The Lallantop

'धुरंधर 2' का ट्रेलर की रिलीज़ डेट पता लग गई, फिल्म में मिलेंगे कई सरप्राइज़!

आदित्य धर ने स्टोरी में और कई परतें जोड़ीं, इसीलिए किया रीशूट

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 का Trailer कब आएगा? Kamal Haasan और Rajinikanth की KHxRK की फिल्म का प्रोमो कैसा है? Golmaal 5 में Akshay Kumar के रोल के बारे में Arshad Warsi ने क्या कहा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'धुरंधर 2' का ट्रेलर की रिलीज़ डेट पता लग गई, फिल्म में मिलेंगे कई सरप्राइज़

फैन्स बड़ी बेसब्री से 'धुरंधर 2' के टीज़र-ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक मेकर्स इसे 7 मार्च को लॉन्च करेंगे. सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया, "सेकेंड पार्ट का स्केल पिछली फिल्म से हर मायने में बड़ा है. टीम ने रीशूट्स किए ही इसलिए थे, क्योंकि आदित्य धर इसमें कई और परतें जोड़ना चाहते थे. ट्रेलर से ऑडियंस समझ पाएगी कि 'धुरंधर 2' उन्हें कितने सरप्राइज़ देने वाली है." ट्रेलर लॉन्च को लेकर मेकर्स ने अब तक कोई अपडेट नहीं दिया है. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# बाफ्टा: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने जीते छह अवॉर्ड

ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी 22 फरवरी को हुई. ऑस्कर नॉमिनेशंस की तरह 'सिनर्स' और 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के बीच यहां भी कांटे की टक्कर रही. मगर बाज़ी मार ले गई. इसने छह अवॉर्ड जीते. इनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर भी शामिल है. मगर लियोनार्डो डी कैप्रियो बेस्ट एक्टर अवॉर्ड चूक गए. वो 'आय स्वेयर' के लिए रॉबर्ट अरामायो को दिया गया. रायन कूगलर की 'सिनर्स' ने तीन अवॉर्ड जीते. ये अवॉर्ड सेरेमनी भारत के लिए भी ख़ास रही. आलिया भट्ट इसकी प्रेज़ेंटर थीं. दूसरा, रॉबर्ट डुवाल के साथ यहां धर्मेंद्र को भी श्रद्धांजलि दी गई. और तीसरा, बेस्ट चिल्ड्रंस फिल्म अवॉर्ड मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को दिया गया. इस फिल्म को फ़रहान अख़्तर ने फाइनेंशियल सपोर्ट दिया था.

# नेल्सन दिलीप कुमार बनाएंगे कमल-रजनी की फिल्म

Advertisement

कमल हासन और रजनीकांत सालों बाद एक बार फिर एक फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं. फिलहाल इसे KHxRK कहा गया है. मेकर्स ने दोनों का एक्टर्स का फर्स्ट लुक और प्रोमो भी रिलीज़ कर दिया है. प्रोमो यूनीक और मज़ेदार है. इसमें एक होटल दिखाया गया है. शुरुआत डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर से होती है. और फिर कमल हासन और रजनीकांत रेट्रो लुक में सामने आते हैं.

# एक बार फिर 'दी राजा साब' वालों के साथ काम करेंगे प्रभास

प्रभास स्टारर 'दी राजा साब' फ्लॉप हो गई. लोगों ने भी फिल्म को काफ़ी बुरा-भला कहा. अब ख़बर है कि प्रभास एक बार फिर 'दी राजा साब' की टीम के साथ काम करने जो रहे हैं. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास हाल ही में 'दी राजा साब' के प्रोड्यूसर TG विश्वा प्रसाद से मिले. उन्होंने विश्वा की कंपनी पीपल मीडिया फैक्ट्री को एक और फिल्म कमिट कर दी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स जल्द ही फिल्म अनाउंस करेंगे.  

# 'टॉक्सिक' के बाद डायरेक्शन शुरू करेंगे यश

यश के बारे में ख़बर थी कि 'टॉक्सिक' के बाद वो अपनी सुपरहिट KGF फ्रैंचाइज़ की फिल्म करेंगे. मगर अब कुछ और पढ़ने में आ रहा है. डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, 'टॉक्सिक' के बाद यश फिल्म डायरेक्शन की शुरुआत करेंगे. इस फिल्म में लीड भी यश ही होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक यश ने एक आइडिया फाइनल कर दिया है. 'टॉक्सिक' के बाद वो इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे.

# अरशद ने 'गोलमाल 5' में कन्फर्म किया अक्षय का रोल?

कुछ दिन पहले ख़बर आई थी, कि अक्षय कुमार 'गोलमाल 5' में विलन का रोल करेंगे. मगर ख़ुद अक्षय या मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया. हाल ही में अरशद वारसी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में जो कहा, वो एक बड़ा हिंट माना जा रहा है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अक्षय की तारीफ़ करते हुए कहा, "वेलकम 3 के बाद हम अभी एक और फिल्म साथ करने वाले हैं. बड़ी मज़ेदार फिल्म है. जल्द ही अनाउंस होगी. अरशद ने 'गोलमाल 5' का नाम तो नहीं लिया, मगर उनके इस हिंट को 'गोलमाल 5' से ही जोड़ कर देखा जा रहा है.

वीडियो: दर्शक बढ़ाने के लिए ‘धुरंधर 2’ से वायलेंट सीन हटाने की खबरें तेज!

Advertisement