The Lallantop

"ऐसी फिल्में अब नहीं बनाऊंगा"- क्या प्रशांत नील 'सलार 2' और KGF 3 कभी नहीं बनाएंगे?

होमबाले फिल्म्स ने ऋतिक रोशन के साथ एक फिल्म अनाउंस की थी. क्या 'ड्रैगन' के बाद उस फिल्म पर जुटेंगे प्रशांत नील!

Advertisement
post-main-image
'ड्रैगन' 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Yash की KGF और Prabhas की Salaar के बाद Prashanth Neel, Dragon लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में उन्होंने Jr NTR का सबसे घातक अवतार अनलॉक किया है. फिर भी, लोग इसे मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे. उनका कहना है कि प्रशांत इस मूवी में KGF और 'सलार' वाला टेम्प्लेट ही फॉलो कर रहे. लेकिन उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि 'ड्रैगन' पीरियड-एक्शन जॉनर में उनकी अंतिम फिल्म होने वाली है. तो क्या वो KGF 3 और 'सलार 2' नहीं बनाएंगे? ये सवाल लोगों को खाए जा रहा है. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि वो फ्रैंचाइज़ का टंटा छोड़ Shah Rukh Khan और Allu Arjun वाली फिल्म बनाना चाहते हैं. पूरा माजरा बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# ‘ड्रैगन’ पर क्या बोले प्रशांत नील?

19 मई को देर रात 'ड्रैगन' का फर्स्ट लुक टीज़र रिवील किया गया. इसमें फिल्म वही डार्क थीम फॉलो कर रही थी, जिसके लिए प्रशांत को जाना जाता है. इस बात के लिए लोगों ने इंटरनेट पर उन्हें क्रिटिसाइज़ भी किया. जनता का मानना है कि प्रशांत जैसे टैलेंटेड फिल्ममेकर को इस तरह के दोहराव से बचना चाहिए. इत्तेफ़ाक से उन्होंने अगले ही दिन इस मुद्दे को एड्रेस कर दिया. गलाटा प्लस चैनल पर हुई बातचीत में प्रशांत कहते हैं,

Advertisement

"ड्रैगन इस ट्रिलजी (KGF, सलार, ड्रैगन) में मेरी लास्ट फिल्म है. ये अंतिम बार है जब मैं इस तरह के जॉनर में काम करूंगा. मेरे लिए इन कहानियों को कहना बहुत जरूरी था. ये सब दिखने में एक जैसी हो सकती हैं. खासकर इसके उस कलर पैलेट की वजह से, जिसे मैं अक्सर इस्तेमाल करता हूं. लेकिन जब ड्रामा की बात आती है, तो तीनों एक-दूसरे से बहुत अलग हैं."

# क्या KGF 3 और ‘सलार 2’ कभी नहीं बनेंगी?

प्रशांत के इस बयान ने एक तरफ़ लोगों को ये भरोसा दिलाया कि वो जल्द ही उन्हें नए जॉनर में काम करते देखेंगे. साथ ही प्रभास की 'सलार 2' और यश की KGF 3 को लेकर डाउट में डाल दिया. प्रशांत लंबे समय से 'ड्रैगन' की शूटिंग कर रहे थे. चर्चा थी कि इसके ठीक बाद वो प्रभास के साथ 'सलार 2' करेंगे. तब उन्होंने बयान दिया था कि ये सीक्वल उनके सबसे बेस्ट काम होगा. दूसरी तरफ, KGF 2 की एन्डिंग क्लिफ़हैंगर से हुई थी. इसलिए इंटरनेट पर चर्चा थी कि यश और वो जल्द ही इसके थर्ड पार्ट पर जुटेंगे. लेकिन प्रशांत के हालिया बयान को सुनकर लग रहा कि उन्होंने इन मूवीज़ को शेल्व करने का मन बना लिया है. या वो ‘सलार’ को अपनी टिपिकल दुनिया से अलग ले जाएंगे, ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब प्रशांत नील ही दे सकते हैं. 

Advertisement

# शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बनाएंगे प्रशांत नील?

यदि एक बार को ये मान भी लें कि प्रशांत इस ट्रिलजी से दूरी बना रहे, तो सवाल उठता है कि वो आगे क्या करने वाले हैं. लोगों की मानें तो इसके दो जवाब हो सकते हैं. अव्वल ये कि वो राम चरण के साथ फिल्म बना सकते हैं. पिछले साल दोनों के बीच इस सिलसिले में मीटिंग्स भी हुई थीं. दूसरा जवाब ये कि वो शाहरुख के साथ एक मूवी करने वाले हैं. ग्रेट आंध्रा ने 2025 की अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि शाहरुख, प्रशांत की एक पैन इंडिया मूवी में नज़र सकते हैं. दावा किया गया कि होमबाले फिल्म्स के बैनर तले बनने वाले इस प्रोजेक्ट में उनके साथ अल्लू अर्जुन भी होंगे. मगर असलियत में इस फिल्म को लेकर कभी कोई हलचल देखने को नहीं मिली. पिछले दिनों होमबाले फिल्म्स ने ऋतिक रोशन के साथ एक फिल्म अनाउंस की थी. मगर वो फिल्म कब बनेगी, उसका फिलहाल कोई अता-पता नहीं है. ऋतिक ने ‘वॉर 2’ के बाद से कोई फिल्म शुरू नहीं की है.

वीडियो: प्रशांत नील-Jr NTR की 'ड्रैगन' KGF और सलार से कितनी अलग होगी?

Advertisement