क्या Mohanlal की Drishyam 3 में Drishyam 4 के लिए कड़ी छोड़ी गई है? Bobby Deol की फिल्म Bandar का Trailer कैसा है? Ranveer Singh की Dhurandhar 2 देश की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप क्यों लगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'दृश्यम 4' भी बनेगी? मगर पब्लिक ऐसा क्यों नहीं चाहती!
फिल्म की कहानी में अगली कड़ी जोड़ने की गुंजाइश छोड़ी गई है. मगर पब्लिक रिएक्शन इससे उलट है.


# 'दृश्यम 4' भी बनेगी? तीसरे पार्ट में मिले सीक्वल के हिंट
मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' आज रिलीज़ हो गई. कहा जा रहा था कि ये इस फ्रैंचाइज़ की आखिरी फिल्म होगी. मगर इसके क्लाइमैक्स में अगली कड़ी जोड़ने की गुंजाइश छोड़ी गई है. हम आपको स्पॉइलर नहीं देना चाहते. इसलिए बस इतना बता रहे हैं कि कहानी के सिरे अब भी खुले हुए हैं. उम्मीद की जा रही है कि 'दृश्यम 4' भी बनेगी. मगर मेकर्स ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. मगर दर्शकों का मानना है कि इस फ्रैंचाइज़ को इसी फिल्म के साथ खत्म कर देना चाहिए. क्योंकि मोहनलाल वाली ‘दृश्यम 3’ को अच्छे रिव्यू नहीं मिल रहे. पब्लिक को भी फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही.
# 'माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट' का ट्रेलर आया
माइकल जैक्सन पर एक डॉक्यू सीरीज़ बनी है. टाइटल है 'माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट'. मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है. ये माइकल के बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल केस पर आधारित है. दरअसल माइकल पर चाइल्ड मोलेस्टेशन के आरोप लगे थे. 14 हफ्तों के ट्रायल के बाद माइकल कोर्ट में तो निर्दोष साबित हुए थे. मगर इस केस की चर्चा अब तक होती है. चूंकि कोर्ट रूम में मीडिया को आने की अनुमति नहीं दी गई थी, इसलिए जनता नहीं जानती कि अदालत में क्या हुआ. डेडलाइन के मुताबिक इस डॉक्यू सीरीज़ में उन जजेस के वर्जन भी रखे गए हैं, जिन्होंने फैसला सुनाया था. निक ग्रीन के डायरेक्शन बनी ये सीरीज़ 3 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी.
# बॉबी देओल की 'बंदर' का ट्रेलर आउट
बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' का ट्रेलर आया है. फिल्म में बॉबी रॉकस्टार समर मेहरा के रोल में हैं. समर रंगीन मिज़ाज का शख़्स है. डेटिंग साइट्स के ज़रिए कई महिलाओं से मिलता है. इनमें से एक महिला उस पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस ठोक देती है. समर गिरफ्तार हो जाता है. जेल भी जाता है. सहूलियत की ज़िंदगी बिताने वाला एक आरामपसंद रॉकस्टार जेल में किस नारकीयता से गुज़रता है, ये भी ट्रेलर में दिखाया गया है. म्यूजिक अतरंगी मगर बढ़िया है. बॉबी देओल अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ़ करते दिख रहे हैं. कुल मिलाकर ट्रेलर फिल्म देखने की भूख बढ़ाता है. सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन और राज बी. शेट्टी भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ये 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# 'धुरंधर 2' पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप!
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप लगा है. दरअसल सशस्त्र सीमा बल यानी SSB हेड कॉन्स्टेबल दीपक कुमार ने मूवी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में पिटीशन लगाई है. लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका आरोप है कि 'धुरंधर 2' ने सेना से जुड़े सीक्रेट ऑपरेशन्स की डिटेल लीक कर दी है. भारत के अंडरकवर एजेंट दूसरे देशों में कैसे ऑपरेट करते हैं. खुद को कैसे बचाकर रखते हैं, ये भी दिखा दिया. इसमें उस सीक्रेट मेडिकल वेपन की जानकारी भी खोल दी गई, जो DRDO तैयार कर रहा है. वही ड्रग जिसका इस्तेमाल कर जमील जमाली ने दाऊद इब्राहिम को बिस्तरबंद कर दिया था. इससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया ने I&B मिनिस्ट्री व सेंसर बोर्ड को जांच और माकूल कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
# राजू हीरानी की 'प्रीतम एंड पेड्रो' का टीज़र आया
राजकुमार हीरानी के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज़ 'प्रीतम एंड पेड्रो' का टीज़र आया है. अरशद वारसी इसमें पेड्रो के रोल में हैं. और राजकुमार हीरानी के बेटे वीर के किरदार का नाम प्रीतम है. कहानी डेटा और पुलिस से जुड़ी मालूम पड़ती है. और ये सब गोवा में हो रहा है. अरशद और वीर की जोड़ी बढिया लग रही है. विक्रांत मैसी इसमें ग्रे कैरेक्टर में नज़र आ रहे हैं. नाम है मार्टिन. उनके अलावा बोमन ईरानी, मोना सिंह और सत्यदीप मिश्रा भी ज़रूरी किरदारों में हैं. अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज़ 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी.
# 29 मई को आएगा 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदन्ना स्टारर 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आने वाला है. ये 29 मई को रिलीज़ किया जाएगा. हाल ही में मुंबई में हुए एक मीडिया इवेंट में मेकर्स ने खुद डेट कन्फर्म की. ये साल 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. मगर कहानी अलग है. OCD टाइम्स के मुताबिक कृति और रश्मिका इसमें लेस्बियन कपल हैं. मगर मेकर्स ने अब तक ये कन्फर्म नहीं किया है. होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 जून को रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'दृश्यम 3' विवाद के बीच 'सेक्शन 375' के निर्माता ने भी अक्षय खन्ना पर आरोप लगाए हैं






















