरहान अख्तर शामिल थे. अब इस मीटिंग का सही कारण सामने आया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक 'डॉन 3' विवाद में आमिर खान, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच मध्यस्थता करेंगे. हम याद दिला दें कि 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के एग्जिट के बाद फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये हर्जाना मांगा था. रणवीर का कहना है कि उन्होंने 'डॉन 3' स्क्रिप्ट पसंद न आने के कारण छोड़ी थी. ऐसे में कोई हर्जाना देना बनता नहीं है. अब आमिर को दोनों पक्षों में समझौता कराने की ज़िम्मेदारी दी गई है.
# फरवरी के आखिर में आएगा 'टॉक्सिक' का टीज़र
'टॉक्सिक' का पहला टीज़र यश के जन्मदिन पर 8 जनवरी को आया था. अब टीम 'टॉक्सिक' इसका दूसरा टीज़र और ट्रेलर लाने वाली है. पिंकविला के मुताबिक, 'टॉक्सिक' का दूसरा टीज़र फरवरी के अंत में आएगा. और ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी ज़रूरी किरदारों में नज़र आएंगी. गीतू मोहनदास इसकी डायरेक्टर हैं.
वीडियो: सलीम खान बेटे सलमान के लिए ये चाहते थे... मुश्ताक ने सुनाया किस्सा
















.webp?width=120)

.webp?width=120)



