Ram Gopal Varma ने Harshvardhan Rane के साथ कौन सी फिल्म का ऐलान किया है? Tabu को High Court ने कौन सी खुशखबरी दी है? Sunny Deol की Batwara 1947 और Emraan Hashmi की Awarapan 2 के बीच मामला क्यों फंस गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस कंपनी' में खूंखार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक का रोल कर रहे हर्षवर्धन?
रामू ने अपनी इस फिल्म के लिए 'सत्या' वाली कास्ट को इकट्ठा कर लिया है.

# ऐन हैथवे स्टारर 'वेरिटी' का पहला पोस्टर रिलीज
ऐन हैथवे और डकोटा जॉनसन स्टारर फिल्म 'वेरिटी' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. इसे माइकल शोवाल्टर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसकी पत्नी एक मशहूर राइटर है. लेकिन एक दुर्घटना के बाद पत्नी अपना नॉवेल खत्म करने की स्थिति में नहीं है. ऐसे में ये कपल एक घोस्ट राइटर को हायर करता है. इसके बाद क्या होगा इसके लिए हमें फिल्म का इंतजार करना होगा.
# टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करते दिखेंगे अजय देवगन
पॉपुलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को अब अजय देवगन होस्ट करते नजर आएंगे. उन्होंने इस शो के लॉन्ग टाइम होस्ट अनूप सोनी को रिप्लेस किया है. अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का टीजर शेयर किया है. जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं, "बचपन में हमें सिखाया जाता है कि अजनबियों से बचकर रहना. रात को घर का ताला लगाना. पर अब जो हो रहा है और ऐसे बहुत सारे केसेज़ हैं, जहां जुर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि अपना होता है." खबरें हैं कि अजय ने इस शो के 15 एपिसोड्स शूट भी कर लिए हैं.
# डैनी बॉयल की फिल्म 'इंक' 11 दिसंबर को होगी रिलीज
'स्लमडॉग मिलियनर' फेम डायरेक्टर डैनी बॉयल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इंक' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म 11 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी. सिनेमाघरों के बाद फिल्म 11 जनवरी 2027 को नेटफ्लिक्स पर भी प्रीमियर हो जाएगी. फिल्म में क्लेयर फॉय, गाय पियर्स और जैक ओ'कॉनेल लीड रोल्स में हैं. फिल्म की कहानी 1960 के दशक में घटती है, जब एक मीडिया टाइकून मशहूर टेबलॉइड 'द सन' को खरीद लेता है. उसके बाद क्या कुछ होता है, यही इस फिल्म में दिखाया जाएगा.
# 'स्पाइडर मैन' ने बिगाड़ा इमरान-सनी की फिल्म का गणित?
14 अगस्त को बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं. इनमें से एक है सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' और दूसरी है इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2'. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन शेयरिंग को लेकर मारामारी चल रही है. सनी देओल की फिल्म के मेकर्स ने PVR Inox से डबल स्क्रीन्स पर सात शो, मल्टीप्लेक्स से 12 शो और फोर स्क्रीन थियेटर्स से 15 शो प्रति दिन की मांग की है. इन मांगों से डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच कुछ असहजता देखने को मिल रही है. खास बात ये है कि अभी 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' भी सिनेमाघरों में चल रही है. और अच्छी कमाई कर रही है. ऐसे में थिएटर मालिक 'स्पाइडर मैन' को हटाकर कोई नई फिल्म नहीं लगाना चाहते. 'बंटवारा' और 'स्पाइडर मैन' की वजह से 'आवारापन 2' को स्क्रीन्स के लिए जूझना पड़ रहा है.
# हर्षवर्धन राणे के साथ अगली फिल्म बना रहे हैं रामू
राम गोपाल वर्मा ने अपनी नई फिल्म 'पुलिस कंपनी' अनाउंस की है. फिल्म में हर्षवर्धन राणे लीड रोल निभाते नजर आएंगे. टी-सीरीज फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है. इसकी कहानी 90 के दशक में शुरू हुए ऑर्गनाइज्ड क्राइम के खिलाफ पुलिस के एक्शन को दिखाएगी. हर्षवर्धन राणे पुलिस अधिकारी रहे दया नायक का किरदार निभा रहे हैं. दया नायक ने 80 से ज्यादा अपराधियों का एनकाउंटर किया था. दया की जिंदगी से प्रेरित कुछ फिल्में पहले ही हमने देखी हैं. जिनमें से नाना पाटेकर स्टारर 'अब तक छप्पन', 'कगार', 'एन्काउंटर दया नायक' जैसी फिल्में शामिल है.
# तबू को दिल्ली हाईकोर्ट से मिले पर्सनैलिटी प्रोटेक्शन राइट्स
तबू ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी प्रोटेक्शन की अपील दायर की थी. अब हाईकोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि तबू की अनुमति के बिना उनकी आवाज, फोटो और किसी तरह AI मॉर्फ्ड कॉन्टेंट बनाने वालों पर कार्रवाई होगी. तबू ने कोर्ट में कहा था कि उनकी कई तस्वीरें और वीडियो, जो AI से बगैर उनकी परमिशन के बनाए गए हैं. वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसके बाद कोर्ट ने इस तरह के 150 से ज़्यादा लिंक्स और कॉन्टेंट को भी हटाने का आदेश दिया है.
वीडियो: टाइगर श्रॉफ का ज़िक्र कर राम गोपाल वर्मा ने किसको दोगला बताया?













