The Lallantop

'डॉन 3' और 'शक्तिमान' से पहले रणवीर सिंह बड़े बजट की एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं!

Singham Again, Don 3, और Shaktimaan के अलावा Ranveer Singh के खाते में एक नई फिल्म शुमार हो गई है. 'शक्तिमान' और 'डॉन 3' से पहले रणवीर सिंह, Aditya Dhar की फिल्म के लिए शूट करेंगे.

Advertisement
post-main-image
साल 2025 में 'शक्तिमान' की शूटिंग शुरू की जाएगी.

Ranveer Singh की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में Singham Again, Don 3 और Shaktimaan जैसे नाम शामिल हैं. लेकिन अब 'डॉन 3' और 'शक्तिमान' से पहले रणवीर एक नई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ‘उरी’ के डायरेक्टर Aditya Dhar के साथ रणवीर ने नई फिल्म पर मुहर लगा दी है. ये एक बड़े बजट की धांसू एक्शन फिल्म बताई जा रही है. यहां रणवीर लार्जर देन लाइफ रोल में दिखेंगे.

Advertisement

पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से लिखा-

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद से ही डायरेक्टर आदित्य धर कुछ स्पेशल बनाने की कोशिश में हैं. आखिरकार अब वो ऐसी ही एक्शन फिल्म रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे. ये फिल्म इंडियन इंटेलीजेंस एजेंसी से जुड़ी होगी. जिसमें रणवीर सिंह एकदम अलग और नए अंदाज में दिखेंगे. ये असली होगी, एकदम हीरो टाइप्स और लार्जर देन लाइफ. बीते 3 हफ्ते में रणवीर सिंह और आदित्य धर की चार-पांच मुलाकातें हो चुकी हैं. दोनों का फिल्म को लेकर पेपरवर्क भी जल्द पूरा हो जाएगा.

Advertisement

सोर्स ने आगे बताया-

रणवीर ने सब्जेक्ट सुनते ही हां कह दिया  था. रणवीर ने स्क्रिप्ट सुनी और आदित्य के साथ पहली ही मीटिंग में फिल्म के लिए तैयार हो गए. रणवीर ने अपनी टीम से बात की और उनके शूट कैलेंडर को एडजस्ट करते हुए आदित्य की फिल्म को सबसे पहले टाइम देने की बात कही. अभी जब 'शक्तिमान' और 'डॉन 3' प्लानिंग स्टेज पर हैं, ऐसे में आदित्य धर की ये फिल्म लिस्ट में सबसे ऊपर है.

बता दें कि पहले खबरें उड़ी थीं कि रणवीर अप्रैल 2024 से संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' पर काम शुरू करने वाले हैं. लेकिन अब वो फिल्म फिलहाल आगे खिसक गई है. कुछ जगह ये भी लिखा गया कि उसे डिब्बाबंद कर दिया गया है. ऐसे में अब रणवीर के पास टाइम है. दूसरी ओर 'डॉन 3' का शूट जनवरी 2025 से शुरू होगा. मई-जून 2025 से 'शक्तिमान' फ्लोर पर जाएगी.

Advertisement

'शक्तिमान' का पहला प्रोमो 10 फरवरी 2022 को आया था, जिससे फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए थे. 'शक्तिमान' हेवी VFX वाली फिल्म होगी. इसलिए इसका बजट भी ज़्यादा होगा. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 300 से 350 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जाएगा. मूवी के विलेन को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं. कहा जा रहा है कि 'तमराज किलविश' का रोल टॉविनो थॉमस कर सकते हैं. फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए बेसिल जोसेफ को चुना गया है. उन्होंने 'मिन्नल मुरली' नाम की सुपरहीरो फिल्म भी डायरेक्ट की थी.
 

बात 'डॉन 3' की करें तो इस फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट 275 करोड़ रुपए बताई जा रही है. मगर ये फाइनल बजट नहीं है. क्योंकि इसमें फिल्म का प्रमोशनल यानी प्रिंट एंड एडवर्टाइजिंग (P&A) कॉस्ट शामिल नहीं हैं. 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी दिखेंगी. पिछले दिनों इस बात की आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है. जल्द ही फिल्म की बाकी कास्ट भी अनाउंस की जाएगी. खबरें थीं कि इमरान हाशमी को ‘डॉन 3’ में विलन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है. मगर इमरान ने इससे इनकार करते हुए कहा कि मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म के लिए कभी संपर्क ही नहीं किया. 
 

वीडियो: रणवीर सिंह की 'Don 3' ने बजट में पहली दोनों फिल्मों को दी मात...Don 3 इस फ्रैंचाइज़ की सबसे महंगी फिल्म

Advertisement